Rajasthan & National Current Affairs: 24 May 2026 | Quality Test Series

 

24-may-2026-rajasthan-national-current-affairs

1. 'वायुस्तर-1' (Vayustar-1) ड्रोन का सफल परीक्षण

  • स्थान: पोकरण, जैसलमेर।
  • क्या है: भारतीय सेना द्वारा परीक्षण किया गया एक सस्ता और अत्यधिक सटीक ड्रोन।
  • क्षमता: 100 किलोमीटर दूर तक लक्ष्य पर प्रहार करने में सक्षम।
  • जैसलमेर से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य (Static GK):
    • सोलर प्रोजेक्ट: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की मिनरवा कंपनी द्वारा 3 लाख करोड़ के निवेश से 60,000 मेगावाट का सोलर प्रोजेक्ट लगाया जा रहा है।
    • कृत्रिम झील: यहाँ एशिया की सबसे बड़ी कृत्रिम झील (लगभग 30 किमी लंबी) का निर्माण किया जा रहा है।
    • पोकरण (खेतोलाई गांव): पहला परमाणु परीक्षण (18 मई 1974) और दूसरा परीक्षण (11 व 13 मई 1998)। डीआरडीओ द्वारा 'नाग' मिसाइल का परीक्षण भी यहीं हुआ।
    • युद्धाभ्यास: वायु शक्ति 2026 (इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 'प्रचंड' हेलीकॉप्टर में शामिल हुई थीं), रुद्र शक्ति, बैटल एक्स।
    • जैसलमेर के पंचगौरव: उपज (खजूर), वनस्पति (जाल), उद्योग (येलो स्टोन उत्पाद), पर्यटन (जैसलमेर दुर्ग), खेल (जिम्नास्टिक)।

2. पुस्तक "महाराणा: द स्टोरी ऑफ़ द रूलर्स ऑफ़ उदयपुर" का विमोचन

  • विमोचन स्थल: सिटी पैलेस, उदयपुर (निर्माण: महाराणा उम्मेद सिंह)।
  • पुस्तक का संस्करण: 5वां (Fifth Edition)।
  • लेखक: ब्रायन मास्टर्स (Brian Masters)।
  • विमोचनकर्ता: गुलाब कोठारी (राजस्थान पत्रिका के संपादक) और लक्ष्यराज सिंह मेवाड़।
  • अन्य महत्वपूर्ण तथ्य (Static GK):
    • गुलाब कोठारी की एक अन्य पुस्तक "स्त्री देह से आगे" को राजस्थान यूनिवर्सिटी के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।
    • उदयपुर के पंचगौरव: उपज (सीताफल), वनस्पति (महुआ), उद्योग (मार्बल व ग्रेनाइट), पर्यटन (फतेह सागर व पिछोला झील), खेल (तैराकी)।

3. CSR लीडिंग इंस्टिट्यूट फॉर एक्सीलेंस इन करियर डेवलपमेंट अवार्ड

  • विजेता: अपेक्स यूनिवर्सिटी (Apex University), जयपुर।
  • जयपुर के प्रमुख विश्वविद्यालय (Static GK):
    • राजस्थान यूनिवर्सिटी: स्थापना - 8 जनवरी 1947, वर्तमान VC - अल्पना कटेजा, पत्रिका - द इकोनॉमिस्ट।
    • आरयूएचएस (RUHS): यहाँ दिल्ली एम्स (AIIMS) की तर्ज पर रिम्स (RIMS - Rajasthan Institute of Medical Sciences) की स्थापना की जा रही है।
    • अन्य सरकारी विश्वविद्यालय: डॉ. भीमराव अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी, बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय, विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी, श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय (जोबनेर)।

4. मिट्टी की जांच हेतु सैंपल (वर्ष 2026-27 का लक्ष्य)

  • योजना का नाम: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (शुरुआत: वर्ष 2007)।
  • वित्त पोषण: केंद्र (60%) : राज्य (40%)।
  • वर्तमान लक्ष्य: वर्ष 2026-27 में राजस्थान में 1.5 लाख मिट्टी के सैंपल लेने का लक्ष्य रखा गया है ताकि मिट्टी की गुणवत्ता (PH मान) जांची जा सके।
  • मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना (Static GK):
    • शुरुआत: 19 फरवरी 2015 को सूरतगढ़, गंगानगर से (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा)।
    • नारा: "स्वस्थ धरा, खेत हरा"।

5. आयरन मैन 70.3 (Ironman 70.3) प्रतियोगिता

  • आयोजन स्थल: शंघाई, चीन (17 मई 2026)।
  • राजस्थान के प्रतिभागी: आशीष बड़गोती (जयपुर के फिटनेस एथलीट)।
  • कुल समय: इन्होंने 6 घंटे 38 मिनट में प्रतियोगिता पूरी की।
  • प्रतियोगिता का प्रारूप: 1.9 किमी तैराकी + 90 किमी साइकिलिंग + 21.1 किमी हाफ मैराथन।

6.जैसलमेर में डालमिया सीमेंट का नया संयंत्र

  • स्थान: रामगढ़ क्षेत्र, जैसलमेर।
  • विवरण: राज्य मंत्रिमंडल ने मेसर्स डालमिया सीमेंट को 121.42 हेक्टेयर भूमि आवंटित करने की मंजूरी दी है। इसमें 347 करोड़ का निवेश होगा और वार्षिक क्षमता 3.6 मिलियन टन होगी।
  • अतिरिक्त जानकारी: वर्तमान में सीमेंट उत्पादन में चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) शीर्ष पर है। पूरे भारत में आंध्र प्रदेश पहले और राजस्थान दूसरे स्थान पर है।

7.कपूरचंद कुलिश शोध संस्थान की स्थापना

  • स्थान: जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय, उदयपुर।
  • उद्घाटन: राजस्थान पत्रिका के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी और कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत द्वारा।
  • कपूरचंद कुलिश के बारे में: जन्म 20 मार्च 1926 (टोंक)। इनकी प्रसिद्ध रचनाएं 'पोलम पोल' और 'मैं देखता चला गया' हैं।
  • गुलाब कोठारी की रचनाएं: 'स्त्री देह से आगे', 'स्त्री की दिव्यता', और 'एक मास एक मेरा राजस्थान'।

8. राजस्थान का पहला 'माटी कला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस'

  • स्थान: बिचून औद्योगिक क्षेत्र (RIICO), जयपुर।
  • घोषणा: श्री याद माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रह्लाद राय टाक द्वारा।
  • उद्देश्य: कुम्हारों को आधुनिक प्रशिक्षण देना। इसके तहत 5000 विद्युत चालित चाक और मिट्टी गूंथने की मशीनें बांटी जाएंगी।

9. पहली बार आधिकारिक 'गोडावण दिवस' (21 मई)

  • आयोजन: 21 मई को पहली बार आधिकारिक रूप से 'गोडावण दिवस' मनाया गया।
  • विवरण: वन व पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने डेजर्ट नेशनल पार्क (जैसलमेर) स्थित 'सुधासरी ब्रीडिंग सेंटर' में गोडावण की प्रतिमाओं का अनावरण किया।
  • गोडावण (Great Indian Bustard): 1981 में राज्य पक्षी घोषित। यह विश्व स्तर पर संकटग्रस्त (Endangered) पक्षी है। हालिया वन्यजीव गणना में मरु उद्यान में केवल 41 गोडावण देखे गए हैं।

10. बॉक्सर अरुंधति चौधरी का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में चयन

  • खिलाड़ी: अरुंधति चौधरी (कोटा)।
  • भार वर्ग: 70 किलोग्राम।
  • उपलब्धि: यह राजस्थान से बॉक्सिंग में कॉमनवेल्थ खेलने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आयोजन ग्लास्गो (स्कॉटलैंड) में होगा।
  • हालिया मेडल (स्वर्ण): एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप (उलान बटोर, मंगोलिया), बोक्सम अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप (स्पेन), और 9वीं नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप।

11. 24वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल शूटिंग प्रतियोगिता

  • आयोजन स्थल: भोपाल।
  • विजेता: जयपुर की मोनिका जाखड़ ने शूटिंग में कांस्य पदक (Bronze) जीता।
  • अन्य खेल तथ्य: मोना अग्रवाल (पैरा शूटर) को 2024 का अर्जुन अवार्ड मिला। बीकानेर के श्याम सुंदर स्वामी का चयन जापान पैरा एशियन गेम्स 2026 की तीरंदाजी टीम में हुआ है।

12. राजस्थान इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट पॉलिसी 2026

  • लक्ष्य: वर्ष 2028-29 तक राजस्थान की अर्थव्यवस्था को $350 बिलियन डॉलर तक पहुँचाना।
  • '4G' नीति पर आधारित: Green (हरित), Governance (सुशासन), Growth (विकास), और Globalization (वैश्वीकरण)।
  • अन्य बिंदु: राज्य में 'इंटीग्रेटेड रिसोर्स रिकवरी पार्क' स्थापित किए जाएंगे (पहला थोलाई जयपुर में है, दूसरा हिंडोली कोटा में निर्माणाधीन है)।

13.अन्य महत्वपूर्ण तथ्य

  • कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 (फ्रांस): जयपुर की डिज़ाइनर आसना बासवानी ने 'हवा महल' थीम पर आधारित कुटूर कलेक्शन प्रस्तुत किया।
  • डिजिटल अस्पताल: 'आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन' के तहत राज्य के प्रत्येक जिले में मॉडल डिजिटल अस्पताल विकसित किए जाएंगे।
  • हरिजन पाठशाला: राजस्थान की पहली हरिजन पाठशाला 1926 में अमृतसर में स्थापित हुई थी, जिसने हाल ही में अपने 100 वर्ष पूर्ण किए हैं।
  • जनगणना 2027 बीमा: जनगणना कार्य के दौरान किसी कार्मिक के साथ दुर्घटना होने पर राज्य सरकार द्वारा परिवार को ₹20 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस: 22 मई को मनाया गया।

कृषि उत्पादन में राजस्थान का स्थान

  • प्रथम स्थान (1st): सरसों, राई, बाजरा, तिलहन, ग्वार, जीरा और मोटा अनाज।
  • द्वितीय स्थान (2nd): मूंग और मूंगफली।
  • तृतीय स्थान (3rd): सोयाबीन, दलहन और चना।



How would you rate this post?

Post a Comment

0 Comments