1. देवर्षि नारद जयंती व पत्रकार सम्मान समारोह
- आयोजन स्थल: पाथेय भवन, जयपुर (मुख्य अतिथि: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी)।
- मीडिया श्रेणी में सम्मानित व्यक्ति:
- इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सम्मान: लखवीर सिंह शेखावत
- डिजिटल मीडिया सम्मान: रामगोपाल जाट
- प्रिंट मीडिया सम्मान: मदद कलाल
2. खेलो इंडिया महिला राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग लीग
- आयोजन स्थल: रुद्रपुर (उत्तराखंड)।
- राजस्थान का प्रदर्शन: बालोतरा (बायतु) की साइकिलिस्ट मंजू चौधरी ने इस प्रतियोगिता में 1 स्वर्ण (Gold) और 1 कांस्य (Bronze) पदक जीता है। (इन्होंने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में भी स्वर्ण जीता था)।
3. राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) का नया समझौता (MoU)
- किसके साथ: डेनमार्क क्रिकेट फाउंडेशन के साथ।
- उद्देश्य: खिलाड़ियों का आदान-प्रदान, प्रशिक्षण और क्रिकेट विकास। इसके तहत राजस्थान की अंडर-19 पुरुष और महिला टीमें प्रशिक्षण के लिए डेनमार्क जाएंगी।
4. चर्चित पुस्तक का विमोचन
- पुस्तक का नाम: "बिजनेस सक्सेशन प्लानिंग" (Business Succession Planning - 5वां संस्करण)
- लेखक: सीए (CA) रवि मेमोडिया।
- लोकार्पणकर्ता: उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी (जयपुर में)।
5. राजस्थान के प्रमुख सोलर पार्क (आर्थिक समीक्षा अपडेट)
- पुगल सोलर पार्क (बीकानेर): क्षमता 2450 मेगावाट। (RSDCL द्वारा विकसित)। यह बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) के साथ विकसित किया जा रहा है। निर्माण पूर्ण होने पर यह सबसे बड़ा सोलर पार्क बन जाएगा।
- भड़ला सोलर पार्क (फलोदी): क्षमता 2245 मेगावाट (वर्तमान में सबसे बड़ा)।
- नोख सोलर पार्क (फलोदी): क्षमता 925 मेगावाट।
- फलोदी-पोकरण सोलर पार्क (जैसलमेर): क्षमता 750 मेगावाट। (एस्सेल सौर ऊर्जा कंपनी द्वारा विकसित)।
- फतेहगढ़ चरण-1D (जैसलमेर): क्षमता 1500 मेगावाट। (अडानी रिन्यूएबल एनर्जी पार्क द्वारा विकसित)।

0 Comments