1. पंचायत एवं शहरी निकाय चुनाव
- आयोजन अवधि: 15 अगस्त से 15 नवंबर 2026
- प्रथम चरण (निकाय चुनाव): 15 अगस्त को घोषणा और 22 अगस्त को अधिसूचना जारी होगी।
- द्वितीय चरण (पंचायत चुनाव): 23 सितंबर को घोषणा होगी।
- ओबीसी आयोग सर्वे रिपोर्ट: 5 अगस्त तक पेश की जाएगी।
- महत्वपूर्ण बदलाव: अब 2 से अधिक बच्चों वाले उम्मीदवार भी चुनाव लड़ सकेंगे।
- संबंधित संशोधन: राजस्थान पंचायती राज अधिनियम 1994 (धारा 19) और राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 (धारा 24) में संशोधन किया गया। = राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग: स्थापना जुलाई 1994 (अनुच्छेद 243-K के तहत)। = मुख्य निर्वाचन आयुक्त: राजेश्वर सिंह।
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी: नवीन महाजन।
2. साइबर सुरक्षा अभियान 2026
- शुरुआत: 20 जुलाई 2026 . शुभारंभकर्ता: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (जयपुर से)। .संचालन: दैनिक भास्कर और एसके फाइनेंस द्वारा।
- साइबर अपराध नियंत्रण हेतु अन्य तथ्य: राज्य में R-4C (राजस्थान साइबर क्राइम कंट्रोल सेंटर) स्थापित।
- साइबर हेल्पलाइन नंबर: 1930 .संबंधित अभियान: ऑपरेशन एंटीवायरस और ऑपरेशन शील्ड।
- प्रथम साइबर थाना: जयपुर में स्थापित।
3. आरोग्य मित्र एवं आरोग्य सखी पहल
- स्थान: बंबोरा ब्लॉक, उदयपुर।
- कार्य: 120 स्वयंसेवकों (60 आरोग्य मित्र, 60 आरोग्य सखी) द्वारा घर-घर जाकर 20,000 लोगों की निशुल्क प्राथमिक स्वास्थ्य जांच और जागरूकता।
- प्रशिक्षण: बंबोरा के 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' द्वारा दिया गया।
- पृष्ठभूमि: 'निरोगी राजस्थान अभियान' (दिसंबर 2019) के तहत प्रथम 'जनता क्लीनिक' मालवीय नगर (जयपुर) में खुली थी। अब शहरी क्षेत्रों में इसका नाम बदलकर 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' कर दिया गया है।
4. उदयपुर एवं अन्य जिलों के महत्वपूर्ण तथ्य
- आदिवासी संस्कृति संरक्षण केंद्र: उदयपुर में स्थापित होगा। .प्रथम ऑल इंडिया फायर एंड सेफ्टी स्पोर्ट्स गेम: उदयपुर में आयोजित।
- कायकिंग अकादमी: उदयपुर में बनेगी। .तितली संरक्षण केंद्र (बटरफ्लाई पार्क): अंधेरी में।
- काले हिरणों का स्थानांतरण: तालछापर से सुजानदेसर (बीकानेर) लाए जा रहे हैं।
- जिंक पार्क: खाखला (भीलवाड़ा) में स्थापित होगा।
5. सौंदर्य प्रतियोगिताएं (जयपुर ग्रैंड फिनाले)
- मिसेज इंडिया 2026: आकांक्षा चौधरी। .मिस इंडिया 2026: तरुसी रॉय। .मिस राजस्थान 2026: सिरजा गुप्ता।
6. खजूर पौधारोपण क्षेत्रफल विस्तार योजना
- संबंधित योजना: राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (शुरुआत वर्ष 2007, केंद्र-राज्य वित्त पोषण 60:40)।
- उद्देश्य: कृषि निवेश, उत्पादकता बढ़ाना और किसानों को आत्मनिर्भर बनाना।
- अनुदान: खजूर का बगीचा लगाने पर लागत का 75% अनुदान या प्रति पौधा ₹3,000 देय है।
- सर्वाधिक कार्य: वर्तमान में बीकानेर जिले (350 हेक्टेयर) में संचालित।
- खजूर उत्कृष्टता केंद्र: सगरा भोजका, जैसलमेर।
- अन्य योजना: मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना (शुरुआत: 19 फरवरी 2015, सूरतगढ़ से; नारा: 'स्वस्थ धरा, खेत हरा')।
7. महत्वपूर्ण रिवीजन बिंदु
- ब्रिक्स उद्योग एवं व्यापार मंत्रियों की बैठक: जयपुर में आयोजित की जा रही है।
- 150 वर्ष पुरानी पादप प्रजाति 'ट्रिबलस सिस्टरिड्स': हाल ही में सीकर क्षेत्र में खोजी गई।
- संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2024: राजस्थान के लोक कलाकार समंदर खान मांगणियार को सम्मानित किया जाएगा।
- 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन का राष्ट्रीय पुरस्कार सास सजदेवा को प्राप्त हुआ।
- नीति आयोग निवेश अनुकूलता सूचकांक: राजस्थान को समग्र रैंकिंग में 10वां स्थान मिला है।
- बारिश की कामना हेतु परंपरा: 'धार' निकालने की परंपरा डूंगरपुर में निभाई जाती है।
- 7वीं राष्ट्रीय मुएथाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप (उत्तराखंड): राजस्थान ने कुल 6 पदक जीते।


0 Comments