Rajasthan Current Affairs: 22 May 2026 | Quality Test Series

 

22-may-2026-rajasthan-national-current-affairs

1. मानव सुथार (क्रिकेटर)

  • चर्चा में क्यों: श्रीगंगानगर (मारला गांव) के स्पिन बॉलर 'मानव सुथार' का चयन भारतीय टेस्ट टीम (अफगानिस्तान के विरुद्ध) में हुआ है।
  • वर्तमान टीम: IPL 2026 में ये 'गुजरात टाइटंस' की तरफ से खेल रहे हैं।
  • (स्टेटिक GK: मानव सुथार से पूर्व राजस्थान के 4 खिलाड़ी टेस्ट टीम में खेल चुके हैं - सलीम दुर्रानी, हनुमंत सिंह, पार्थ सारथी शर्मा, और पंकज सिंह)।

2. नीति आयोग रिपोर्ट: गुड स्टेट प्रैक्टिसेज (Good State Practices)

  • नीति आयोग (Static GK): अध्यक्ष: प्रधानमंत्री। उपाध्यक्ष: अशोक लाहिरी। CEO: निधि छिब्बर।
  • रिपोर्ट का नाम: 'स्कूल एजुकेशन सिस्टम इन इंडिया'।
  • सराहना: इस रिपोर्ट में राजस्थान के 'शाला स्वास्थ्य परीक्षण अभियान' (73 लाख+ बच्चों की स्वास्थ्य जांच) और 'AI आधारित मूल्यांकन प्रणाली' को "गुड स्टेट प्रैक्टिसेज" (Good State Practices) बताया गया है।
  • (अन्य पहलें: मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान (29 मार्च 2025 से शुरू) और पढ़ाई विद AI कार्यक्रम (टोंक जिला)। राजस्थान 'परख (PARAKH)' रिपोर्ट 2024 में शीर्ष 10 राज्यों में शामिल है)।

3. 'माय भारत' (Mera Yuva Bharat) पोर्टल

  • क्या है: युवा विकास और युवा नेतृत्व हेतु भारत सरकार द्वारा स्थापित एक स्वायत्त निकाय और डिजिटल पोर्टल।
  • आयु वर्ग: यह पोर्टल मुख्य रूप से 15 से 29 वर्ष की आयु के युवाओं के पंजीकरण के लिए बनाया गया है।

4. बजट 2026-27 के प्रमुख बिंदु / नवीन घोषणाएँ

  • सर्विस सेक्टर वृद्धि: राज्य के सर्विस सेक्टर की वार्षिक वृद्धि दर 2023-24 के 5.70% से बढ़कर 2025-26 में 11.15% हो गई है।
  • मोटर व्हीकल टैक्स छूट: गैर-परिवहन वाहनों (Non-transport vehicles) के पंजीकरण पर मोटर व्हीकल टैक्स में अधिकतम छूट 25% से बढ़ाकर 50% कर दी गई है।
  • खनिज व CNG (महत्वपूर्ण):
    • खनिज अन्वेषण को गति देने के लिए राज्य में 'स्टेट ऑफ आर्ट खनिज कोर लाइब्रेरी' स्थापित की जाएगी।
    • आगामी वित्तीय वर्ष में 60 नए CNG स्टेशन (न कि 600) और 250 चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

5. एकीकृत क्लस्टर विकास योजना 2024

  • उद्देश्य: राज्य में हस्तशिल्प, हथकरघा, और MSME क्लस्टरों की उत्पादकता व गुणवत्ता बढ़ाना।
  • प्रमुख प्रावधान:
    • कारीगर व बुनकर क्लस्टरों को क्षमता निर्माण हेतु ₹50 लाख तक की सहायता।
    • कच्चा माल (Raw Material) डिपो हेतु 8% तक ब्याज अनुदान (न कि 18%)।
    • ई-कॉमर्स बिक्री पर ₹500 तक का एकमुश्त प्रोत्साहन।
    • MSME उद्यमों हेतु CFC (कॉमन फैसिलिटी सेंटर) स्थापना पर ₹10 करोड़ (या 90%) तक की सहायता।

6. सुजस बुलेटिन / त्वरित अपडेट्स

  • भारत टैक्सी: सहकारी मॉडल पर आधारित भारत की पहली टैक्सी सेवा 'भारत टैक्सी' जयपुर में शुरू होगी।
  • जनजातीय गरिमा उत्सव: भारत सरकार के निर्देशानुसार 10 मई से 9 जून 2026 तक।
  • I-Start कार्यक्रम: यह 'सूचना प्रौद्योगिकी व संचार विभाग' द्वारा संचालित है (स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने हेतु)।

7.सीताबाड़ी मेला (आदिवासियों का लघु कुंभ)

  • स्थान: केलवाड़ा, शाहबाद (बारां)।
  • कब भरता है: ज्येष्ठ अमावस्या (इस वर्ष 16 मई 2026 से प्रारंभ)।
  • विशेषता: यह सहरिया जनजाति का सबसे बड़ा मेला है। इसे सहरियाओं का 'स्वयंवर' भी कहते हैं (यहाँ 'बरनवा' पेड़ के फेरे लेकर विवाह तय होता है)।
  • बारां के पंच गौरव (Static GK): उपज - लहसुन, वनस्पति - चिरौंजी, उद्योग - लहसुन उत्पाद, पर्यटन - रामगढ़ क्रेटर, खेल - फुटबॉल।
  • शाहबाद (Static GK): इसे राजस्थान का 'कालाहांडी' कहते हैं। राज्य की प्रथम हाइड्रो एनर्जी इकाई यहीं स्थापित की गई है।

8.45वीं सब-जूनियर नेशनल शूटिंग बॉल चैंपियनशिप

  • आयोजन स्थल: तेलंगाना।
  • विजेता: राजस्थान की बालिका (Under-17) टीम ने रजत पदक (Silver Medal) जीता है। (स्वर्ण पदक हरियाणा ने जीता)।




How would you rate this post?

Post a Comment

0 Comments