1. रेजलैंड रिस्टोरेशन अवार्ड (Resland Restoration Award) 2026
- विजेता: सुमेर सिंह भाटी (जैसलमेर)। कारण: ओरण और गोचर भूमि के संरक्षण हेतु चलाए गए आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए।
- अवार्ड वितरण: 18 अगस्त 2026 को मंगोलिया में (COP 17 के दौरान) प्रदान किया जाएगा।
2. दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस में तीज महोत्सव
- आयोजन तिथि: 14 से 23 अगस्त 2026। स्थान: बीकानेर हाउस, नई दिल्ली।
- बीकानेर हाउस: इसका निर्माण 1929 में महाराजा गंगा सिंह (जिन्हें आधुनिक भारत का भागीरथ कहा जाता है) द्वारा करवाया गया था। यह राजस्थान के बाहर एकमात्र ऐसा स्थान है जहाँ राजस्थान सरकार की 'ई-मित्र सेवा' और 'मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना' उपलब्ध है।
3. पहला राष्ट्रीय गोबर अर्थव्यवस्था और कृषि सम्मेलन 2026
- आयोजन तिथि व स्थान: 16 अगस्त 2026, पिंजरापोल गौशाला (जयपुर)।
- उद्देश्य: गौशालाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और मजबूत बनाना (गोबर से वर्मी कंपोस्ट आदि बनाकर आय बढ़ाना)।
- गौशाला अनुदान राशि: राज्य सरकार द्वारा बड़ी गाय के लिए ₹50/प्रतिदिन और छोटी गाय के लिए ₹25/प्रतिदिन अनुदान दिया जाता है।
4. छठी राजस्थान घरेलू यात्रा प्रदर्शनी (Domestic Travel Exhibition)
- उद्देश्य: राज्य में छोटे और कम चर्चित स्थानों (घरेलू पर्यटन) को बढ़ावा देकर स्थानीय रोजगार बढ़ाना।
- थीम: "कहानियां, सफर और मुस्कान"
- आयोजन:
- जयपुर (राजस्थान घरेलू यात्रा प्रदर्शनी): 17 से 19 सितंबर 2026। जोधपुर (मारवाड़ यात्रा प्रदर्शनी - पहली बार): 20 से 22 सितंबर 2026।
5. अपना संकुल - हरियालो संकुल अभियान
- शुभारंभ: 7 अगस्त 2026 को मंत्री मदन दिलावर द्वारा। स्थान: डॉ. राधाकृष्णन शिक्षा संकुल परिसर।
- प्रेरणा: यह अभियान 'हरियालो राजस्थान' कार्यक्रम से प्रेरित है।
- संबंधित तथ्य: डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन आयुर्वेद विश्वविद्यालय (जोधपुर) भारत की दूसरी और राजस्थान की पहली आयुर्वेद यूनिवर्सिटी है। यहाँ 'इंटरनेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन पंचकर्म' की स्थापना की गई है।
6. CHO Soft (सीएचओ सॉफ्ट) ऐप
- लागू होने की तिथि: 1 अगस्त 2026। उद्देश्य: आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (पूर्व नाम - जनता क्लीनिक) में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO - Community Health Officers) की कार्यप्रणाली को पारदर्शी, डिजिटल और कागज-रहित बनाना।
7. एशियन आइस हॉकी चैंपियनशिप में चयन
- खिलाड़ी का नाम: वान्या बोहरा (Vanya Bohra)।
- जिला: धौलपुर।
- विवरण: इनका चयन भारतीय आइस हॉकी टीम में एशियन चैंपियनशिप के लिए हुआ है (ये रोलर स्केटिंग की भी शानदार खिलाड़ी हैं)।
8. प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना
- मंजूरी: 31 जुलाई 2026 को केंद्रीय कैबिनेट द्वारा (कुल लागत 570 करोड़ रुपये)।
- उद्देश्य: तालाबों और सरोवरों पर फ्लोटिंग सोलर फोटोवोल्टिक (Floating Solar Photovoltaic) प्रोजेक्ट्स विकसित करना।
- लक्ष्य क्षमता: 5000 मेगावाट (MW)। स्टोरेज क्षमता: न्यूनतम 10,000 MWh (प्रति दो घंटे)।
- कार्यान्वयन अवधि: 2026 से 2030-31 तक (वित्तीय सहायता 2032-33 तक मिलेगी)।
- लाभार्थी: सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश।
9. मिशन शक्ति ऐप
- विकासकर्ता: केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्रालय।
- उद्देश्य: महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए 7 प्रमुख हेल्पलाइन सेवाओं को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म (ऐप) पर उपलब्ध करवाना।
- शामिल 7 हेल्पलाइन नंबर:
- 181 - महिला हेल्पलाइन 112 - आपातकालीन सेवा 1930 - साइबर अपराध 1098 - चाइल्ड हेल्पलाइन 1515 - पोषण व मातृ वंदना योजना
- 1500 - विधिक सेवा प्राधिकरण (कानूनी सहायता) 14416 - टेली मानसिक स्वास्थ्य
10. रेंज लैंड रेस्टोरेशन अवार्ड (Rangeland Restoration Award) 2026
- विजेता: सुमेर सिंह भाटी (सांवता गांव, जैसलमेर के निवासी)।
- किसलिए: पशुपालक व चारागाह संरक्षण कार्यकर्ता के रूप में ओरण (पवित्र उपवन) और गोचर भूमि बचाने के लिए 'ओरण बचाओ आंदोलन' चलाने हेतु।
- पुरस्कार समारोह: 18 अगस्त 2026 को उलानबटोर (मंगोलिया) में COP-17 के इवेंट में दिया जाएगा।
- अन्य जानकारी: इन्हें पूर्व में तमिलनाडु सरकार द्वारा 'इंडियन रेंज लैंड अवार्ड' भी मिल चुका है।
11. 18वां बिमस्टेक (BIMSTEC) शिखर सम्मेलन
- आयोजन स्थल: जयपुर, राजस्थान। थीम: जयपुर शहर को 'लहरिया थीम' (पधारो म्हारे देश) पर सजाया गया है।
- आयोजन के चरण:
- पहला चरण (6-7 अगस्त): अर्थव्यवस्था, पर्यटन और व्यापार पर चर्चा। दूसरा चरण (12-13 अगस्त): उद्योग व वाणिज्य मंत्रियों की बैठक।
- तीसरा चरण (19-22 अगस्त): विकास, पर्यटन और उच्च स्तरीय बैठकें।


0 Comments