1. राजस्थान में राज्यसभा चुनाव 2026
- चुनाव तिथि: राजस्थान में राज्यसभा की 3 सीटों के लिए 18 जून 2026 को मतदान और मतगणना प्रस्तावित है।
- महत्वपूर्ण तिथियाँ: * अधिसूचना जारी: 1 जून 2026
- नामांकन की अंतिम तिथि: 8 जून 2026
- कार्यकाल पूर्ण करने वाले राजस्थान के 3 राज्यसभा सदस्य:
- राजेंद्र गहलोत (भाजपा)
- रवनीत सिंह बिट्टू (भाजपा)
- नीरज डांगी (कांग्रेस)
- राज्यसभा से जुड़े मुख्य संवैधानिक/सामान्य तथ्य:
- राज्यसभा एक स्थाई सदन है, इसे भंग नहीं किया जा सकता।
- सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्ष होता है तथा प्रति 2 वर्ष में 1/3 सदस्य सेवानिवृत्त हो जाते हैं।
- प्रथम राज्यसभा का गठन 3 अप्रैल 1952 को हुआ था और इसके प्रथम अध्यक्ष डॉ. एस. राधाकृष्णन थे।
- भारत के उपराष्ट्रपति राज्यसभा के पदेन सभापति होते हैं।
- राजस्थान में राज्यसभा की कुल 10 सीटें और लोकसभा की 25 सीटें हैं।
- राष्ट्रीय स्तर पर इस बार 26 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं (10 राज्यों की 24 मुख्य सीटें + महाराष्ट्र और तमिलनाडु में 2 उपचुनाव)।
2. प्रमुख पुस्तकें एवं विमोचन
- पुस्तक: 'नाट्यशास्त्र: पंचम वेद पर एकाग्र'
- लेखक: राजेश कुमार
- विमोचनकर्ता: राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े।
- पुस्तक: 'अभ्युदय की ओर'
- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के 1 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रकाशित। इसका विमोचन सोमती देवी द्वारा किया गया। (राज्यपाल ने 31 जुलाई 2024 को पद ग्रहण किया था)।
- गुलाब कोठारी (प्रधान संपादक, राजस्थान पत्रिका) की चर्चित पुस्तकें:
- 'स्त्री देह से आगे' (इसे राजस्थान विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है)।
- 'स्त्री की दिव्यता'
- पुस्तक: 'महाराणा: द स्टोरी ऑफ रूलर्स ऑफ उदयपुर' (5th Edition)
- लेखक: ब्रायन मास्टर्स (Brian Masters), विमोचन गुलाब कोठारी द्वारा किया गया।
3. कृषि क्षेत्र: एमओयू (MoU) एवं बजट 2026-27 की घोषणाएं
- एमओयू (MoU): राजस्थान कृषि विभाग और LEHS (लॉर्ड्स एजुकेशन एंड हेल्थ सोसाइटी) के मध्य किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए समझौता हुआ है।
- बजट 2026-27 के कृषि संबंधी मुख्य बिंदु:
- नेपियर घास वितरण: 5,000 किसानों को पशु चारे के रूप में उपयोगी नेपियर घास का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।
- डिजिटल कृषि मिशन: कृषि डेटा को ऑनलाइन करने हेतु Raj-AIMS (Rajasthan Agriculture Information and Management System) विकसित किया जाएगा।
- सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (Center of Excellence):
- प्याज (Onion) के लिए — अलवर
- किन्नू के लिए — श्रीगंगानगर
- आम (Mango) के लिए — बांसवाड़ा
- ऑर्गेनिक फूड मार्केट: जोधपुर, उदयपुर और कोटा में ऑर्गेनिक फूड मार्केट की स्थापना की जाएगी।
- लघु एवं सीमांत किसान योजना: पारंपरिक बैल से खेती करने वाले लघु एवं सीमांत किसानों को ₹30,000 सालाना सहायता दी जाएगी।
4. नया तंत्री वाद्ययंत्र: 'कोडिया वीणा'
- निर्माता: जयपुर के शास्त्रीय संगीत वादक डॉ. अश्विन दलवी ने इस नए वाद्ययंत्र का निर्माण किया है और इसका आधिकारिक पेटेंट प्राप्त किया है।
- विशेषता: यह एक तंत्री (तार वाला) वाद्ययंत्र है, जिसे अफगानी रबाब, सरोद और सितार की खूबियों को मिलाकर तैयार किया गया है।
- यूनेस्को (UNESCO) धरोहर सूची में राजस्थान (संबंधित जीके):
- प्राकृतिक श्रेणी: केवलादेव घना पक्षी विहार, भरतपुर (1985 में शामिल)।
- स्थापत्य कला श्रेणी: जंतर-मंतर, जयपुर (2010), राजस्थान के 6 दुर्ग (2013), जयपुर परकोटा (2019)।
- सांस्कृतिक/अमूर्त धरोहर: कालबेलिया नृत्य (2010)। (कालबेलिया स्कूल ऑफ डांस जयपुर में स्थित है)।
- क्रिएटिव सिटी: जयपुर को वर्ष 2015 में संगीत क्षेत्र (Music Category) के अंतर्गत यूनेस्को की 'क्रिएटिव सिटी' का दर्जा दिया गया था।
5. अंतरराष्ट्रीय धनुर्धर श्यामलाल का निधन
- परिचय: श्यामलाल का संबंध राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से था। वह तीरंदाजी (Archery) में देश के पहले अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी थे।
- प्रमुख उपलब्धियां:
- 1988 में कोलकाता में आयोजित 'एशियन तीरंदाजी प्रतियोगिता' की 50 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीता और टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता।
- वर्ष 1989 में भारत सरकार द्वारा अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किए गए।
- सियोल ओलंपिक में लिम्बाराम और संजीव के साथ भारतीय टीम का हिस्सा रहे।
6.वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान 2.0
- अवधि: 25 मई 2026 (गंगा दशहरा) से 5 जून 2026 (विश्व पर्यावरण दिवस) तक।
- शुरुआत: बीसलपुर बाँध (टोंक) से।
- उद्देश्य: जल संरक्षण, जल स्रोतों की सफाई और सामाजिक जागरूकता।
- विशेष: बीसलपुर बाँध बनास नदी पर स्थित है और यह राजस्थान की सबसे बड़ी पेयजल परियोजना है।
7. पद्मश्री पुरस्कार 2026 (राजस्थान के 3 व्यक्ति)
- स्वामी ब्रह्मदेव जी (श्रीगंगानगर): नेत्रहीन विद्यालय के संस्थापक, समाज सेवा और आध्यात्म के क्षेत्र में।
- गफरुद्दीन मेवाती जोगी (डीग): प्रसिद्ध भपंग वादक।
- तगाराम भील (जैसलमेर): प्रसिद्ध अलगोजा वादक।
8. प्राकृतिक गैस का नया स्रोत (जैसलमेर)
- खोज: ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) द्वारा।
- स्थान: डांडेवाला फील्ड, जैसलमेर (पहली बार 'सानू फॉर्मेशन' से गैस प्रवाह शुरू हुआ है)।
- राजस्थान में प्राकृतिक गैस भंडार वाले प्रमुख क्षेत्र:
- जैसलमेर (दूसरा स्थान): डांडेवाला, रामगढ़, घोटारू, मनिहारी टीबा आदि।
- बाड़मेर (प्रथम स्थान): रागेश्वरी, गुड़ामालानी।
9. मिसेज राजस्थान 2026
- गोल्ड कैटेगरी विजेता: श्वेता कंसाना
- सिल्वर कैटेगरी विजेता: उमा मीणा
10. अन्य महत्वपूर्ण पुरस्कार व तथ्य
- गीता रत्न पुरस्कार (इंटरनेशनल गीता ओलंपियाड 2026): जयपुर के डॉ. केवल कृष्ण गुप्ता को प्रथम स्थान के लिए सम्मानित किया गया।
- प्रेरणा साहित्य सारस्वत सम्मान 2026: डॉ. नीना छर को प्रदान किया गया।
- सांचू पोस्ट (बीकानेर): यह सीमा चौकी पर्यटकों (बॉर्डर परेड आदि) के लिए खोली गई है।
- घड़ियाल संरक्षण व प्रजनन केंद्र: पालीघाट (सवाई माधोपुर) में चंबल और पार्वती नदी के संगम पर स्थित है। हाल ही में यहाँ 215 घड़ियालों का जन्म दर्ज किया गया है।
- वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2.0 / थार सीमा विकास कार्यक्रम: इसके तहत राजस्थान के 5 सीमावर्ती जिलों के 184 रणनीतिक गाँवों का समग्र विकास किया जाएगा।


0 Comments