1. एपीजे अब्दुल कलाम व्यक्तित्व विकास योजना
- उद्देश्य: सरकारी स्कूलों के छात्रों की छिपी प्रतिभा को निखारना और उनके व्यक्तित्व का विकास करना।
- घोषणा व शुरुआत: बजट 2022-23 में घोषणा हुई और अगस्त 2022 से इसे प्रारंभ किया गया।
- आयोजन स्तर: यह 4 स्तरों पर आयोजित की जाती है— विद्यालय, ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर।
- पुरस्कार: राज्य स्तर पर चयनित 2000 विद्यार्थियों को राजस्थान से बाहर (अंतर-राज्य) भ्रमण करवाया जाएगा।
- वर्ष 2026 के अपडेट:
- इस वर्ष वाद-विवाद, निबंध लेखन और एकल गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
- कैटेगरी: जूनियर (5वीं से 8वीं कक्षा) और सीनियर (9वीं से 12वीं कक्षा)।
2. 23वां आरकेशिया फोरम (Arcasia Forum) 2026
- आयोजन स्थल: जयपुर।
- तिथि: 11-12 सितंबर 2026।
- विवरण: यह वास्तुकला (आर्किटेक्चर) से संबंधित प्रतिष्ठित आयोजन है, जिसमें 24 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
(जयपुर के अन्य महत्वपूर्ण आयोजन - रिवीजन)
- इंडिया स्टोन मार्ट (13वां संस्करण): 5-8 फरवरी 2026 (जेईईसीसी सीतापुरा)। 14वां संस्करण 17-20 फरवरी 2028 को प्रस्तावित। (आयोजक: CDOS, स्थापना: 1998)।
- जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (19वां संस्करण): 15-19 जनवरी 2026। (कन्हैया लाल सेठिया अवार्ड: यतींद्र मिश्र को, द्वारका प्रसाद अग्रवाल अवार्ड: पीयूष मिश्रा को)।
- राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला: 17-26 अप्रैल 2026।
- युवा महोत्सव: 7-12 जनवरी 2026 (SMS स्टेडियम)।
3. आदिवासी संस्कृति संरक्षण केंद्र
- स्थापना स्थल: पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (बागौर की हवेली, उदयपुर)।
- सहयोगी देश: ऑस्ट्रेलिया।
- विवरण: राजस्थान के राज्यपाल (जो पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के संरक्षक हैं) और ऑस्ट्रेलिया के प्रतिनिधिमंडल के बीच हुए समझौते के तहत यहां आदिवासी संस्कृति संरक्षण केंद्र की स्थापना की जाएगी।
- (अतिरिक्त तथ्य: राजस्थान में यूरेनियम का उत्पादन सीकर जिले के खंडेला की पहाड़ियों स्थित 'रॉयल गांव' से किया जाता है।)
4. 'दारू नहीं दूध' अभियान (वैश्विक पहचान)
- चर्चा का कारण: फ्रांस के मोंटपेलियर शहर में आयोजित 7वीं यूरोपियन सोशल मार्केटिंग कॉन्फ्रेंस (8-10 जुलाई 2026) में भारत की ओर से इसे 'केस स्टडी' के रूप में प्रस्तुत किया गया।
- इतिहास: इस अभियान की शुरुआत 2003-04 में राजस्थान यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार से नव वर्ष (31 दिसंबर) के अवसर पर हुई थी।
- विकास: शुरुआत में यह 500 लीटर दूध बांटकर शुरू हुआ था और 2026 तक यह आंकड़ा हजारों लीटर तक पहुँच गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना है।
5. संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में मंजू जांगिड़ की तैनाती
- व्यक्ति: मंजू जांगिड़ (BSF जवान, बाड़मेर जिले के खड़ी/चवा गांव से संबंधित)।
- तैनाती: संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के तहत अफ्रीकी देश कांगो (Congo) में।
- वर्ष 2025 के गणतंत्र दिवस की ऊंट परेड में भी यह शामिल रही थीं।
(राजस्थान की अन्य चर्चित महिलाएँ)
- नीलम मीणा (सवाई माधोपुर): पश्चिम बंगाल में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त।
- अनीता चौधरी (शेरगढ़): वन्य जीव संरक्षण के लिए 'मछली अवार्ड' से सम्मानित।
- रक्षिता राठौड़ (नागौर): नेवी में प्रथम राजस्थानी महिला तकनीकी अधिकारी बनीं।
6. वर्ल्ड हैप्पीनेस सिटीज इंडेक्स 2026
- जारीकर्ता: टाइम आउट मैगजीन।
- रैंकिंग: दुनिया का सबसे खुशहाल शहर बाथ (इंग्लैंड) को चुना गया।
- भारत का प्रदर्शन: टॉप 10 खुशहाल शहरों की सूची में भारत का एकमात्र शहर जयपुर (छठे स्थान पर) शामिल है।
7. 5वीं नेशनल पैरा ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026
- आयोजन स्थल: पुणे, महाराष्ट्र।
- विजेता: राजस्थान के लव गोचर ने स्वर्ण पदक जीता।
- कैटेगरी: K44 (80 किलोग्राम भार वर्ग)। यह इनका लगातार चौथा स्वर्ण पदक है।

0 Comments