Rajasthan & National Current Affairs: 21 May 2026 | Quality Test Series

 

21-may-2026-rajasthan-national-current-affairs

1. राजस्थान विधानसभा का नया प्रतीक चिह्न (Logo)

  • अवसर: 16वीं विधानसभा के दौरान, राजस्थान विधानसभा की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने पर।
  • अनावरण: 18 मई 2026 को राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी द्वारा।
  • नया ध्येय वाक्य (Motto): "राष्ट्रिय धर्मनिष्ठा विधायिका"
  • प्रतीक चिह्न के घटक: अशोक स्तंभ, ऊंट (राज्य पशु), खेजड़ी (राज्य वृक्ष), गोडावण (राज्य पक्षी) और रोहिड़ा (राज्य पुष्प)।
  • अभिकल्प (Designer): शेर सिंह।
  • अन्य: इस अवसर पर विधानसभा के 13 द्वारों का नामकरण भी किया गया।
  • (स्टेटिक GK: प्रथम विधानसभा का सत्र 31 मार्च 1952 को प्रारंभ हुआ था। प्रथम अध्यक्ष नरोत्तम लाल जोशी और प्रथम महिला विधायक यशोदा देवी (1953) थीं)।

2. वर्ल्ड नो टोबैको डे (World No Tobacco Day) अवार्ड 2026

  • सम्मानित राज्य: तंबाकू नियंत्रण में उत्कृष्ट प्रयासों के लिए राजस्थान को विश्व स्तर पर प्रथम स्थान (अवार्ड) प्रदान किया गया है।
  • प्रदानकर्ता: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)।
  • (स्टेटिक GK: वर्ल्ड नो टोबैको डे प्रतिवर्ष 31 मई को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 1987 में हुई थी)।

3. 'सिंदूर नगर' (नया राजस्व ग्राम)

  • स्थान: पचपदरा (बालोतरा जिला)।
  • क्या है: 'ऑपरेशन सिंदूर' की प्रथम वर्षगांठ से प्रेरित होकर, पचपदरा में एक नवगठित राजस्व ग्राम (Revenue Village) का नाम 'सिंदूर नगर' रखा गया है।
  • ऑपरेशन सिंदूर (Static GK): 6-7 मई 2025 को भारतीय सेना (तीनों अंगों व BSF) द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए चलाया गया अभियान। इसकी प्रथम वर्षगांठ सप्तशक्ति कमान (जयपुर) में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में मनाई गई।
  • (स्टेटिक GK- बालोतरा के पंच गौरव: उपज- अनार, वनस्पति- रोहिड़ा, उद्योग- टेक्सटाइल, पर्यटन- नाकोड़ा जैन मंदिर, खेल- क्रिकेट)।

4. बकरी के दूध से साबुन-शैम्पू का प्लांट

  • स्थापना: सोजत (पाली) में।
  • संस्था: यह प्लांट राजीविका (RAJEEVIKA) द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान कार्यक्रम के तहत स्थापित किया जा रहा है।
  • विशेष: इसमें 'हैदराबादी नस्ल' की बकरियों के दूध का उपयोग किया जाएगा।
  • राजीविका (Static GK): राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद की स्थापना अक्टूबर 2011 में हुई थी। इसके स्थायी चेयरमैन CM और कार्यकारी चेयरमैन मुख्य सचिव होते हैं।
  • (अन्य तथ्य: राजस्थान का पहला 'गोट/बकरी बैंक' जैसलमेर में स्थापित किया जा रहा है, ताकि दुर्लभ 'कैराकल' बिल्ली द्वारा बकरियों का शिकार होने पर पशुपालकों को नई बकरी दी जा सके)।

5. जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को 'सिल्वर' सम्मान

  • अवार्ड: एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (एशिया-पैसिफिक एंड मिडिल ईस्ट) द्वारा 'ग्रीन एयरपोर्ट रिकॉग्निशन अवार्ड 2026' में जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (सांगानेर) को सिल्वर सम्मान प्राप्त हुआ है।
  • (स्टेटिक GK: सांगानेर एयरपोर्ट का संचालन 'अडानी ग्रुप' द्वारा 50 वर्षों की लीज़ पर किया जा रहा है)।
  • (राज्य के प्रमुख एयरपोर्ट: नाल- बीकानेर, उत्तरलाई- बाड़मेर, डबोक/महाराणा प्रताप- उदयपुर, रातानाडा- जोधपुर, किशनगढ़- अजमेर)।

6. लाड़ेश्वर महादेव मंदिर और रिवर फ्रंट

  • स्थान: बूंदी।
  • नदी: यह मंदिर 'घोड़ा पछाड़' नदी के किनारे स्थित है। (यह मेज नदी की सहायक नदी है, और मेज चंबल की सहायक है)।
  • चर्चा में क्यों: कोटा के चंबल रिवर फ्रंट की तर्ज पर, घोड़ा पछाड़ नदी पर लाड़ेश्वर महादेव मंदिर के पास एक नया मिनी रिवर फ्रंट निर्मित किया जा रहा है।
  • (स्टेटिक GK- चंबल रिवर फ्रंट, कोटा: इसके वास्तुकार अनूप भरतरिया हैं। यहाँ विश्व का पहला 'मानवाकृति वाला ग्लोब' और दुनिया की सबसे बड़ी घंटी स्थित है)।

7. भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम में राजस्थान का खिलाड़ी

  • चयन: गंगानगर के स्पिन बॉलर मानव सुथार का चयन भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम में हुआ है। (IPL 2026 में वे गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा हैं)।
  • (स्टेटिक GK: इससे पूर्व भारतीय टेस्ट टीम में खेलने वाले राजस्थानी खिलाड़ी: सलीम दुर्रानी, हनुमंत सिंह, पार्थ सारथी शर्मा और पंकज कुमार रहे हैं)।

8.जैसलमेर में ग्रीन एनर्जी (हरित ऊर्जा) निवेश

  • निवेशक देश: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की कंपनी मिनरवा एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड (Minerva Energy Pvt. Ltd.) द्वारा।
  • निवेश राशि: 3 लाख करोड़ रुपये।
  • लक्ष्य: लगभग 60,000 मेगावाट विद्युत उत्पादन।
  • ग्रीन एनर्जी पॉलिसी (स्वच्छ ऊर्जा नीति) 2024:
    • यह दिसंबर 2024 में आई थी।
    • लक्ष्य (2030 तक): 1.25 लाख मेगावाट (125 गीगावाट) ऊर्जा उत्पादन।
    • विभाजन: 90,000 MW सौर ऊर्जा, 25,000 MW पवन व हाइब्रिड ऊर्जा, और 10,000 MW स्टोरेज।
  • सौर ऊर्जा (Static GK):
    • राजस्थान सौर ऊर्जा उत्पादन में देश में प्रथम स्थान पर है।
    • प्रमुख सोलर पार्क: भड़ला (फलौदी) - 2245 MW, नोख (जैसलमेर), पूगल (बीकानेर) - 2450 MW (राजस्थान का सबसे बड़ा सोलर पार्क)।
  • 9. 30 तंखा (Thangka) पेंटिंग का प्रदर्शन
  • विश्व संग्रहालय दिवस (18 मई): इस अवसर पर मुम्बई की जहांगीर आर्ट गैलरी में इसका प्रदर्शन किया गया।
  • चित्रकार: कामना भार्गव (अजमेर)।
  • तंखा पेंटिंग क्या है: सूती या रेशम के कपड़े पर तिब्बती बौद्ध परंपराओं का चित्रण।
  • अन्य प्रमुख चित्रकार/कलाकृतियां:
    • डॉ. इकबाल सक्का: 1mm की टेबल टेनिस आकृति।
    • डॉ. सुब्रत मुखोपाध्याय: 'जयपुर शाही दर्शन' पेंटिंग।
    • महेश गुर्जर: वीर तेजाजी पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पेंटिंग।
  • अजमेर के पंच गौरव (Static GK): उपज - गुलाब, वनस्पति - नीम, उद्योग - ग्रेनाइट व मार्बल, पर्यटन - पुष्कर तीर्थ, खेल - कबड्डी।

10.RCA लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

  • विजेता: राजेंद्र सिंह राठौड़ (झुंझुनू) - मरणोपरांत।
  • राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) का इतिहास:
    • 1931 में अजमेर में 'राजपूताना क्रिकेट एसोसिएशन' के रूप में स्थापना।
    • 1956 में उदयपुर स्थानांतरण।
    • 1957 में जयपुर स्थानांतरण और 'राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन' नामकरण।
  • क्रिकेट अवार्ड्स (Quick Revision):
    • सुंदरकांती जोशी अवार्ड 2026 (महिला): सीनियर - डिंपल कंवर, जूनियर - तनिका शर्मा, सब-जूनियर - रोसेल यादव, लाइफटाइम - आशा श्रीवास्तव।
    • मथुरादास माथुर अवार्ड 2025 (पुरुष): सीनियर - महिपाल लोमरोर, जूनियर - कार्तिक शर्मा, सब-जूनियर - यथार्थ भारद्वाज।

11. अरना-झरना संग्रहालय

  • स्थान: मोकलावास गाँव (जोधपुर)।
  • प्रसिद्धि: यह झाड़ुओं के संग्रहालय (Broom Museum) के रूप में प्रसिद्ध है।
  • स्थापना: वर्ष 2000 में कोमल कोठारी द्वारा।
  • मोकलावास (Static GK): यहाँ गौ-संवर्धन आश्रम है जहाँ देश का प्रथम 'पंचगव्य चिकित्सा पाठ्यक्रम' शुरू हुआ था।
  • अन्य भौगोलिक तथ्य: सांगानेर (खेत की भूसी से कागज बनाने की इकाई), सम (जैसलमेर - राजस्थान का थंडरबोल्ट/वनस्पति विहीन), चौहटन (बाड़मेर - गोंद उत्पादन)।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.rwzijq.cgvxfm&hl=en_IN


How would you rate this post?

Post a Comment

0 Comments