1. किन्नू उत्कृष्टता केंद्र (Kinnu Centre of Excellence)
- स्थान: श्रीगंगानगर लागत: 12 करोड़ रुपये
- संचालन जिम्मेदारी: टांटिया यूनिवर्सिटी (श्रीगंगानगर)
- विशेष तथ्य: श्रीगंगानगर को 'किन्नू मंडी' और 'राजस्थान का अन्नागार' भी कहा जाता है। यहाँ गंग नहर, इंदिरा गांधी नहर और घग्गर नदी (स्थानीय भाषा में 'नाली') से सिंचाई होती है।
2. केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2024
- विजेता: समंदर खान मांगणियार (झापली, बाड़मेर) किसके द्वारा प्रदान किया गया: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा
- किस क्षेत्र में: मांड गायन और खड़ताल वादन अन्य महत्वपूर्ण तथ्य: इनके पिता/गुरु सद्दीक खान को 1983 में यह पुरस्कार मिला था। गफूर खान (2020), गाजी खान बरना (2018) को भी यह पुरस्कार मिल चुका है। अनवर खान इस अकादमी के उपाध्यक्ष बनने वाले पहले लोक कलाकार हैं।
3. सीनियर कॉमनवेल्थ फेंसिंग (तलवारबाजी) चैंपियनशिप 2026
- आयोजन स्थल: लागोस (नाइजीरिया) स्वर्ण पदक विजेता: करण सिंह गुर्जर (अलवर, राजस्थान)
- उपलब्धि: पुरुषों की व्यक्तिगत साबरे (Sabre) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी।
4. ब्रिक्स (BRICS) वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक
- आयोजन स्थल: जयपुर (12 अगस्त 2026) मुख्य वक्ता: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
- सेमिनार का विषय (Theme): "The Role of the New Development Bank in Mobilizing Private Capital in Member Countries"
5. राजस्थान फुटबॉल संघ एक्सीलेंस अवार्ड्स 2025-26
- सर्वश्रेष्ठ जिला संघ (महिला): बीकानेर सर्वश्रेष्ठ जिला संघ (पुरुष): सीकर
- प्लेयर ऑफ द ईयर (महिला): हंसा कंवर (बीकानेर)
- प्लेयर ऑफ द ईयर (पुरुष): ईशान रोजारिया (जयपुर)
- प्रोफेशनल क्लब ऑफ द ईयर: राजस्थान यूनाइटेड फुटबॉल क्लब
6. पंचायती राज चुनाव (2026) में महिला आरक्षण
- पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव में महिलाओं के लिए 50% आरक्षण का प्रावधान है।
- यह आरक्षण सभी श्रेणियों (सामान्य, OBC, SC, ST) की महिलाओं के लिए लागू है।
7. 'वन फूल' (Van Phool) पहल
- उद्देश्य: जनजातीय कलाकारों को सूचीबद्ध करना और उनके स्थानीय उत्पादों को नई पहचान व बाजार उपलब्ध कराना।
- इसके अंतर्गत एक नया ब्रांड और 'डिजाइन स्टूडियो' भी शुरू किया गया है।
8. सुजस (Sujas) से महत्वपूर्ण अपडेट्स:
- ट्राइबल इनक्यूबेशन सेंटर: जनजातीय युवाओं को नवाचार से जोड़ने के लिए बांसवाड़ा में लोकार्पण (प्रदेश में अब कुल 10 इनक्यूबेशन सेंटर)।
- iStart कार्यक्रम: इसका विस्तार प्रदेश के सभी 33 जिलों (पुराने जिलों के आधार पर) तक कर दिया गया है।
- नेत्र जांच: स्कूली बच्चों की प्रारंभिक नेत्र जांच 'राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK)' की टीमों द्वारा की जा रही है।
- आपराधिक न्याय प्रणाली प्रशिक्षण: राजस्थान पुलिस द्वारा फॉरेंसिक का व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के लिए अवैतनिक इंटर्नशिप योजना शुरू की गई है।
- बाबा साहब अंबेडकर आदर्श ग्राम विकास योजना: यह योजना 10,000 से अधिक जनसंख्या वाले SC/ST बहुल गांवों में चलाई जा रही है।
9. महत्वपूर्ण स्टेटिक जीके (रिवीजन)
- देश की प्रथम लैक्रॉस (Lacrosse) अकादमी: उदयपुर
- लूनी और पश्चिमी बनास अपना जल कहाँ विसर्जित करती हैं: अरब सागर में।
- रणथंभौर दुर्ग के बारे में: अबुल फजल ने इसे 'बख्तरबंद' कहा था।
- सबसे अंत में बना प्रजामंडल: झालावाड़ (1946)।
- हड़बूजी को भेंट: राव जोधा ने हड़बूजी से प्रभावित होकर 'बेंटी' (फलौदी) गांव भेंट किया था।
- भारत संघ में विलय पर हस्ताक्षर: बीकानेर के महाराजा शार्दूल सिंह ने सबसे पहले संविधान निर्मात्री सभा/भारत संघ में शामिल होने की पहल की थी।



0 Comments