Rajasthan Current Affairs (19-July-2026)


 1. सोनम वांगचुक का राजस्थान से संबंध (जोधपुर जेल)
  • चर्चा में क्यों: सोनम वांगचुक हाल ही में नीट (NEET) परीक्षा विवाद और अन्य मांगों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे हैं।
  • पृष्ठभूमि व राजस्थान से संबंध: सितंबर 2025 में लद्दाख में हुए हिंसक प्रदर्शनों (लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग) का नेतृत्व करने के कारण इन्हें गिरफ्तार कर राजस्थान लाया गया था।
  • जेल अवधि: इन्हें 26 सितंबर 2025 से 14 मार्च 2026 तक जोधपुर सेंट्रल जेल में रखा गया था।

2. वीबी जी राम जी (VB G Ramji) योजना में राजस्थान का स्थान

  • विवरण: यह ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार गारंटी योजना है (मनरेगा का नया/अपडेटेड रूप)।
  • रैंकिंग: इस योजना के तहत लोगों को रोजगार (श्रम नियोजन) उपलब्ध कराने में राजस्थान को देश भर में पहला (प्रथम) स्थान मिला है।
  • योजना के मुख्य बिंदु:
    • 125 दिन के रोजगार की गारंटी।
    • साप्ताहिक भुगतान (DBT के माध्यम से सीधे बैंक खाते में)।
    • भुगतान में विलंब होने की स्थिति में मजदूरी का 0.05% अतिरिक्त (विलंब शुल्क) दिया जाएगा (देश की एकमात्र योजना जिसमें विलंब पर अतिरिक्त भुगतान है)।
    • कृषि कार्यों (कटाई आदि) के दौरान 60 दिन की छुट्टी का प्रावधान। वित्त पोषण: 60:40 (केंद्र और राज्य का अनुपात)।
  • राजस्थान में लागू: 1 जुलाई 2026 से। (केंद्र सरकार ने इसके लिए राजस्थान को 11,581 करोड़ रुपये का फंड जारी किया है)।

3. IEEE Access पत्रिका में राजस्थान के छात्र का AI रिसर्च पेपर

  • प्रकाशन: विश्व की सबसे प्रतिष्ठित शोध पत्रिकाओं में से एक 'IEEE Access' में राजस्थान के एक शोधार्थी का शोध पत्र प्रकाशित हुआ है।
  • शोध का विषय: यह रिसर्च आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित है, जिसका शीर्षक 'येलो एफडीए (Yellow FDA)' है।
  • शोधकर्ता का नाम: दत्तात्रेय पुरोहित। इनका संबंध नाचना, जैसलमेर से है।
  • (अतिरिक्त तथ्य: नाचना अपने तेज चलने वाले ऊंटों और 'मरुस्थल मार्च' यानी रेगिस्तान के आगे बढ़ने के लिए भी प्रसिद्ध है। AI का 'थिंग्स ऑफ इनोवेशन हब', 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' और पहला सुपर कंप्यूटर IIT जोधपुर में स्थित है।)

4. वर्ल्ड बेस्ट अवार्ड्स 2026 (ट्रेवल एंड लीजर मैगजीन)

  • जारीकर्ता: ट्रेवल एंड लीजर (Travel + Leisure) मैगजीन।
  • रैंकिंग: दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों (Best Cities) की सूची में राजस्थान के दो शहर शामिल हुए हैं:
    • उदयपुर: वर्ल्ड रैंक - 12वीं, एशियन रैंक - 8वीं।
    • जयपुर: वर्ल्ड रैंक - 16वीं, एशियन रैंक - 10वीं।
  • (रिवीजन तथ्य: 'टाइम आउट' मैगजीन की 'वर्ल्ड हैप्पीनेस सिटीज 2026' में टॉप-10 में भारत का एकमात्र शहर जयपुर 6ठे स्थान पर था।)

5. अंडर-23 नेशनल कुश्ती (रेसलिंग) चैंपियनशिप

  • आयोजन स्थल: रोहतक, हरियाणा।
  • राजस्थान का स्थान: इस प्रतियोगिता में राजस्थान तीसरे (3rd) स्थान पर रहा।
  • पदक विजेता: राजस्थान की महिला पहलवानों ने कुल 4 पदक जीते:
    • स्वर्ण पदक (Gold): अश्विनी विश्नोई (68 kg भार वर्ग)।
    • रजत पदक (Silver): कोमल वर्मा (50 kg भार वर्ग)।
    • कांस्य पदक (Bronze): माया माली और निशा सैनी।

6. सरसों की नई किस्म 'CSS-68' का विकास

  • किसके द्वारा विकसित: कृषि अनुसंधान केंद्र, फतेहपुर (सीकर)।
  • सहयोगी संस्थान: ICAR केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान, करनाल।
  • विशेषताएं: यह किस्म लवणीय, क्षारीय मिट्टी और खारे सिंचाई जल वाले क्षेत्रों के लिए उपयुक्त है। यह अधिक लवणता, गर्मी और पाले को सहन करने में सक्षम है।
  • फसल अवधि व उपज: 128 से 134 दिन; उपज क्षमता 20 से 22 क्विंटल प्रति हेक्टेयर।
  • मुख्य वैज्ञानिक: डॉ. चंपालाल खटीक के नेतृत्व में विकसित।
  • अन्य तथ्य: राजस्थान सरसों/रेपसीड उत्पादन में देश में प्रथम स्थान (कुल उत्पादन का 43.43%) पर है। राजस्थान में सर्वाधिक सरसों का उत्पादन टोंक (2022-23 की रिपोर्ट के अनुसार) में होता है। राष्ट्रीय सरसों अनुसंधान केंद्र सेवर (भरतपुर) में 1993 में स्थापित हुआ था।

7. कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने हेतु समझौता (MOU)

  • समझौता: राजस्थान कृषि विभाग और 'टेफे जे फार्म सर्विसेज' (TAFE JFarm Services) के मध्य।
  • उद्देश्य: छोटे व सीमांत किसानों को आधुनिक कृषि मशीनरी किराए पर उपलब्ध करवाना, ताकि खेती की लागत कम हो और दक्षता बढ़े।
  • विशेषता: बिना किसी अतिरिक्त सेवा शुल्क के ट्रैक्टर और कृषि उपकरण फिक्स किराए पर मिलेंगे। 'जे फार्म सर्विसेज' को 'राजस्थान किसान साथी पोर्टल' से जोड़ा जाएगा।

8. 'शोध कौशलम' कार्यशाला का आयोजन

  • आयोजन तिथि: 17 और 18 जुलाई 2026
  • आयोजन स्थल: डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर (यह राजस्थान का पहला आयुर्वेद विश्वविद्यालय है, दूसरा अजमेर में प्रस्तावित है)।
  • विषय: सिनोप्सिस लेखन (Synopsis writing), रिसर्च मेथोडोलॉजी और IPR (बौद्धिक संपदा अधिकार)।

How would you rate this post?

★ ★ ★ ★ ★

Post a Comment

0 Comments