Rajasthan Current Affairs(2-August-2026)

 

1. अरुंधति चौधरी (मुक्केबाजी) ने जीता स्वर्ण पदक

  • खिलाड़ी का नाम: अरुंधति चौधरी (कोटा निवासी)। खेल/भार वर्ग: मुक्केबाजी (Boxing) - 70 किलो भार वर्ग।
  • प्रतियोगिता: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (ग्लासगो, स्कॉटलैंड)।
  • उपलब्धि: स्वर्ण पदक (Gold Medal)। यह राष्ट्रमंडल खेलों की मुक्केबाजी में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली राजस्थान की पहली महिला खिलाड़ी हैं।
  • फाइनल मुकाबला: इंग्लैंड की चंटेल रीड (Chantel Reid) को 5-0 से हराया। (सेमीफाइनल में वेल्स की रोज़ी एक्लेस को हराया था)।

2. राज्य स्तरीय वन महोत्सव 2026

  • शुभारंभ: 1 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा। स्थान: दूध तलाई वन क्षेत्र, कालका माता मंदिर के पास (उदयपुर)।
  • प्रमुख लक्ष्य एवं घोषणाएं:
    • मानसून 2026 में 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य। चंदन वन परियोजना: प्रथम चरण में उदयपुर, सिरोही, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ में शुरू।
    • अरावली संरक्षण: 30,236 हेक्टेयर क्षेत्र में वृक्षारोपण।
    • प्रत्येक जिला मुख्यालय पर 'नमो नर्सरी', पंचायत समिति स्तर पर 'नमो वन' और जिला स्तर पर 'श्री राम वाटिका' स्थापित की जाएगी।
  • उदयपुर से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य:
    • वन रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान में सर्वाधिक वन क्षेत्र और प्रतिशत उदयपुर में है।
    • सर्वाधिक आरक्षित वन (Reserve Forest) भी उदयपुर में हैं।
    • राज्य का पहला बर्ड पार्क गुलाब बाग (उदयपुर) में और बटरफ्लाई (तितली) पार्क अंबेरी (उदयपुर) में है।
    • मेनार (उदयपुर) को जून 2025 में रामसर साइट घोषित किया गया था।

3. नेशनल मस्टर्ड डे (राष्ट्रीय सरसों दिवस) 2026

  • आयोजन: 31 जुलाई 2026 (द्वितीय संस्करण), राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (जयपुर) में। (आयोजक: FICCI)
  • सरसों उत्पादन में राजस्थान का स्थान:
    • भारत में: प्रथम (कुल उत्पादन का 43.43%)।
    • विश्व में: तीसरा स्थान।
  • प्रमुख तथ्य:
    • 2022-23 की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में सर्वाधिक सरसों/राई उत्पादक जिला: टोंक।
    • वर्तमान सरसों उत्पादकता: 1675 किग्रा/हेक्टेयर। 2030 का लक्ष्य: 2181 किग्रा/हेक्टेयर।
    • राष्ट्रीय सरसों अनुसंधान केंद्र: सेवर (भरतपुर) - 1993 में स्थापित।

4. डिजास्टर डाटा रिकवरी कम AI कंप्यूट सेंटर

  • स्थापना स्थल: जोधपुर।
  • लागत: लगभग ₹300 करोड़ (सूचना प्रौद्योगिकी व संचार विभाग द्वारा)।
  • विशेष: यह बैकअप के साथ-साथ AI कंप्यूट सिस्टम से भी सुसज्जित होगा। (नोट: अगर केवल 'AI डाटा सेंटर' पूछा जाए, तो वह जयपुर में स्थापित होगा)।

5. संध्या बिश्नोई (कुश्ती) ने जीता रजत पदक

  • खिलाड़ी का नाम: संध्या बिश्नोई (भीलवाड़ा निवासी)।
  • प्रतियोगिता: अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 (बाकू, अज़रबैजान)।
  • खेल/भार वर्ग: कुश्ती - 46 किलोग्राम भार वर्ग।
  • उपलब्धि: रजत पदक (Silver Medal)। (फाइनल में जापान की कोकोना से मुकाबला हुआ)।

सूजस अपडेट्स एवं अन्य महत्वपूर्ण तथ्य (क्विक रिवीजन)

  • राज्यपाल का कार्यकाल: राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने 31 जुलाई 2026 को अपने 2 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है।
  • नशामुक्ति अभियान: सरकारी कॉलेजों में छात्रों को नशे से बचाने के लिए 'श्रीगंगानगर मॉडल' लागू किया जा रहा है। युवाओं के लिए 'राज सवेरा' कार्यक्रम और 'नई किरण नशा मुक्ति केंद्र' संचालित हैं।
  • राजस्थान वाटर कॉन्क्लेव 2026: 24 जुलाई 2026 को जयपुर में आयोजित (द इकोनॉमिक टाइम्स द्वारा)।
  • प्रथम एडवांस्ड रोबोटिक रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर: जयपुर में स्थापित किया जाएगा।
  • सेंटर फॉर एक्सीलेंस ऑन नेचुरल फार्मिंग (प्राकृतिक खेती): श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर (जयपुर) में स्थापित।
  • मिशन मधुहारी: इसका मुख्य उद्देश्य टाइप-1 डायबिटीज (मधुमेह) से पीड़ित बच्चों और युवाओं को आधुनिक उपचार और सुरक्षा प्रदान करना है।
  • ग्राम विकास चौपाल: मुख्यमंत्री द्वारा झाड़ोल के 'ग्राम बीड़ा' (उदयपुर) में आयोजित की गई।
  • कॉमनवेल्थ पीस, मेडिएशन एंड रूल ऑफ लॉ सम्मेलन: इसका आयोजन जयपुर में हुआ जहाँ 'जयपुर घोषणापत्र' जारी किया गया।




How would you rate this post?

Post a Comment

0 Comments