1. ऑर्गन डोनेशन (अंगदान) में राजस्थान को राष्ट्रीय सम्मान
- अवार्ड: राजस्थान को NOTTO (National Organ and Tissue Transplant Organization) द्वारा 'स्टेट अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन ऑर्गन डोनेशन अवेयरनेस' से सम्मानित किया गया है।
- कारण: अंगदान जागरूकता, जन आंदोलन और प्रभावी जनसंपर्क अभियान के लिए।
- अवसर: 16वें इंडियन ऑर्गन डोनेशन डे के अवसर पर। (अंगदान के मामले में राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर है)।
2. अक्षय विद्यालय का शुभारंभ
- स्थान: हिंगोनिया गौ पुनर्वास केंद्र, जयपुर।
- उद्देश्य: सामाजिक सरोकार के तहत गौ सेवा से जुड़े कार्मिकों और मजदूरों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना।
3. बाड़मेर-जालौर अंतरदेशीय पोर्ट (इनलैंड पोर्ट) व कृत्रिम नहर परियोजना
- प्रस्तावित स्थान: बखासर (बाखासर) क्षेत्र (बाड़मेर-जालौर)।
- मार्ग: भवात्रा से कांडला क्रिक (राष्ट्रीय राजमार्ग 48, जवाई, लूनी नदी और कच्छ के रण से होकर)।
- नोडल एजेंसी: भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण। डीपीआर (DPR) व गणितीय मॉडलिंग: IIT मद्रास द्वारा तैयार की जा रही है।
- लाभ: समुद्री जल लाकर शुष्क बंदरगाह विकसित किया जाएगा, जिससे पश्चिमी राजस्थान में परिवहन खर्चा बचेगा और व्यापार व रोजगार बढ़ेगा।
4. राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम
- लक्ष्य: राजस्थान व पूरे देश में 2030 तक हेपेटाइटिस 'सी' का पूर्ण उन्मूलन करना।
- अन्य 2030 के लक्ष्य: टीबी (TB) और मधुमेह (डायबिटीज) का निवारण।
5. पीएम किसान सम्मान निधि योजना का विस्तार
- विस्तार: इस योजना को वित्तीय वर्ष 2030-31 तक बढ़ा दिया गया है। शुरुआत: 24 फरवरी 2019।
- वित्तीय सहायता: केंद्र सरकार द्वारा 6000 रुपये (2000 की 3 किस्तों में) और राजस्थान सरकार द्वारा अतिरिक्त 3000 रुपये (कुल 9000 रुपये) प्रतिवर्ष दिए जाते हैं।
- अन्य बढ़ाई गई योजनाएं: जल जीवन मिशन (दिसंबर 2028 तक), पीएम आवास योजना (2028-29 तक) और पीएम ग्राम सड़क योजना (2028-29 तक)।
6. 'मिशन लिवर स्माइल क्लिनिक' शुरू करने वाला पहला राज्य
- राज्य: राजस्थान (देश का पहला राज्य)।
- उद्देश्य: नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) की शीघ्र पहचान, जांच व समय पर उपचार।
- प्रथम चरण: जयपुर, अजमेर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर, कोटा, अलवर सहित 10 से अधिक जिला अस्पतालों में इसका ट्रायल शुरू होगा।
पिछला रिवीजन (महत्वपूर्ण तथ्य)
- कृषि उत्पादों के लिए इनक्यूबेशन सेंटर (14 करोड़ की लागत):
- बारां (लहसुन), चित्तौड़गढ़ (सीताफल), जालौर (अनार), झालावाड़ (संतरा), जयपुर (आंवला), अजमेर (गुलाब), और जैसलमेर (खजूर)।
- ऑर्गेनिक फूड मार्केट: जोधपुर, कोटा और उदयपुर में स्थापित किए जा रहे हैं।
- परीक्षा सुधार उच्च स्तरीय टास्क फोर्स: इसके सदस्य अमृत लाल मीणा 'करौली' जिले के निवासी हैं।
- स्थाई लोक अदालतें: मुख्यमंत्री द्वारा 8 जिलों में इनके गठन का अनुमोदन किया गया है।
- देश की पहली वंदे भारत सुपरफास्ट पार्सल ट्रेन का तकनीकी परीक्षण: कोटा-नागदा-सवाई माधोपुर रेलखंड पर।
- NTPC नेशनल रैंकिंग आर्चरी (तीरंदाजी) टूर्नामेंट (जयपुर): राजस्थान ने कुल 3 पदक (1 रजत, 2 कांस्य) जीते।


0 Comments