1. राजस्थान का पहला ड्यूल सोर्स पावर सप्लाई डेटा सेंटर
- स्थापना: सीतापुरा (जयपुर) में (JECC के पास)।
- विशेषता: यह सेंटर उन उच्च क्षमता (High Load) वाले उपभोक्ताओं को सुविधा देगा, जो अपनी आवश्यकता (चॉइस) के अनुसार अलग-अलग ग्रिड से बिजली ले सकते हैं (ताकि पावर कट या लो वोल्टेज की समस्या न हो)।
- JECC (जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर) चर्चा में (Static GK):
- राइजिंग राजस्थान (Rising Rajasthan) कार्यक्रम: 9 से 11 दिसंबर 2024 को आयोजित हुआ।
- प्रथम प्रवासी राजस्थानी कार्यक्रम: 10 दिसंबर 2025 को आयोजित हुआ।
- जयपुर (Static GK):
- वर्ष 2027 में जयपुर स्थापना के 300 वर्ष पूर्ण हो जाएंगे। इस अवसर पर 'गोविंद देव जी महोत्सव' का आयोजन किया जाएगा।
- पंच गौरव: उपज - आंवला, वनस्पति - लिसोड़ा, उद्योग - रत्न-आभूषण, पर्यटन - आमेर दुर्ग, खेल - कबड्डी।
2. प्रधानमंत्री की नीदरलैंड यात्रा और राजस्थानी हस्तकला उपहार
- संदर्भ: प्रधानमंत्री ने अपनी नीदरलैंड यात्रा के दौरान वहाँ के राजा और रानी को राजस्थानी हस्तकला से निर्मित वस्तुएँ उपहार में दीं।
- राजा विलियम अलेक्जेंडर को: ब्लू पॉटरी (Blue Pottery) का बर्तन भेंट किया गया।
- रानी मैक्सिमा को: मीनाकारी व कुंदन के नक्काशीदार झुमके भेंट किए गए।
- ब्लू पॉटरी (Static GK):
- यह चीनी मिट्टी के बर्तनों पर चित्रकारी की कला है (जयपुर की प्रसिद्ध)।
- शुरुआत: सवाई रामसिंह द्वितीय के समय।
- विश्व स्तर पर पहचान: कृपाल सिंह शेखावत ने दिलाई। (इन्हें 1974 में पद्मश्री मिला और इन्हें 'राजस्थान की धरती का चितेरा' कहा जाता है)।
- वर्ष 2009 में इसे GI टैग प्राप्त हुआ था।
3. एशिया की सबसे बड़ी कृत्रिम झील
- स्थान: जैसलमेर।
- उद्देश्य: रेगिस्तानी क्षेत्र में नहरबंदी के दौरान या सूखे की स्थिति में लगभग 50 लाख लोगों को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना। (इसमें मानसून/बारिश का पानी स्टोर किया जाएगा)।
- झील की विशेषताएं:
- लागत: 242 करोड़ रुपये।
- लंबाई: 28 किलोमीटर (ज़िग-ज़ैग आकार में)।
- गहराई: 10 मीटर (लगभग 33 फीट)।
- भराव क्षमता: 1413 मिलियन क्यूबिक फीट (लगभग 141 करोड़ लीटर पानी)।
- तकनीकी विशेषता: मरुस्थलीय भूमि में पानी को रिसने से रोकने के लिए इसके तल में 300 माइक्रोन (MM) की स्पेशल प्लास्टिक शीट बिछाई गई है।
4. रूपा हेली टेक्सटाइल पार्क
- स्थापना: भीलवाड़ा (RIICO द्वारा 221 करोड़ रुपये की लागत से)।
- (नोट: भीलवाड़ा के खांखला में रीको द्वारा 'मेगा जिंक पार्क' भी स्थापित किया जा रहा है)।
- रीको (RIICO - Static GK):
- स्थापना: मार्च 1969 (RSIMDC के रूप में)।
- विभाजन: 1979 में RIICO और RSMDC अलग हुए।
- स्वतंत्र कार्य प्रारंभ: 1 जनवरी 1980।
- राजस्थान के अन्य प्रमुख टेक्सटाइल पार्क (Quick Revision):
- नेक्सजेन (NexGen) टेक्सटाइल पार्क - पाली
- हिमाड़ा टेक्सटाइल पार्क - बालोतरा
- जयपुर कालीन टेक्सटाइल पार्क - दौसा
- किशनगढ़ हाईटेक टेक्सटाइल पार्क - किशनगढ़ (अजमेर)
- जयपुर इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क - बगरू (जयपुर)
- भीलवाड़ा के पंच गौरव: उपज - संतरा, वनस्पति - अर्जुन का पेड़, उद्योग - टेक्सटाइल, पर्यटन - मांडलगढ़ दुर्ग, खेल - बास्केटबॉल।
5. माटी कला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
- स्थापना: बिचून (जयपुर) में।
- किसके द्वारा: श्री यादें माटी कला बोर्ड द्वारा।
- बजट 2026-27 अपडेट: इस वित्तीय वर्ष में 5000 माटी कलाकारों को 'इलेक्ट्रिक चाक' और मशीनों का वितरण किया जाएगा।
- मिट्टी कला से जुड़े अन्य प्रमुख स्थान (Static GK):
- भू गाँव (नागौर): मिट्टी के खिलौने और कलाकृतियों के लिए प्रसिद्ध।
- पोकरण (जैसलमेर): यहाँ मोलेला कला का 'स्किलिंग सेंटर' (प्रशिक्षण केंद्र) बनाया जाएगा।
- मोलेला (राजसमंद): यहाँ मोलेला आर्ट 'एग्जीबिशन सेंटर' स्थित है।
6.आरकेट (R-CAT) एवं 'Build with AI' वर्कशॉप
- आयोजन: राजस्थान सेंटर फॉर एडवांस टेक्नोलॉजी (R-CAT), जयपुर में।
- सहयोग: Google India (गूगल इंडिया) के सहयोग से 'Build with AI' वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
- उद्देश्य: एआई (AI) और उन्नत तकनीकी नवाचारों को बढ़ावा देना।
- जयपुर से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण आगामी प्रोजेक्ट्स:
- एआई (AI) डेटा सेंटर: जयपुर में स्थापित होगा।
- रिम्स (RIMS): एम्स (AIIMS) की तर्ज पर जयपुर में स्थापना।
- विदेशी भाषा संचार विद्यालय: जयपुर में स्थापित किया जा रहा है।
- बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय: जामडोली, जयपुर।
7. शक्ति संगम ट्रिपल आर (RRR) सेंटर
- स्थान: खेजड़ावास पंचायत, जयपुर।
- ट्रिपल आर (RRR) का पूर्ण रूप: Reduce (कम करना), Reuse (पुनः उपयोग), Recycle (पुनर्चक्रण)।
- विशेषता: यह केंद्र स्वच्छता, पुनर्चक्रण और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देता है। इसका संपूर्ण संचालन महिलाओं की भागीदारी (नारी शक्ति) द्वारा किया जाएगा।
- अन्य चर्चित स्थल/तथ्य:
- केकड़ी (अजमेर): राज्य का पहला फ्री वाई-फाई शहर।
- बामनवास कांकड़ पंचायत (कोटपुतली-बहरोड़): राज्य की पहली पूर्ण जैविक पंचायत।
- सुंदरा (बाड़मेर): आजादी के बाद पहली बार नर्मदा का मीठा पानी पहुँचा।
- आमेर (जयपुर): महाराणा प्रताप खेल विश्वविद्यालय की स्थापना।
- प्रताप नगर (जयपुर): देश का प्रमुख कोचिंग हब स्थापित।
- नाहरगढ़ (जयपुर): सफेद लॉयन सफारी (White Lion Safari) की शुरुआत।
- चोप गाँव (जयपुर): अनिल अग्रवाल स्टेडियम का निर्माण (विश्व का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम)।
8. भव्य (BHAVYA) योजना
- पूर्ण नाम: Building High Impact Value Added for Accelerated Development.
- मार्गदर्शन: उद्योग व आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIIT), केंद्र सरकार।
- नोडल एजेंसी: नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NICDC)।
- उद्देश्य: उच्च स्तरीय औद्योगिक बुनियादी ढांचे और औद्योगिक हब का विकास करना।
- राजस्थान के चयनित जिले (5 जिले): बालोतरा, जयपुर, जोधपुर, कोटा और दौसा।
- नोट: इस योजना के तहत देश भर के कुल 100 औद्योगिक क्षेत्रों का चयन किया गया है, जिसे दो चरणों में लागू किया जाएगा।
9.जनगणना 2027: प्रथम चरण (स्वगणना अभियान)
- स्वगणना अवधि: 1 से 15 मई 2026 तक डिजिटल माध्यम से स्वगणना (Self-Enumeration) की गई।
- प्रथम स्थान: जयपुर जिला पूरे राजस्थान में प्रथम स्थान पर रहा (लगभग 3.25 लाख प्रविष्टियां दर्ज, राज्य की कुल उपलब्धि में जयपुर की 22% हिस्सेदारी)।
- वर्तमान चरण: 16 मई से 14 जून 2026 तक पूरे भारत में प्रथम चरण के तहत 'मकान सूचीकरण' (House Listing) का कार्य जारी है।


0 Comments