Rajasthan Current Affairs (4-August-2026)

 

1. राजस्थान पुलिस अकादमी का MoU

  • समझौता (MoU): राजस्थान पुलिस अकादमी ने यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर (UK) के साथ समझौता किया है।
  • उद्देश्य: पुलिस कल्याण और मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनुसंधान करना।
  • राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) के महत्वपूर्ण तथ्य:
    • स्थापना: 1949 में (चित्तौड़गढ़ में)। प्रथम स्थानांतरण: 1 मई 1950 को किशनगढ़ (अजमेर) में (यहां पुलिस का पहला बैच आया था)।
    • वर्तमान स्थान: अगस्त 1975 में इसे जयपुर स्थानांतरित किया गया।
    • विशेषता: यह भारत की सर्वश्रेष्ठ पुलिस अकादमी मानी जाती है और यह 'प्लास्टिक फ्री' है।

2. सेंटर फॉर ड्रोन फॉरेंसिक की एडवांस यूनिट

  • स्थान: नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी, जयपुर कैंपस (प्रतापनगर कोचिंग हब, जयपुर)।
  • उद्देश्य: सीमा पार (विशेषकर पाकिस्तान की तरफ) से आने वाले ड्रोन्स की जांच करना और मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी को रोकना।
  • जयपुर के प्रमुख संस्थान:
    • राजस्थान यूनिवर्सिटी (स्थापना: जनवरी 1947)। बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय।
    • श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय (यहीं राज्य की दूसरी वेटरनरी यूनिवर्सिटी भी स्थित है)।
    • SMS अस्पताल: राज्य का पहला हार्ट ट्रांसप्लांट, एयर एंबुलेंस, बोन प्लाज्मा बैंक, रोबोटिक लैब, स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर और सबसे ऊंचा OPD टावर यहीं स्थित है।

3. राज्य स्तरीय वन महोत्सव 2026

  • आयोजन: 1 अगस्त 2026 को कालका माता, उदयपुर में। पृष्ठभूमि ('हरियालो राजस्थान' योजना):
    • शुरुआत: 7 अगस्त 2024 को दूदू (जयपुर) से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा की गई थी।
    • लक्ष्य: 5 वर्ष में 50 करोड़ पौधे लगाना और 2027-28 तक 20,000 हेक्टेयर वन क्षेत्र में वृद्धि करना।
  • वर्तमान स्थिति और घोषणाएं:
    • अब तक राज्य में 20 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं। वर्ष 2026 का लक्ष्य 10 करोड़ पौधारोपण है।
    • अरावली संरक्षण: 30,236 हेक्टेयर क्षेत्र में वृक्षारोपण किया जाएगा।
    • चंदन वन: उदयपुर, प्रतापगढ़, सिरोही और बांसवाड़ा में चंदन के वनों का विकास किया जाएगा।
    • किसानों को निशुल्क फलदार पौधों का वितरण किया जाएगा।
  • अन्य तथ्य: मुख्यमंत्री द्वारा 10वीं ग्राम विकास चौपाल का आयोजन भीड़ा गांव (झाड़ोल, उदयपुर) में किया गया।

4. PM सूर्य सरोवर योजना और राजस्थान

  • राजस्थान में कुल संभावित फ्लोटिंग सोलर क्षमता: 3.36 गीगावाट (GW)।
  • सर्वाधिक क्षमता वाला स्थान: बीसलपुर बांध।
  • योजना के मुख्य बिंदु:
    • यह योजना बांधों, तालाबों और झीलों पर 'फ्लोटिंग सोलर प्लांट' (तैरते हुए सोलर पैनल) लगाने से संबंधित है।
    • मंजूरी: 31 जुलाई 2026 (बजट: 570 करोड़ रुपये)।
    • लक्ष्य: 5,000 मेगावाट विद्युत उत्पादन और 10,000 मेगावाट स्टोरेज क्षमता का विकास (क्रियान्वयन 2026-27 से 2030-31 तक)।
    • वित्तीय सहायता: प्रति मेगावाट 1 करोड़ रुपये तथा संचालन/प्रारंभिक कार्य हेतु 50 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।

5. राजा रणधीर सिंह मेमोरियल कप 2026

  • आयोजन: 22 से 30 जुलाई 2026 (पटियाला में)। खेल: निशानेबाजी (Shooting)।
  • खिलाड़ी: हिमांक चौधरी (नदबई, भरतपुर के 19 वर्षीय खिलाड़ी)।
  • पदक: इन्होंने इस प्रतियोगिता में कुल 3 पदक (2 स्वर्ण और 1 कांस्य) जीते। (जूनियर डबल ट्रैप और ट्रैप मेंस में)।

6.नवाचार: गोबर-गोमूत्र से बना बायोपेंट (Bio-Paint)

  • निर्माता: विशंभर शर्मा (जयपुर के विद्यार्थी)। घटक: गाय का गोबर, गोमूत्र और प्राकृतिक वनस्पति।
  • विशेषताएं: यह पूरी तरह से केमिकल-फ्री (रसायन मुक्त) और पर्यावरण के अनुकूल है। यह घर के आंतरिक तापमान को नियंत्रित करेगा और गर्मियों में घर को ठंडा रखेगा।

7.प्रोफेसर रामगोपाल गुप्ता पुरस्कार 2026

  • विजेता: बसंती पंवार (जोधपुर)। प्रदानकर्ता: हिंदी पुस्तकालय समिति, डीग (अपने 100वें स्थापना दिवस के अवसर पर)।

8.राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन (National Mission on Natural Farming)

  • क्लस्टर गठन में राजस्थान का स्थान: दूसरा (2380 क्लस्टर)। किसान पंजीकरण में राजस्थान का स्थान: तीसरा (लगभग 2.12 लाख किसान)।
  • मिशन के मुख्य बिंदु:
    • स्वीकृति: 25 नवंबर 2024 (केंद्र सरकार द्वारा)। बजट: 2481 करोड़ (केंद्र: 1584 करोड़, राज्य: 897 करोड़)।
    • प्रोत्साहन: प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को 2 साल तक प्रतिवर्ष प्रति एकड़ 4000 रुपये का अनुदान।



How would you rate this post?

★ ★ ★ ★ ★

Post a Comment

0 Comments