1.अमृत भारत स्टेशन योजना
- विवरण: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश के 1300 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है।
- उद्घाटन: 17 जुलाई 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 75 पुनर्विकसित अमृत स्टेशनों का उद्घाटन (जालंधर कैंट से) किया गया।
- राजस्थान के स्टेशन: इन 75 स्टेशनों में राजस्थान के 8 रेलवे स्टेशन शामिल हैं:
- जैसलमेर बाड़मेर गोटन (यहाँ उद्घाटन के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा उपस्थित थे) सोमेश्वर (दौसा)
- खैरथल गंगापुर सिटी डीग दौसा
- अन्य मुख्य तथ्य (17 जुलाई 2026): इसी दिन देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत की गई, जो जींद से सोनीपत (हरियाणा) के मध्य चलेगी।
- आजादी का अमृत महोत्सव: शुरुआत 12 मार्च 2021 (साबरमती से) से 15 अगस्त 2023 तक।
2. बांसवाड़ा परमाणु संयंत्र और यूरेनियम आपूर्ति
- संयंत्र: माही परमाणु संयंत्र (नापला, बांसवाड़ा)।
- शिलान्यास: 25 सितंबर 2025 (प्रधानमंत्री मोदी द्वारा)।
- क्षमता: 4 इकाइयां (700-700 मेगावाट की), कुल 2800 मेगावाट।
- समझौता: इस संयंत्र के लिए उच्च गुणवत्ता वाले यूरेनियम की आपूर्ति ऑस्ट्रेलिया द्वारा की जाएगी। (भारत और ऑस्ट्रेलिया के मध्य 2014 में हुए असैनिक परमाणु समझौते के तहत)।
- भारत का लक्ष्य: 2047 तक परमाणु ऊर्जा से 100 गीगावाट विद्युत उत्पादन करना।
- (अतिरिक्त तथ्य: राजस्थान परमाणु संयंत्र, रावतभाटा (चित्तौड़गढ़) राज्य का प्रथम और देश का दूसरा संयंत्र है, स्थापना 1965 में कनाडा के सहयोग से)।
3. विश्वविद्यालयों में शास्त्रीय भाषा अध्ययन केंद्र
- घोषणा: राजस्थान के राज्यपाल (विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति) के निर्देशानुसार राजस्थान के राज्य विश्वविद्यालयों (State Universities) में मराठी भाषा पढ़ाने के लिए अध्ययन केंद्र खोले जाएंगे।
- चयनित विश्वविद्यालय:
- राजस्थान विश्वविद्यालय (जयपुर) जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय (जोधपुर) मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (उदयपुर)
- महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (बीकानेर)
4. ब्रिटेन संसद (हाउस ऑफ लॉर्ड्स) में सम्मान
- सम्मानित व्यक्ति: राजस्थान के पूर्व महाराजा गज सिंह को ब्रिटेन की संसद के उच्च सदन 'हाउस ऑफ लॉर्ड्स' में सम्मानित किया गया।
- पुस्तक विमोचन: इसी दौरान उनकी जीवनी "बाप जी: द किंग हु वुड बी मैन" का विमोचन भी किया गया।
5. भारत टैक्स (Bharat Tex) 2026
- आयोजन: 14 से 17 जुलाई 2026 (नई दिल्ली)।
- राजस्थान पवेलियन: राजस्थान का पवेलियन 'गुलाबी नगरी (जयपुर)' की थीम पर सजाया गया था।
- मुख्य आकर्षण: पवेलियन का प्रवेश द्वार 'अजमेरी गेट' की थीम पर था और इसमें कुल 12 स्टॉल लगाए गए थे।
6. ऊंट संरक्षण एवं दूध संग्रहण केंद्र
- स्थान: कृषि विज्ञान केंद्र, गुढ़ा मलानी (बाड़मेर)।
- संचालक: जोधपुर कृषि विश्वविद्यालय द्वारा यहाँ ऊंट संरक्षण कार्यक्रम और दूध संग्रहण केंद्र स्थापित किया जा रहा है।
- ऊंट (राज्य पशु) से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य:
- घोषणा: 30 जून 2014 (अधिसूचना: सितंबर 2014)।
- ऊंट अनुसंधान केंद्र: जोहड़ बीड़, बीकानेर (स्थापना: 5 जुलाई 1984)।
- ऊंट संरक्षण एवं विकास योजना: 13 दिसंबर 2024 को कायड़ (अजमेर) से शुरू (ऊंट प्रजनन पर ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि)।
7. यूरोपियन जूनियर ओपन स्क्वैश टूर्नामेंट (जर्मनी)
- आयोजन स्थल: हैम्बर्ग, जर्मनी (9 से 12 जुलाई 2026)।
- विजेता: राजस्थान की दिव्यांशी जैन ने अंडर-13 श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता।
8.महत्वपूर्ण रिवीजन तथ्य
- विधाई गौरव यात्रा: राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने पर पहली बार 15 जुलाई 2026 को आयोजन।
- संयुक्त वन्य जीव कॉरिडोर: मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच बनने वाले पहले कॉरिडोर में राजस्थान का रावतभाटा (चित्तौड़गढ़) क्षेत्र शामिल।
- मिशन शक्ति सेट: देश के प्रतिष्ठित मिशन के लिए राजस्थान की छात्रा एंजेल कंवर का चयन।
- खोजो बॉक्स किट: सरकारी स्कूलों में 6वीं से 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए (गणित और विज्ञान विषय को रोचक बनाने हेतु)।
- बुद्ध प्रतिमा का अनावरण: केंद्रीय न्याय मंत्री द्वारा आबू रोड (सिरोही) में।
- महिलाओं की परस्पर जांच हेतु 5 दिवसीय अभियान: 15 से 20 जुलाई 2026 तक।

0 Comments