Rajasthan Current Affairs (14-August-2026)

 

Rajasthan Current Affairs (14-August-2026)

1. राजस्थान में बी (Bee) कॉरिडोर

  • किस राजमार्ग पर: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे
  • विवरण: इस एक्सप्रेसवे पर दो सड़कों के बीच 22 मीटर (लगभग 70 फीट) चौड़ी पट्टी (डिवाइडर) में 2.5 लाख पौधे लगाए जाएंगे, जो मधुमक्खियों को आकर्षित करेंगे। इसी आधार पर इसे 'बी (Bee) कॉरिडोर' के रूप में विकसित किया जाएगा।
  • अन्य संबंधित जानकारी:
    • अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे: राजस्थान में हनुमानगढ़, गंगानगर, बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर और जालौर से गुजरता है। (राजस्थान में लंबाई: 636.80 किमी)
    • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे: राजस्थान में अलवर, भरतपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी और कोटा से गुजरता है। (राजस्थान में लंबाई: 373.63 किमी)
    • शहद का FPO (किसान उत्पादक संगठन) और हनी बी कीपिंग सेंटर: भरतपुर
    • शहद उत्पादन में राजस्थान का भारत में 9% हिस्सा है (देश में 5वां स्थान)।

2. राजस्थान यूथ कॉन्क्लेव 2026

  • आयोजन तिथि: 13 अगस्त 2026 आयोजन स्थल: राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर मुख्य अतिथि: सीएम भजनलाल शर्मा और निर्मला सीतारमण
  • प्रमुख लोकार्पण:
    • सब-रीजनल साइंस सेंटर (उदयपुर) न्यूक्लियर पावर गैलरी (जयपुर) 7D थिएटर (जयपुर)

3. स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2026) सम्मान

  • राज्य स्तरीय कार्यक्रम स्थल: डॉ. करणी सिंह स्टेडियम, बीकानेर (80वां स्वतंत्रता दिवस)
  • सम्मानित कर्मी: राजस्थान पुलिस एवं कारागार विभाग के कुल 22 अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।
    • राष्ट्रपति पदक: 2 पुलिस पदक: 16 सेवा पदक: 4

4. मॉडल स्कूल (CM RISE कार्यक्रम)

  • योजना: पीएम श्री विद्यालयों की तर्ज पर राज्य में 400 स्कूलों को मॉडल स्कूल ('सीएम राइज' स्कूल) के रूप में विकसित (क्रमोन्नत) किया जाएगा। (बजट 2026-27 के अनुसार) CM RISE का पूर्ण रूप: Rajasthan Innovative School of Excellence
  • पीएम श्री विद्यालय (अतिरिक्त जानकारी):
    • शुरुआत: 7 सितंबर 2022 अवधि: 2022-23 से 2026-27 तक (देशभर में 14,000 स्कूल)
    • राजस्थान प्रथम चरण: 402 स्कूल (56 प्राथमिक, 346 माध्यमिक) राजस्थान द्वितीय चरण: 639 स्कूल (83 प्राथमिक, 154 माध्यमिक - संभावित आँकड़े)

5. बैजनाथ पंवार कथा साहित्य पुरस्कार

  • विजेता: भंवरलाल सुथार 'भ्रमर' प्रदानकर्ता: प्रयास संस्थान, चूरू

6.अकरम खान (बहरूपिया कलाकार)

  • निवासी: बांदीकुई, दौसा। कला: बहरूपिया कला (लोक कला)।
  • पुरस्कार: संगीत नाटक अकादमी द्वारा 'उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार' के लिए चयनित।
  • पुरस्कार राशि: ₹25,000 नकद, ताम्र पत्र और अंग वस्त्र।

7. WHO द्वारा जोधपुर एम्स (NIHR) को प्रोजेक्ट

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अंतरराष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य परियोजनाओं की कमान जोधपुर एम्स की शाखा NIHR (National Institute of Health Research) को सौंपी है।
  • कार्य: भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका और भूटान (4 दक्षिण एशियाई देशों) की मानसिक स्वास्थ्य नीति तैयार करना।
  • स्वास्थ्य कर्मियों के प्रशिक्षण का ढांचा और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा।

8.गौरांगी शर्मा (नासा विजिट के लिए चयनित)

  • निवासी: सवाई माधोपुर।
  • उपलब्धि: विज्ञान विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन (MIT Shore Olympiad Master टॉप 4 में स्थान) के आधार पर अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी NASA विजिट के लिए चयनित।
  • भारत के 1 लाख+ प्रतिभागियों में से मात्र 4 का चयन हुआ, जिनमें राजस्थान से गौरांगी शर्मा शामिल हैं।

9. देश की प्रथम लेक्रोस (Lacrosse) अकादमी

  • स्थापना स्थल: महाराणा प्रताप खेल गाँव, उदयपुर (राजस्थान)।
  • यह भारत की पहली लेक्रोस अकादमी है।
  • विशेष: लेक्रोस खेल को 1908 के बाद अब 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक में वापस शामिल किया गया है।

10.42वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय एक्वाटिक (तैराकी) चैंपियनशिप 2026

  • आयोजन स्थल: SMS स्टेडियम स्विमिंग पूल, जयपुर (6 से 9 अगस्त)। प्रथम स्थान: तमिलनाडु।
  • राजस्थान का प्रदर्शन: राजस्थान के 8 तैराकों ने 17 इवेंट में भाग लिया, लेकिन कोई पदक नहीं जीत सके (देव कुमार फॉल्स स्टार्ट के कारण पदक से चूके)।














How would you rate this post?

Post a Comment

0 Comments