Rajasthan current affairs (1-Aug-2026)

 

1.नियुक्तियां एवं समितियां

  • दक्षिणी पश्चिमी कमान (जयपुर): भारतीय सेना की इस कमान का नया कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मोहित मल्होत्रा को नियुक्त किया गया है।
  • समान नागरिक संहिता (UCC) ड्राफ्टिंग समिति: राजस्थान में इस समिति का अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) श्रीमती रंजना प्रकाश देसाई को बनाया गया है।
  • यूनेस्को विज्ञान एवं नवाचार रिपोर्ट: डॉ. डी.पी. शर्मा को लीड ऑथर (Lead Author) नियुक्त किया गया है।

2.प्रमुख योजनाएं एवं अभियान

  • रोशनी अभियान: किशोरियों और बालिकाओं में एनीमिया कम करने के लिए इसकी शुरुआत सिरोही से की गई है।
  • अक्षय फंड: सवाई माधोपुर की SP ज्येष्ठा मैत्रेयी द्वारा शुरू। इसका उद्देश्य पुलिसकर्मी की आकस्मिक मृत्यु पर परिवार को आर्थिक सहायता देना है।
  • आंगनबाड़ी प्रवेशोत्सव: आंगनबाड़ी केंद्रों पर 'खिलौना बैंक' का शुभारंभ किया गया। (नोट: गोट बैंक जैसलमेर में और बर्तन बैंक खैराबाद, कोटा में शुरू हुआ है)।
  • बैक टू बाउट योजना: राजस्थान राज्य कुश्ती संघ द्वारा घायल पहलवानों को रिंग में वापस लाने हेतु ₹51,000 की आर्थिक सहायता।
  • आओ गांव चले अभियान: प्रवासियों को जन्मभूमि से जोड़ने के लिए पाली जिले में संचालित।
  • निर्भय चेतना अभियान: महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए पंचायती राज मंत्रालय द्वारा संचालित।
  • एक पेड़ एक जिंदगी अभियान: दैनिक भास्कर समूह द्वारा 75 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य।
  • गुड टच बैड टच अभियान: अजमेर जिले के विद्यालयों में संचालित।
  • एक पौधा कुलिश जी के नाम अभियान: 12 जुलाई 2026 को कोटा से शुरू (राजस्थान पत्रिका के संपादक की स्मृति में)।
  • मिशन पढ़ो (रीडिंग प्रमोशन कैंपेन): शिक्षा विभाग द्वारा 29 जुलाई 2026 से 16 जनवरी 2027 तक संचालित।
  • राम जल सेतु लिंक परियोजना: इससे 17 जिलों में पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस: (पूर्व नाम: राजीव गांधी स्कॉलरशिप) अब कुल 700 सीटें तय की गई हैं (100 विदेश के लिए, 600 देश के संस्थानों के लिए)।
  • एपीजे अब्दुल कलाम व्यक्तित्व विकास योजना: इसमें प्रतियोगिताओं का आयोजन 4 चरणों (विद्यालय, ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर) पर किया जाएगा।

3.खेल परिदृश्य

  • अंडर 15 नेशनल बॉक्सिंग (जालंधर): राजस्थान के एंजेल, वंश, और खुशी ने स्वर्ण पदक जीते।
  • BCCI सीनियर वुमंस कैंप: राजस्थान की क्रिकेटर सुमन मीणा का चयन हुआ।
  • यूरोपियन जूनियर ओपन स्क्वैश (जर्मनी): अंडर-13 में दिव्यांशी जैन ने स्वर्ण पदक जीता।
  • प्रो बॉक्सिंग लीग (सीजन 1): देवेंद्र सिंह सोलंकी ने स्वर्ण पदक जीता।
  • ग्रैंड मास्टर राउंड रोबिन शतरंज (पुणे): अभिजीत गुप्ता विजेता बने।
  • एशिया महिला बॉक्सिंग अंडर-23 (इंडोनेशिया): 54 kg वर्ग में निशा गुलेरिया (चूरू) ने स्वर्ण पदक जीता।
  • WSPS वर्ल्ड कप 2026 (सर्बिया): राहुल शर्मा ने स्वर्ण और मोना अग्रवाल (10m एयर राइफल) ने कांस्य पदक जीता।

4.पुरस्कार एवं सम्मान

  • वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड (ब्रिटेन संसद): प्रथम भल्ला (सामाजिक सेवा व युवा सशक्तिकरण हेतु)। मंजू बागमार को भी लंदन में सम्मानित किया गया।
  • इंटरनेशनल लिटरेरी अवार्ड 2026: डॉ. जयेश नारायण भानु को सम्मानित किया गया।
  • मिस राजस्थान 2026: सृजा गुप्ता (Sreeja Gupta)।
  • राष्ट्रीय युवा संसद 2026 (प्रथम पुरस्कार): वंशिका शर्मा।
  • संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2024: राजस्थान के लोक कलाकार समंदर खान मांगणियार को।
  • 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन का राष्ट्रीय पुरस्कार शाश्वत सचदेव को मिला।
  • WHO विश्व तंबाकू निषेध दिवस अवार्ड 2026: डॉ. एस.एन. धौलपुरिया ने प्राप्त किया।
  • भारत सम्मान 2026 (दिल्ली): राजस्थान की छात्रा प्रतीक्षा यादव को प्रदान किया गया।
  • इमर्जिंग लीडर अवार्ड (अमेरिका): नैनो यूरिया विकसित करने वाले डॉ. रमेश रलिया को (क्रॉप लाइफ एगटेक क्षेत्र में)।

5.8 जिलों में स्थाई लोक अदालतों का गठन

  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा प्रदेश के 8 जिलों में नई स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी दी गई है।
  • जिले: फलौदी, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, डीग, कोटपूतली-बहरोड़, सलूंबर (7 नए जिले) और बाड़मेर (1 पुराना जिला, क्योंकि बाड़मेर की लोक अदालत बालोतरा में चली गई थी)।
  • उद्देश्य: आमजन को सुलभ, त्वरित और सस्ती न्यायिक सेवाएं उपलब्ध करवाना।




How would you rate this post?

Post a Comment

0 Comments