1. कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण निर्णय (13 अगस्त 2026)
- द राजस्थान ट्रीज प्रोटेक्शन बिल 2026:
- पर्यावरण संरक्षण के लिए इस बिल को मंजूरी दी गई है। इसमें खेजड़ी, बबूल, रोहिड़ा सहित 29 प्रजाति के पेड़ों को शामिल किया गया है।
- इन पेड़ों को काटने पर 1 साल की सजा और ₹1 लाख का जुर्माना तय किया गया है।
- यूसीसी (समान नागरिक संहिता) / सामाजिक व्यवस्था:
- विवाह के 60 दिन के अंदर पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। पंजीकरण न करवाने पर ₹10,000 का जुर्माना।
- नोटिस मिलने के बाद भी अनदेखी करने पर ₹25,000 का जुर्माना लगेगा।
- अन्य महत्वपूर्ण निर्णय:
- 1971 युद्ध: इस युद्ध के 35 शहीद परिवारों के परिजनों को सरकारी नौकरी दी जाएगी।
- पदोन्नति (Promotion): कर्मचारियों को पदोन्नति के अनुभव में 2 वर्ष की छूट दी गई है।
- अनुकंपा नौकरी: अब मृतक सरकारी कर्मचारी की पुत्रवधू (बहू) भी अनुकंपा नौकरी की हकदार होगी।
2. राजस्थान में अक्षय ऊर्जा (Renewable Energy)
- राजस्थान की कुल स्थापित अक्षय ऊर्जा क्षमता 500 मेगावाट से अधिक हो गई है (गुजरात के बाद राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर है)।
- हरित/स्वच्छ ऊर्जा नीति 2024:
- दिसंबर 2024 में लागू हुई। 2030 तक का लक्ष्य: 1,25,000 मेगावाट (125 गीगावाट) उत्पादन।
- वर्गीकरण: सौर ऊर्जा (90,000 मेगावाट), हाइड्रो एनर्जी (25,000 मेगावाट), और स्टोरेज (10,000 मेगावाट)।
- प्रमुख तथ्य:
- अक्षय ऊर्जा का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस: IIT जोधपुर।
- REDA (1985) और RSPC (1995) का विलय करके 9 अगस्त 2002 को राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड की स्थापना की गई थी।
3. पर्यटन: मारवाड़ ट्रेवल मार्ट
- आयोजन तिथि: 20 से 22 सितंबर 2026
- आयोजनकर्ता: राजस्थान पर्यटन विभाग और FHTR। पर्यटक आंकड़े (आर्थिक समीक्षा के अनुसार):
- घरेलू पर्यटकों की सर्वाधिक पसंद वाला ऐतिहासिक स्थल: जैसलमेर दुर्ग।
- विदेशी पर्यटकों की सर्वाधिक पसंद: 1. जयपुर, 2. उदयपुर, 3. जोधपुर।
4. राजस्थान वैट (RVAT) एक्ट 2025 में संशोधन
- राजस्थान वैल्यू एडेड टैक्स (RVAT) राज्य में 1 अप्रैल 2006 को लागू हुआ था।
- नया संशोधन (15 अगस्त 2026 से लागू): ऐसे डीलर (जैसे- गंगानगर शुगर मिल्स के शराब ठेकेदार) जिनका टर्नओवर 10 लाख रुपये से अधिक है, उन्हें अब टैक्स भुगतान के लिए उत्तरदायी माना जाएगा।
5. पुरस्कार और साहित्य सम्मान
- कागज सम्मान 2026: हिंदी और राजस्थानी साहित्य जगत का यह प्रतिष्ठित सम्मान डॉ. पद्मजा शर्मा को दिया गया।
- जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2026 (19वां संस्करण - जनवरी 2026):
- द्वारका प्रसाद अग्रवाल अवार्ड: पीयूष मिश्रा कन्हैयालाल सेठिया अवार्ड: यतीन्द्र मिश्रा
6. शहरी निकायों में महापौर पदों पर आरक्षण (लॉटरी)
- कुल 10 नगर निगमों (महापौर पदों) के लिए लॉटरी निकाली गई है। महिलाओं के लिए आरक्षित: 6 सीटें।
- अनारक्षित (Unreserved) 4 सीटें: जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और बीकानेर।
7. नए सीमेंट प्लांट की स्थापना
- कैबिनेट बैठक में जैसलमेर में 2 नए सीमेंट प्लांट के लिए भूमि आवंटन को मंजूरी दी गई है:
- स्टार सीमेंट: रामगढ़ क्षेत्र के जोगान और सोनू में। अल्ट्राटेक सीमेंट: पारेवर (जैसलमेर) में।
- (नोट: राजस्थान की प्रथम सीमेंट इकाई लाखेरी, बूंदी में स्थापित हुई थी)
8. त्वरित रिवीजन (महत्वपूर्ण तथ्य)
- ई-कॉरिडोर: राजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बनाया जा रहा है।
- राजस्थान यूथ कॉन्क्लेव: इसका आयोजन राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में किया गया।
- स्वतंत्रता दिवस राज्य स्तरीय समारोह: पुलिस एवं कारागार विभाग के 22 अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।
- सीएम राइज कार्यक्रम: पीएम श्री की तर्ज पर 400 विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा।
- बैजनाथ पंवार कथा साहित्य सम्मान: साहित्यकार भंवरलाल सुथार 'भ्रमर' को दिया गया।



0 Comments