Rajasthan Current Affairs (16-July - 2026)

 

1.राजस्थान टेक्सटाइल व अपेरल नीति 2025

  • बेहतर क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तरीय डेडिकेटेड टेक्सटाइल सेल का गठन किया गया है।
  • लक्ष्य: 2030 तक प्रदेश के टेक्सटाइल निर्यात को 4 गुना बढ़ाना। (भारत का लक्ष्य 2030 तक वस्त्र निर्यात को 100 बिलियन डॉलर करना है)।
  • 7 चैंपियन जिले (जहाँ सर्वाधिक संभावना है): अजमेर, भीलवाड़ा, जयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जोधपुर, कोटा।
  • 4 आकांक्षी (Aspirational) जिले: गंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, चूरू। 
  • अक्टूबर 2026 में 2 दिवसीय 'टेक्सटाइल समिट' प्रस्तावित है।
  • टेक्सटाइल अपडेट: राजस्थान ऊन उत्पादन में प्रथम (47.85%) तथा कपास उत्पादन में 5वें स्थान पर है।

2. 36वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता 2025-26

  • जयपुर क्षेत्र की क्षेत्रीय विजेता ट्रॉफी: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 1, वायु सेना स्टेशन सूरतगढ़ (श्री गंगानगर) को प्रदान की गई। इसका आयोजन दिल्ली में हुआ था।

3. 5वीं राज्य स्तरीय सब-जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता

  • आयोजन: इंदिरा गांधी स्टेडियम, अलवर में।
  • विजेता:
    • बालक वर्ग: विजेता - भरतपुर (उपविजेता - अलवर) 
    • बालिका वर्ग: विजेता - अलवर (उपविजेता - कोटा)

4. विश्व जनसंख्या दिवस (11 जुलाई) - संस्थागत पुरस्कार

  • परिवार कल्याण कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार:
    • प्रथम पुरस्कार: चित्तौड़गढ़ (18 लाख रुपये) 
    • द्वितीय पुरस्कार: सीकर 
    • तृतीय पुरस्कार: कोटा
  • थीम 2026: "आज और भविष्य के लिए युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को साकार करना।"
  • राजस्थान की कुल प्रजनन दर 2.1 है। (चित्तौड़गढ़ के अन्य तथ्य: सोनियाना सिरेमिक पार्क स्थित है। 2025 में यहाँ सर्वाधिक घरेलू पर्यटक आए।)

5.विधाई गौरव यात्रा और राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष

  • आयोजन: 15 जुलाई 2026 को राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 'विधाई गौरव यात्रा' और 'अमृत महोत्सव' का आयोजन किया गया।
  • मुख्य अतिथि: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया। (राजस्थान के 35 सांसद भी उपस्थित रहे)।
  • प्रमुख कार्य एवं घोषणाएं:
    • राज्यपाल द्वारा विधानसभा का नया लोगो लॉन्च किया गया (लोगो में विधानसभा भवन, खेजड़ी, नीम और गोडावण के चित्र शामिल हैं)।
    • विधानसभा के 13 दरवाजों का नामकरण किया गया। नया ध्येय वाक्य लॉन्च किया गया: "राष्ट्रीय धर्मनिष्ठा विधायिका"।
    • 6 या उससे अधिक बार जीतने वाले राजस्थान के 26 विधायकों का सम्मान किया गया। 24 कानूनों पर मंथन किया गया।
    • नोट: राजस्थान की प्रथम विधानसभा (1952-1957) में 160 सदस्य थे।

6. संयुक्त वन्यजीव कॉरिडोर (राजस्थान - मध्य प्रदेश)

  • मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच पहला संयुक्त वन्यजीव कॉरिडोर बनाया जा रहा है, जिसे NTCA (राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण) से मंजूरी मिल गई है।
  • शामिल क्षेत्र: राजस्थान से चित्तौड़गढ़ का 'रावतभाटा और भैंसरोडगढ़' तथा मध्य प्रदेश से 'गांधी सागर और कूनो अभयारण्य'।
  • उद्देश्य: चीतों के सुरक्षित और स्वतंत्र विचरण के लिए (इसमें राजस्थान का लगभग 400 वर्ग किमी क्षेत्र शामिल होगा)।
  • अन्य तथ्य: NTCA द्वारा राजस्थान की छठी टाइगर परियोजना 'कुंभलगढ़ टाइगर रिज़र्व' को भी मंजूरी दी गई है।

7. मिशन शक्ति सेट (Mission Shakti SAT)

  • 'स्पेस किड्स इंडिया' (नीति आयोग की पहल) द्वारा एक वैश्विक अंतरिक्ष शिक्षा मिशन के लिए भारत की 21 छात्राओं का चयन किया गया है, जिन्हें ISRO द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी।
  • राजस्थान से चयन: एंजेल कंवर (पिंडवाड़ा, सिरोही)।
  • अन्य चर्चित महिलाएं: डॉ. मंजू बाघमार (लंदन में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा सम्मानित), सलोनी टेलर (एशिया पैसिफिक यूथ कॉन्फ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व किया)।

8.सरकारी विद्यालयों में 'खोजी बॉक्स किट' नवाचार

  • लाभान्वित कक्षाएं: कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए।
  • उद्देश्य: गणित और विज्ञान विषय को रोचक बनाना (कुल 37,581 खोजी किट वितरित किए गए)।
  • विद्यालयों में अन्य महत्वपूर्ण नवाचार:
    • नो बैग डे: हर शनिवार (दूसरे शनिवार को 'चेस इन स्कूल' कार्यक्रम)।
    • शक्ति दिवस: प्रत्येक मंगलवार (कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों को एनीमिया से बचाने हेतु आयरन टेबलेट का वितरण)।
    • श्रमदान: हर महीने के अंतिम शनिवार को 40 मिनट का स्वैच्छिक श्रमदान।
    • जादुई बस्ता: बजट 2026-27 की घोषणा के अनुसार प्राइमरी स्कूलों में दिया जाएगा।

9.बुद्ध प्रतिमा का अनावरण

  • स्थान: आबू रोड, सिरोही। अनावरणकर्ता: केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले।
  • राजस्थान की अन्य प्रमुख प्रतिमाएं (रिवीजन):
    • राव दूदा की प्रतिमा: मेड़ता, नागौर (राजनाथ सिंह द्वारा अनावरित)। स्टैच्यू ऑफ ट्रुथ (स्वामी दयानंद सरस्वती): अजमेर।
    • महाराजा जसवंत सिंह द्वितीय: जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी, जोधपुर। विश्वास स्वरूपम (शिव प्रतिमा): नाथद्वारा, राजसमंद।

10. महिलाओं के लिए प्रसव पूर्व जांच अभियान

  • आयोजन: 15 से 20 जुलाई 2026 तक।
  • उद्देश्य: प्रसूति महिलाओं में संक्रमण और मृत्यु दर को रोकने हेतु राजस्थान स्वास्थ्य विभाग द्वारा पांच दिवसीय सघन अभियान।
  • अन्य चर्चित अभियान: प्रेरणा अभियान 2.0 (समेकित बाल विकास के तहत), नई चेतना 4.0 जेंडर अभियान (राजीविका द्वारा)।

11. नॉर्थ जोन प्राइज मनी बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026

  • आयोजन स्थल: चंडीगढ़।
  • राजस्थान की 'मिराया' ने सिंगल्स में और 'पर्ल पारीक' ने डबल्स में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीता।




How would you rate this post?

Post a Comment

0 Comments