1. 33वीं ली-निंग एशियन जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप
- विजेता: दिव्यांशी जैन (जयपुर) ने गर्ल्स अंडर-13 वर्ग में कांस्य पदक जीता।
- आयोजन स्थल: चीन।
- अन्य तथ्य: इस चैंपियनशिप में भारत ने कुल 8 पदक जीते (1 स्वर्ण सहित)। धैर्य गोगिया (जयपुर) पांचवें स्थान पर रहे।
- (नोट: भारतीय स्क्वैश टीम की वर्तमान कोच सुरभि मिश्रा हैं, जिन्हें 'स्क्वैश की सनसनी' कहा जाता है।)
2. डॉ. मंजू बाघमार को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (लंदन) का आमंत्रण
- कौन हैं: डॉ. मंजू बाघमार (जायल से विधायक) राजस्थान की महिला व बाल विकास राज्य मंत्री हैं।
- आमंत्रण: 26 जून 2026 को ब्रिटेन की संसद के 'पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर' में आयोजित 10वें अवार्ड समिट के लिए आमंत्रित।
- कारण: मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में दी गई उत्कृष्ट सेवाओं के लिए।
- (नोट: वर्तमान में महिला व बाल विकास कैबिनेट मंत्री दीया कुमारी हैं और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती हैं।)
3. 36वीं राजस्थान स्ट्रेंथ लिफ्टिंग व आईबीपी चैंपियनशिप
- आयोजन स्थल: भीलवाड़ा।
- ओवरऑल विजेता: फलौदी (6 स्वर्ण, 1 रजत, 1 कांस्य)।
- प्रमुख खिलाड़ी:
- महेंद्र चांडा: मास्टर व सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक।
- गौरव बोहरा: सब जूनियर वर्ग में दो स्वर्ण पदक।
- अजय सुथार: 140 किलो इंक्लाइन बेंच प्रेस लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया।
- (भीलवाड़ा GK: वेदांता ग्रुप द्वारा उत्तर भारत का पहला 'जिंक पार्क' भीलवाड़ा के कांखला में बनेगा। 'रूपा हेली पार्क' भी भीलवाड़ा में प्रस्तावित है।)
4. RCA द्वारा नए क्रिकेट ग्राउंड व स्टेडियम का विकास
- शुरुआत: उदयपुर के कानपुर-खेड़ा और जयपुर के चौंप क्षेत्र से।
- योजना का नाम/थीम: "खेलेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया"।
- (जयपुर GK: चौंप गांव में 'अनिल अग्रवाल स्टेडियम' बन रहा है, जो दुनिया का तीसरा और भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्टेडियम होगा।)
5. विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना (आर्थिक समीक्षा)
- लागू: 3 सितंबर 2025 से।
- उद्देश्य: युवाओं को सूक्ष्म और लघु उद्योगों के लिए ऋण सहायता देना।
- प्रमुख प्रावधान:
- ₹1 करोड़ तक के ऋण पर 8% ब्याज अनुदान।
- ₹1 करोड़ से ₹2 करोड़ तक के ऋण पर 7% ब्याज अनुदान।
- ऋण राशि का 25% या अधिकतम ₹5 लाख 'मार्जिन मनी' (Margin Money) के रूप में दी जाती है।
- महिला, SC/ST, दिव्यांग, ग्रामीण उद्यमियों और कारीगरों/शिल्पकारों को अतिरिक्त 1% ब्याज अनुदान।
6. वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम (थार सीमा विकास कार्यक्रम)
- शामिल जिले (5): श्रीगंगानगर (68), बीकानेर (46), बाड़मेर (36), जैसलमेर (30) और फलौदी (4)। (इसमें जोधपुर शामिल नहीं है)
- कुल गांव: 184 रणनीतिक सीमावर्ती गांव।
- बजट: प्रति गांव ₹3 करोड़ (कुल ₹515 करोड़ का बजट)।
- उद्देश्य: अंतरराष्ट्रीय सीमा के गांवों में आधारभूत ढांचा (सड़क, पानी, बिजली, रोजगार) विकसित करना।
7. भारत-पाकिस्तान सीमा सुरक्षा समीक्षा बैठक (26 मई 2026)
- आयोजन स्थल: सांचू पोस्ट, बीकानेर।
- नेतृत्व: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा।
- मुख्य निर्देश: 360 डिग्री सुरक्षा मॉडल अपनाना, सीमा से 1-10 किलोमीटर के दायरे में अतिक्रमण हटाना, ड्रोन व नारकोटिक्स तस्करी रोकना और '1930' साइबर क्राइम हेल्पलाइन का प्रभावी उपयोग।
8.अभियान और पर्यटन
राजस्थान इन समर (Rajasthan In Summer) अभियान
- उद्देश्य: गर्मियों (अप्रैल से अगस्त) के दौरान राजस्थान में पर्यटकों की संख्या बढ़ाना।
- प्रमुख फोकस क्षेत्र: माउंट आबू, उदयपुर (फतेह सागर, पिछोला), सिरोही, बांसवाड़ा और डूंगरपुर।
- अन्य संबंधित अभियान: 'हील इन राजस्थान' (जुलाई 2025 में शुरू), जिसका उद्देश्य मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देना है।
9.अपना घर आश्रम (गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड)
- रिकॉर्ड: फीमेल श्रेणी में विश्व का सबसे बड़ा शेल्टर होम (लगभग 3473 महिलाएं निवास करती हैं)।
- स्थान: बजेरा गांव, भरतपुर।
- संस्थापक: डॉ. बी.एम. भारद्वाज और डॉ. माधुरी भारद्वाज।
- संबंधित योजना: केंद्र सरकार की 'स्वाधार गृह योजना' (1 अप्रैल 2016 से शुरू)।
10.कैप्टन कमल राम VC को इटली में सम्मान
- सम्मान: द्वितीय विश्व युद्ध (1939-1945) के इस नायक को इटली में 'विक्टोरिया क्रॉस' (Victoria Cross) सम्मान दिया गया।
- अन्य तथ्य: इटली के कैमिनो (Camino) शहर में इनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया है।
- संबंध: इनका संबंध करौली जिले से है।
- अन्य सैन्य तथ्य: हाल ऑफ फेम (फर्स्ट व सेकंड वर्ल्ड वॉर हीरोज वन) जोधपुर में स्थित है। चूरू स्टेडियम का नाम कैप्टन जनरल सगत सिंह के नाम पर रखा गया है, जिनकी प्रतिमा का अनावरण अप्रैल 2026 में मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।
11.सड़क तंत्र का विकास (बजट 2026-27 और आर्थिक समीक्षा)
- हालिया मंजूरी: 33 से अधिक जिलों में 77 नए सड़क निर्माण कार्यों को सैद्धांतिक सहमति (लागत: ₹676.74 करोड़)।
- बजट घोषणा: 250 अटल प्रगति पथों का निर्माण किया जाएगा (बजट: ₹500 करोड़)।
- आर्थिक समीक्षा (31 मार्च 2025 तक के आंकड़े):
- कुल सड़क लंबाई: 3,35,306 किमी
- सड़क घनत्व: 97.97 किमी प्रति 100 वर्ग किमी
- नेशनल हाईवे (NH) की लंबाई: 10,790 किमी
- स्टेट हाईवे (SH) की लंबाई: 17,316 किमी
12.वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम (द्वितीय चरण)
- उद्देश्य: सीमावर्ती गांवों में आधारभूत सुविधाओं (शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, संचार आदि) का विकास करना ताकि पलायन रुके।
- प्रथम चरण: 15 फरवरी 2023 को शुरू (अवधि 2022-23 से 2025-26), 4 राज्य और 1 UT शामिल।
- द्वितीय चरण (राजस्थान शामिल): अवधि 2024-25 से 2028-29 तक।
- राजस्थान के आंकड़े: 5 सीमावर्ती जिलों के कुल 184 गांव शामिल।
- सर्वाधिक और न्यूनतम गांव: सर्वाधिक गांव श्रीगंगानगर से और न्यूनतम गांव फलौदी से।
- बजट प्रावधान: प्रत्येक गांव में सालाना ₹3 करोड़ के विकास कार्य होंगे।
13.बैराणा धाम (हाल ही में चर्चा में)
- स्थान: बिचून, जयपुर।
- चर्चा का कारण: RIICO द्वारा औद्योगिक भूखंडों के आवंटन और डंपिंग यार्ड बनाने के प्रस्ताव के कारण संतों और स्थानीय लोगों द्वारा विरोध (ओरण क्षेत्र और वन्यजीवों के प्रभावित होने की आशंका)।
- सांस्कृतिक महत्व: यह संत दादू दयाल की तपोस्थली है और दादू पंथ से संबंधित है। (दादू पंथी मृत शरीर को खुले में जानवरों/पक्षियों के लिए छोड़ देते हैं)।
- बिचून का अन्य तथ्य: यहां 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर माटी कला' की स्थापना की जाएगी।
अन्य कला केंद्र:
- सांगानेर (जयपुर): फसल की भूसी (कचरे) से कागज निर्माण की इकाई लगाई गई है।
- मोलेला कला (राजसमंद): टेराकोटा कला के लिए प्रसिद्ध। प्रमुख कलाकार स्व. मोहनलाल कुमावत (2012 में पद्मश्री)।
- मोलेला कला एग्जीबिशन सेंटर: मोलेला, राजसमंद में।
- मोलेला कला स्किल सेंटर (प्रशिक्षण): पोकरण, जैसलमेर में स्थापित किया जा रहा है।


0 Comments