Rajasthan & National Current Affairs: 9 May 2026

rajasthan-current-affairs-9-may-2026

 1. फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (Fecal Sludge Treatment Plant)

  • क्या है: सीवरेज के पानी का वैज्ञानिक रूप से ट्रीटमेंट करना, जिससे जैविक खाद (खेतों के लिए) और रिसाइकल पानी (पुनः उपयोग के लिए) प्राप्त किया जा सके।
  • राजस्थान का तीसरा प्लांट: मथानिया (जोधपुर) में तैयार किया जा रहा है।
  • (नोट: राज्य का पहला प्लांट पिड़ावा (झालावाड़) और दूसरा डूंगरगढ़ (बीकानेर) में स्थित है)।
  • मथानिया से जुड़े अन्य तथ्य (GK):
    • मथानिया की लाल मिर्च प्रसिद्ध है।
    • यहीं के 'रामपुरा भाटियान' में राजस्थान का पहला मसाला (Spice) पार्क स्थित है।
    • यहाँ मेगा फूड पार्क का निर्माण भी किया जा रहा है।

2. ग्रीष्म महोत्सव (Summer Festival) 2026

  • आयोजन: 9 से 10 मई 2026
  • स्थान: माउंट आबू (सिरोही)।
  • माउंट आबू / सिरोही के महत्वपूर्ण तथ्य (GK):
    • माउंट आबू का नया नाम 'आबूराज' किया गया है।
    • राज्य की प्रथम नगर पालिका माउंट आबू थी।
    • माउंट आबू अभयारण्य जंगली मुर्गों के लिए प्रसिद्ध है (जंगली मुर्गा सिरोही का शुभंकर भी है)। यह राज्य का पहला 'इको-सेंसिटिव जोन' है।
    • प्रमुख स्थल: नक्की झील, गुरु शिखर (संतों का शिखर), देलवाड़ा जैन मंदिर, अर्बुदा माता मंदिर, ब्रह्मकुमारी संस्थान (यहाँ 'इंडिया वन' सोलर प्लांट है), और देश की दूसरी सबसे बड़ी 'ब्रह्म टेलीस्कोप'।
    • यहाँ भूकंप केंद्र / इन्फ्रारेड संयंत्र भी स्थित है।
  • अन्य प्रमुख महोत्सव (क्विक रिवीजन):
    • मरू महोत्सव: 30 जन - 1 फर (जैसलमेर)
    • ऊंट महोत्सव: 9 - 11 जन (बीकानेर)
    • RIFF (राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल):

31 जन - 4 फर (मेहरानगढ़, जोधपुर)। ब्रांड एंबेसडर: मायूमी।

3. वृक्ष मित्र सम्मान समारोह

  • आयोजन: 6 मई 2026 (जयपुर में)।
  • आयोजक: 'कल्पतरु संस्थान' के संस्थापक विष्णु लांबा (इन्हें 'ट्री मैन ऑफ इंडिया' कहा जाता है)।
  • बजट 2026-27 की प्रमुख पर्यावरण घोषणाएं (GK):
    • 'हरियालो राजस्थान' के तहत 10 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे।
    • जिला मुख्यालयों पर 'नमो नर्सरी' और पंचायत समिति स्तर पर 'नमो वन' बनेंगे।
    • 16 जिलों में 'ऑक्सीजोन' बनाए जाएंगे।
    • चित्तौड़गढ़ में 'कुंभा जैविक उद्यान (Biological Park)' बनेगा।
    • वन्यजीव संरक्षण हेतु 'पृथ्वी (PRITHWI) प्रोजेक्ट' चलाया जाएगा।
    • बनेड़ा (भीलवाड़ा) में 'इको पार्क' और टोडा रायसिंह (टोंक) में 'नेचर पार्क' बनेगा।
    • श्री कर्ण नरेंद्र कृषि वि.वि. में 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर नेचुरल फार्मिंग' बनेगा।

4. ड्रॉप आउट बच्चों को शिक्षा से जोड़ना

  • रैंकिंग: 'आउट ऑफ स्कूल' (ड्रॉप आउट) बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने में भीलवाड़ा जिला राज्य में प्रथम (First) स्थान पर रहा है।
  • भीलवाड़ा के पंच गौरव (GK):
    • उपज: संतरा
    • वनस्पति: अर्जुन का पेड़
    • उद्योग: टेक्सटाइल उद्योग (राजस्थान का मैनचेस्टर)
    • पर्यटन: मांडलगढ़ का किला
    • खेल: बास्केटबॉल

5. बाड़ोली के शिव मंदिर (घाटेश्वर महादेव मंदिर)

  • स्थान: रावतभाटा (चित्तौड़गढ़)।
  • इतिहास: 10वीं-11वीं शताब्दी में गुर्जर-प्रतिहार शैली में निर्मित 9 मंदिरों का समूह। इन्हें कर्नल जेम्स टॉड ने प्रकाश में लाया था।
  • चर्चा में क्यों: यहाँ के सबसे प्रमुख 'घाटेश्वर महादेव मंदिर' से 1998 में नटराज की मूर्ति चोरी होकर लंदन चली गई थी। यह मूर्ति 2020 में भारत लौटी और 2023 में पुरातत्व विभाग को सौंपी गई (इसे अभी तक मंदिर में पुनः स्थापित नहीं किया गया है)।
  • पर्यावरण: पर्यावरणीय प्रदूषण के कारण ये मंदिर काले पड़ रहे हैं।

6. फ्लाइट मूवमेंट और खेल समाचार

  • फ्लाइट मूवमेंट रैंकिंग: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को देश में 11वां स्थान प्राप्त हुआ है।
  • स्टेट किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप:
  • आयोजन: 1 से 3 मई 2026 (जोधपुर में)।
  • चैंपियन जिला: झुंझुनू (कुल 67 पदक: 40 गोल्ड, 12 सिल्वर, 15 ब्रॉन्ज)।

How would you rate this post?

Post a Comment

0 Comments