Rajasthan Current Affairs (20-July-2026)


 1. ब्रिक्स (BRICS) उद्योग एवं व्यापार मंत्रियों की बैठक
  • आयोजन स्थल: जयपुर। आयोजन तिथि: 6 और 7 अगस्त 2026।
  • जयपुर के अन्य महत्वपूर्ण आयोजन (रिवीजन):
    • आर्केशिया फोरम 2026: वास्तुकला से संबंधित 23वां संस्करण।
    • इंडिया स्टोन मार्ट 2026: 5 से 8 फरवरी 2026 (13वां संस्करण)। 2028 में इसका 14वां संस्करण आयोजित किया जाएगा।
    • जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2026: 17 से 19 जनवरी 2026 (19वां संस्करण)। इसमें कन्हैयालाल सेठिया अवार्ड यतींद्र मिश्र को और द्वारका प्रसाद अग्रवाल अवार्ड पीयूष मिश्रा को दिया गया।
  • G-20 बैठकों का रिवीजन: शेरपा समूह (उदयपुर), रोजगार समूह (जोधपुर), फाइनेंस (उदयपुर), और पर्यटन समूह (जयपुर)। ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक (7 जुलाई) में झुंझुनू की नीरू यादव (हॉकी वाली सरपंच) को सम्मानित किया गया था।

2. 150 वर्ष पुरानी दुर्लभ पादप प्रजाति की खोज

  • प्रजाति का नाम: ट्रिब्यूलस सिस्टोइड्स (Tribulus cistoides) - यह भाखरी (गोखरू/कांटा) की एक दुर्लभ प्रजाति है। खोज स्थल: माओदा क्षेत्र, सीकर।
  • किसके द्वारा: बॉटनिकल सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा। (इसे अंतिम बार 1874 में देखा गया था)।
  • हाल ही में खोजी गई अन्य प्रजातियां (रिवीजन):
    • फर्न की नई प्रजाति (ओफियोग्लोसम): मेनाल (भीलवाड़ा)। छिपकली की प्रजाति (मिसालीना विश्नोई): नौरंगदेसर (बीकानेर)।
    • सैंड बोआ / धामण (किसान का दोस्त): सीकर-बीकानेर क्षेत्र। मकड़ी (मोग्रस सुस्का): पश्चिमी राजस्थान।

3. संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2024

  • विजेता (राजस्थान से): समंदर खान मांगणियार (शिव, बाड़मेर)।
  • वितरण: अगस्त 2026 में नई दिल्ली (राष्ट्रपति भवन/विज्ञान भवन) में।
  • संगीत नाटक अकादमी: इसकी स्थापना 1953 (नई दिल्ली) में हुई थी। इसके वर्तमान उपाध्यक्ष अनवर खान मांगणियार हैं (इस पद पर पहुंचने वाले देश के पहले लोक कलाकार)।
  • अन्य पुरस्कार: मोती खान मांगणियार को हाल ही में 'वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड' से सम्मानित किया गया।

4. 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

(घोषणा: 18 जुलाई 2026)

  • सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन: शाश्वत सचदेवा (इनका संबंध राजस्थान से है)।
  • अन्य प्रमुख पुरस्कार:
    • बेस्ट फीचर फिल्म: आर्टिकल 370 बेस्ट हिंदी मूवी: श्रीकांत बेस्ट एक्टर: कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन) और ममूटी बेस्ट एक्ट्रेस: यामी गौतम (आर्टिकल 370)
    • बेस्ट डायरेक्टर: राजकुमार पेरियासामी

5. नीति आयोग का निवेश अनुकूलता सूचकांक (पहला संस्करण)

  • समग्र रैंकिंग (ओवरऑल): इस सूचकांक में भारत में राजस्थान का 10वां स्थान है। (बड़े राज्यों की श्रेणी में राजस्थान 8वें स्थान पर है)।
  • अन्य श्रेणियों में राजस्थान की रैंकिंग:
    • नियम सरलीकरण (Rule Simplification): दूसरा (2nd) स्थान। निवेश प्रोत्साहन नीतियां: तीसरा (3rd) स्थान। संसाधन क्षेत्र: पांचवां (5th) स्थान।

6. बारिश की कामना के लिए 'धाड़' परंपरा

  • स्थान: डूंगरपुर।
  • परंपरा का विवरण: बारिश न होने पर महिलाएं पुरुषों के वस्त्र (धोती-कुर्ता) पहनकर और हाथ में तलवार, लाठी व कृषि उपकरण लेकर एक जुलूस निकालती हैं, जिसे 'धाड़' कहा जाता है।
  • डूंगरपुर से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य (रिवीजन):
    • उपनाम: पहाड़ों की नगरी, भीलों की पाल।
    • प्रमुख स्थल: गैब सागर (एडवर्ड) झील, कालीबाई पैनोरमा, बेणेश्वर धाम (नवाटापुरा - सोम, माही, जाखम त्रिवेणी संगम), गलियाकोट (रमकड़ा उद्योग, दाऊदी बोहरा संप्रदाय की प्रधान पीठ, संत फखरुद्दीन की मजार), देव सोमनाथ मंदिर (एक रात में पारेवा पत्थर से निर्मित)।
    • स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर: के.के. गुप्ता का संबंध भी डूंगरपुर से है।

7. 7वीं राष्ट्रीय मुएथाई (Muay Thai) बॉक्सिंग चैंपियनशिप

  • आयोजन स्थल: उत्तराखंड।
  • राजस्थान का प्रदर्शन: इस चैंपियनशिप में राजस्थान के खिलाड़ियों ने कुल 6 पदक (4 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य) जीते हैं।

8. राजस्थान ग्रामीण बैंक को साइबर सुरक्षा पुरस्कार

  • आयोजन: 5वां IBA CISO समिट 2026 (मुंबई)।
  • पुरस्कार: साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में राजस्थान ग्रामीण बैंक को दो प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले:
    • आइडेंटिटी एंड एक्सेस मैनेजमेंट ऑफ द ईयर (विजेता/स्वर्ण) साइबर राइज ऑफ द ईयर (उपविजेता/रजत)
  • बैंक के बारे में जानकारी: 1 मई 2025 को मरुधरा ग्रामीण बैंक और बड़ौदा ग्रामीण बैंक का विलय करके 'राजस्थान ग्रामीण बैंक' बनाया गया था। इसका स्पॉन्सर बैंक SBI है।

9. महिला सुरक्षा संकल्प अभियान 2.0 (2026)

  • संचालन: राजस्थान पुलिस द्वारा।
  • अवधि: 1 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक।
  • उद्देश्य: महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए सभी पुलिस जिलों में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाना।

10. स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना (2026 अपडेट)

  • पुराना नाम: राजीव गांधी स्कॉलरशिप (शुरुआत 2021 में)।
  • सीटों का निर्धारण (2026 हेतु): अब इस योजना में कुल 700 विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। इसमें से 600 सीटें भारतीय संस्थानों के लिए और मात्र 100 सीटें विदेशी संस्थानों के लिए निर्धारित की गई हैं।
  • पात्रता/आय सीमा: पहले 8 लाख तक की वार्षिक आय थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 25 लाख कर दिया गया (25 लाख से अधिक आय वाले भी जा सकते हैं)।

11. भारत के सबसे युवा पुरुष रोबोटिक सर्जन

  • नाम: डॉ. सौरभ त्रिवेदी (विनायका हॉस्पिटल, जोधपुर में कार्यरत)।
  • उपलब्धि: 'एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' (भारत के सबसे युवा पुरुष रोबोटिक सर्जन) और 'इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' (विश्व के सबसे युवा) में नाम दर्ज।
  • आयु: 30 वर्ष, 1 माह, 20 दिन। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा इन्हें सम्मानित किया गया। हैं।

How would you rate this post?

Post a Comment

0 Comments