1. कॉमनवेल्थ पीस मेडिएशन एंड रूल ऑफ लॉ सम्मेलन 2026
- आयोजन तिथि: 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 स्थान: जयपुर
- उद्घाटनकर्ता: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत। मुख्य बिंदु: इस सम्मेलन के दौरान 'जयपुर घोषणा पत्र 2026' पर हस्ताक्षर किए गए।
2. युद्धाभ्यास 'रोटर ब्लेड थर्ड' (Rotor Blade-III)
- आयोजन स्थान: पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज, जैसलमेर। किसके द्वारा: भारतीय वायु सेना (सात दिवसीय विशेष युद्धाभ्यास)।
- उद्देश्य: कम ऊंचाई पर उड़ने वाले दुश्मन के ड्रोन की पहचान करना और मानव रहित हवाई वाहनों को हवा में नष्ट करने की क्षमता का परीक्षण करना।
3. 27वां राजस्थान राज्य वार्षिक सम्मेलन 'राजसा कोन 2026' (RAJISA CON)
- आयोजन स्थान: पुष्कर आयोजक: इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थियोलॉजिस्ट (ISA) राजस्थान स्टेट ब्रांच।
- उद्घाटनकर्ता: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी।
- मुख्य विषय: एनेस्थियोलॉजी (निश्चेतना विज्ञान) में आधुनिक तकनीक, अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवाओं में इसकी भूमिका।
4. ईएमएफ (EMF) ग्लोबल एसीई 2026 सम्मेलन
- आयोजन स्थान: काठमांडू, नेपाल
- आयोजक: इवेंट मैनेजमेंट फेडरेशन। मुख्य अतिथि व जूरी चेयर: डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़।
- विशेष: इन्हें सांस्कृतिक विरासत संरक्षण, नेतृत्व और इवेंट मैनेजमेंट क्षेत्र में उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
5. 'न्यायायन - द डिजिटल वे ऑफ जस्टिस' सॉफ्टवेयर
- उद्देश्य: राजस्थान की जिला न्यायपालिका में पेपरलेस और डिजिटल कार्यप्रणाली लागू करना।
- लॉन्चकर्ता: राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा।
- लॉन्चिंग स्थान: जयपुर (कॉमनवेल्थ पीस मेडिएशन कॉन्फ्रेंस के समापन अवसर पर)।
- दायरा: इसके तहत 1495 न्यायालय, 1517 न्यायिक अधिकारी, 36 NI एक्ट कोर्ट और 12 वाणिज्यिक कोर्ट शामिल होंगे।
6. रावतभाटा परमाणु विद्युत गृह (चित्तौड़गढ़)
- चर्चा में क्यों: पहली बार रावतभाटा की सभी 6 कार्यरत परमाणु इकाइयाँ एक साथ चालू हुई हैं, जिनसे 1780 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है।
- निर्माणाधीन इकाइयाँ: 7वीं और 8वीं इकाई (700-700 मेगावाट) का निर्माण चल रहा है।
- मुख्य तथ्य: इसकी स्थापना 1965 में कनाडा के सहयोग से हुई थी और 1973 में उत्पादन शुरू हुआ। यह देश की दूसरी और राजस्थान की प्रथम परमाणु इकाई है। यहाँ भारी जल (D2O) का उत्पादन भी होता है।
- (नोट: राजस्थान का दूसरा 'माही परमाणु विद्युत गृह' बांसवाड़ा के नापला में बन रहा है, जहाँ 700-700 मेगावाट की 4 इकाइयाँ होंगी।)
7. प्राकृतिक कृषि के 'किसान ब्रांड एंबेसडर'
- किसे बनाया गया: प्रेमचंद कपाया (गाँव बीड़ा, झाड़ोल, उदयपुर)।
- किसने बनाया: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने उदयपुर दौरे के दौरान प्राकृतिक कृषि में उल्लेखनीय योगदान के लिए इन्हें ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया।
8. बीकानेर बनेगा 'एस्ट्रो टूरिज्म हब' (Astro Tourism Hub)
- क्या है: आसमान और तारों को देखने (खगोलीय पर्यटन) के लिए एक विशेष केंद्र।
- तर्ज: लद्दाख के हानले गाँव (Hanle Village) की तर्ज पर बीकानेर के सीमावर्ती क्षेत्रों को एस्ट्रो टूरिज्म के रूप में विकसित किया जाएगा। यहाँ खगोलीय वेधशाला स्थापित होगी।
- अभियान: इसके तहत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए "एक रात चाँद के साथ" अभियान की शुरुआत की गई है।
9. 'स्टूडेंट बने ऊर्जा ऑडिटर' अभियान
- किसके द्वारा शुरू किया गया: जोधपुर डिस्कॉम (Jodhpur Discom) द्वारा।
- उद्देश्य: बच्चों के माध्यम से घर-घर बिजली बचत का संदेश पहुँचाना। विद्यार्थियों को सिखाया जाएगा कि वे घरों में अनावश्यक चल रहे पंखे और लाइटें बंद करके ऊर्जा का संरक्षण कैसे करें।
10. राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games) 2026 और राजस्थान
- आयोजन: 23 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक ग्लास्गो (स्कॉटलैंड) में।
- भारत का प्रदर्शन: भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा (13 स्वर्ण, 17 रजत, 9 कांस्य)। पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया रहा।
- भारत के ध्वजवाहक: उद्घाटन समारोह में मीराबाई चानू और समापन समारोह में जैसमीन लंबोरिया।
- राजस्थान के पदक विजेता:
- अरुंधति चौधरी (मुक्केबाजी / Boxing): 70 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीता।
- यशवीर सिंह (भाला फेंक / Javelin Throw): कांस्य पदक (Bronze Medal) जीता।


0 Comments