1. रणनीतिक तेल भंडार (Strategic Oil Reserve)
- चर्चा में क्यों: भारत सरकार आपात स्थिति के लिए अपनी रणनीतिक तेल भंडारण क्षमता बढ़ा रही है। वर्तमान में भारत के पास केवल 9.5 दिन का रणनीतिक तेल भंडार है, जबकि आदर्श स्थिति 90 दिन की होनी चाहिए।
- प्रस्तावित स्थान: देश में तेल भंडारण के लिए बीकानेर (राजस्थान) और बीना (मध्य प्रदेश) का चयन किया गया है।
- बीकानेर की विशेषता: यहाँ नमक की परतों में भूमिगत रूप से तेल का भंडार किया जाएगा।
2. ब्रिक्स (BRICS) फिल्म समिट 2026
- आयोजन: 6 और 7 अगस्त 2026 को मुंबई में ब्रिक्स फिल्म सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। (2026 में ब्रिक्स सम्मेलनों की मेजबानी भारत कर रहा है)।
- राजस्थान का प्रतिनिधित्व: इस समिट में राजस्थानी फिल्म "अमलपट्टा" का प्रदर्शन किया जाएगा।
- भाषा: यह फिल्म 'मेवाड़ी' भाषा में बनी है।
- अन्य महत्वपूर्ण तथ्य: ब्रिक्स सम्मेलन में हाल ही में नीरू यादव (हॉकी वाली सरपंच) को ग्रास रूट अवार्ड दिया गया था।
3. रानी लक्ष्मीबाई केंद्र (आत्मरक्षा प्रशिक्षण)
- घोषणा: बजट 2026-27 के अनुसार राजस्थान के 150 सरकारी कॉलेजों में 'रानी लक्ष्मीबाई केंद्रों' की स्थापना की जाएगी (इसकी शुरुआत बजट 2025-26 में की गई थी)।
- उद्देश्य: महिला और छात्राओं को आत्मरक्षा (Self Defense) के लिए सक्षम और आत्मविश्वासी बनाना।
- प्रशिक्षण अवधि: 4 सप्ताह (24 दिन) का प्रशिक्षण दिया जाएगा (एक बैच में 25-30 बालिकाएं)।
- विशेष लाभ: प्रशिक्षण के बाद जो बालिकाएं 'ब्लैक बेल्ट' प्राप्त करेंगी, उन्हें सरकारी नौकरी में स्पोर्ट्स कोटे के तहत 2% आरक्षण दिया जाएगा।
4. WHO का मानसिक स्वास्थ्य प्रोजेक्ट
- चयनित संस्थान: WHO द्वारा मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में चलाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट के लिए राजस्थान के 'राष्ट्रीय स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र, जोधपुर' (National Institute of Health Research, Jodhpur) का चयन किया गया है।
- कार्य क्षेत्र: यह संस्थान भारत, श्रीलंका, भूटान और बांग्लादेश में कार्य करेगा।
- बजट 2026-27 से जुड़ी जानकारी: राजस्थान बजट में मानसिक स्वास्थ्य के लिए "राज ममता" कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की गई है, जिसके तहत प्रत्येक जिला मुख्यालय पर 'मेंटल हेल्थ केयर सेल' स्थापित किए जाएंगे।
5. पीएम ई-ड्राइव योजना (PM E-Drive Scheme)
- वर्तमान अपडेट: इस योजना के तहत राजस्थान के 6 शहरों में 236 स्थानों पर 696 सार्वजनिक ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। (पूर्व में यह आंकड़ा 262 स्थानों पर 591 स्टेशन था)।
- योजना के बारे में: यह योजना 29 सितम्बर 2024 को शुरू हुई थी और इसकी अवधि 31 मार्च 2026 तक है।
- अतिरिक्त जानकारी (पीएम ई-बस सेवा): 16 अगस्त 2023 को शुरू हुई इस योजना के तहत राजस्थान के 8 शहरों में 1150 ई-बसों का संचालन किया जा रहा है।
6. जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission)
- जांच रिपोर्ट (नमूने): देश भर में पीने के पानी के सैम्पल लिए गए।
- भारत का आंकड़ा: देश में हर 45वां पानी का नमूना प्रदूषित पाया गया।
- राजस्थान का आंकड़ा: राजस्थान में 13,565 नमूनों की जांच की गई, जिसमें से 1341 प्रदूषित मिले। अर्थात राजस्थान में लगभग हर 10वां पानी का नमूना प्रदूषित मिला है।
- मिशन 2.0: जल जीवन मिशन की अवधि अब बढ़ाकर 2028 कर दी गई है और इसके 2.0 संस्करण के लिए समझौता करने वाला राजस्थान पहला राज्य है।
- राजस्थान की स्थिति: राजस्थान में नल कनेक्शन के मामले में हनुमानगढ़ (90.89%) पहले स्थान पर और बाड़मेर सबसे निचले स्थान पर है।
7. हर्षिता जाखड़ (Harshita Jakhar)
- उपलब्धि: 'टूर डी फ्रांस फेम्स' (Tour de France Femmes) में पहुँचने वाली पहली भारतीय महिला साइकिलिस्ट बन गई हैं।
- संबंध: इनका संबंध राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से है।
8.मिसेज ओशन इंडिया 2026 (Mrs. Ocean India)
- विजेता: अदिति चौधरी (जयपुर)।
- आयोजन स्थल: जयपुर।
- अब अदिति चौधरी 'मिसेज ओशन वर्ल्ड' प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
- (नोट: हाल ही में मिसेज इंडिया 2026 का खिताब अजमेर की आकांक्षा चौधरी ने जीता था)
9. खेल जगत की महत्वपूर्ण उपलब्धियां
- टूर डी फ्रांस फेम्स (Tour de France Femmes): राजस्थान के श्रीगंगानगर की हर्षिता जाखड़ इस विश्व प्रसिद्ध साइकिलिंग प्रतियोगिता का हिस्सा बनने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। इन्होंने स्विट्जरलैंड में आठ देशों के साइकिलिस्ट दल का नेतृत्व भी किया।
- राजा रणधीर सिंह मेमोरियल कप 2026: पटियाला में आयोजित इस शूटिंग प्रतियोगिता में भरतपुर के हिमांक चौधरी ने कुल 3 पदक (2 स्वर्ण और 1 कांस्य) जीते हैं।
10. सैनिक कल्याण के लिए नया वेब पोर्टल
- पोर्टल का नाम: सैनिक वेलफेयर मैनेजमेंट वेब पोर्टल।
- उद्देश्य: पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों का डिजिटल पंजीकरण कर उन्हें सरकारी सेवाएं, भूमि आवंटन, आवास, आर्थिक और कानूनी सहायता ऑनलाइन उपलब्ध करवाना।
- अन्य अपडेट: 18 जिला सैनिक कल्याण कार्यालयों में 'नालसा (NALSA) क्लीनिक' स्थापित किए गए हैं। संविदा पर कार्यरत पूर्व सैनिकों के मानदेय में लगातार 2 वर्षों तक 10-10% की वृद्धि की जा रही है।


0 Comments