1. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) की रिपोर्ट
- क्या है: NSO द्वारा 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के लिए सांख्यिकीय रिपोर्ट तैयार करने की परियोजना शुरू की गई है।
- राजस्थान के शामिल शहर: जयपुर, जोधपुर और कोटा।
- उद्देश्य: शहरी विकास, आर्थिक गतिविधियों और योजनाओं का बेहतर विश्लेषण करना।
2. 16वीं जनगणना 2027 (नवीनतम अपडेट)
- कुल क्रम: 16वीं (स्वतंत्रता के बाद 8वीं)।
- विषय: यह संघ सूची का विषय है। (जनगणना अधिनियम 1948 के तहत)। कुल 33 विषयों/प्रश्नों पर जानकारी ली जाएगी।
- शुभंकर: प्रगति और विकास।
- ब्रांड एंबेसडर: सुदर्शन पटनायक।
- ऐप: स्वगणना के लिए HLO (हेलो) एप्लिकेशन का प्रयोग।
- चरण:
- 1 से 15 मई: स्वगणना (Self-enumeration)।
- 16 मई से 14 जून: प्रगणकों द्वारा मकान सूचीकरण।
3. खेल समाचार: आईजीयू पश्चिम बंगाल लेडीज एंड जूनियर गर्ल्स गोल्फ चैंपियनशिप
- आयोजन: कोलकाता में।
- विजेता: राजस्थान (जयपुर) की ओजस्विनी सारस्वत।
- विशेष: यह ओजस्विनी का ओवरऑल 11वां राष्ट्रीय खिताब है।
4. ओरण (पवित्र उपवन) भूमि का संरक्षण
- नवीन घोषणा: राजस्थान सरकार द्वारा जैसलमेर जिले (रामगढ़, फतेहगढ़, नाचना, मोहनगढ़) में 366 हेक्टेयर भूमि को ओरण के रूप में आरक्षित किया गया है।
- स्टेटिक तथ्य: भारत का सबसे बड़ा ओरण 'भादरिया' (जैसलमेर) है, जो लगभग 1.19 लाख बीघा में फैला है।
5. भड़ला सोलर पार्क (विस्तृत आंकड़े - परीक्षा उपयोगी)
- स्थान: फलोदी (पूर्व में जोधपुर)।
- कुल क्षमता: 2245 मेगावाट (वर्तमान में विश्व का सबसे बड़ा)।
- चार चरणों का विवरण (रट लें):
- फेज-I: 65 MW (विकासकर्ता: RSPDC - राजस्थान सोलर पार्क डेवलपमेंट कंपनी)
- फेज-II: 680 MW (विकासकर्ता: RSPDC)
- फेज-III: 1000 MW (विकासकर्ता: सौर्य ऊर्जा कंपनी - IL&FS व राज्य सरकार का उपक्रम)
- फेज-IV: 500 MW (विकासकर्ता: अडानी रिन्यूएबल एनर्जी पार्क राजस्थान लिमिटेड)
6. RARI प्रयोगशाला को NABL मान्यता
- संस्थान: राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान (RARI), दुर्गापुरा (जयपुर)। स्थापना: 1943.7. संयुक्त कमांडरों का सम्मेलन (दूसरा संस्करण)
- आयोजन: 7-8 मई 2026 को जयपुर में। (मुख्य अतिथि: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस अनिल चौहान)।
- विषय (Theme): "नए क्षेत्र में सैन्य क्षमता" (Military Capability in New Domain)।
- उद्देश्य: साइबर युद्ध, अंतरिक्ष युद्ध आदि उभरती चुनौतियों का मूल्यांकन करना। यह सम्मेलन 'ऑपरेशन सिंदूर' की पहली वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित हुआ।
8. सुजस बुलेटिन
- नवाचार रिपोर्ट: यूनेस्को (UNESCO) द्वारा डीपी शर्मा को अपनी विज्ञान और नवाचार रिपोर्ट के लिए मुख्य लेखक नियुक्त किया गया है।
- रेलवे लाइन: मथुरा-नागदा तीसरी व चौथी विशेष रेल लाइन परियोजना राजस्थान के कोटा और भरतपुर जिले से गुजरेगी।
- ड्रोन सीडिंग: अरावली और दुर्गम वन क्षेत्रों में पौधारोपण के लिए वन विभाग 'ड्रोन सीडिंग' (Drone Seeding) तकनीक का प्रयोग करेगा।
- गंग नहर शताब्दी समारोह: गंग नहर (शिवपुर हेड) में 26 अक्टूबर 1927 को पहली बार पानी आया था। 26 अक्टूबर 2026 से 2027 तक इसका शताब्दी वर्ष मनाया जाएगा।
- देवास परियोजना: इसका संबंध 'उदयपुर' जिले की पेयजल आपूर्ति से है।
- चंदन वन (Sandalwood): धंतलिया (बांसवाड़ा), बांकी (उदयपुर) और जनापुरा (सिरोही) में विकसित किए जाएंगे।
- पंच गौरव (एक जिला एक खेल): बारां जिले का खेल 'फुटबॉल' है।
9. स्टेटिक GK
- प्रमुख कंजर्वेशन रिजर्व:
- बाघदरा मगरमच्छ रिजर्व: उदयपुर
- वाड़ाखेड़ा रिजर्व: सिरोही
- हमीरगढ़ रिजर्व: भीलवाड़ा
- खरमोर रिजर्व: अजमेर
- पशु नस्लें: केरूपाल और कच्छी 'ऊंट' की नस्लें हैं।
- अन्य राज्यों के नए मुख्यमंत्री (हालिया चुनाव):
- पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी (BJP)
- तमिलनाडु: विजय थलापति (TVK)
खेलो इंडिया विमेंस लीग साइकिलिंग (उत्तराखंड):
राजस्थान की मंजू चौधरी (बालोतरा) ने स्वर्ण और कांस्य पदक जीते।

0 Comments