11 June 2026 Rajasthan Current Affairs

11-june-2026-rajasthan-current-affairs-rpsc-rsmssb

 1. सचिव जी प्लेटफॉर्म (एआई आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म)

  • निर्माता/संस्था: पिरामल फाउंडेशन (Piramal Foundation)
  • उद्देश्य: ग्रामीण सुशासन (Rural Governance) और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देना।
  • कार्य: यह एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित प्लेटफॉर्म है, जो केंद्र और राज्य सरकार की ग्रामीण विकास योजनाओं, उनकी पात्रता और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को त्वरित रूप से उपलब्ध कराता है।

राजस्थान में AI एवं तकनीक से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य:

  • AI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस: आईआईटी जोधपुर (IIT Jodhpur)
  • प्रथम AI सुपर कंप्यूटर: आईआईटी जोधपुर
  • थिंग्स ऑफ इनोवेशन हब: आईआईटी जोधपुर
  • राजीव गांधी फिनटेक डिजिटल यूनिवर्सिटी: जोधपुर
  • आरकेट (RCAT - राजीव गांधी सेंटर फॉर एडवांस टेक्नोलॉजी): जयपुर और जोधपुर
  • सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर AI इन एग्रीकल्चर: जयपुर
  • न्याय सेतु: निशुल्क कानूनी सहायता के लिए संचालित एआई प्लेटफॉर्म।
  • एआई-एमआई (AI & MI) पॉलिसी 2026: अनुमोदन दिसंबर 2025 में हुआ तथा यह 6 जनवरी 2026 से लागू की गई।

2. भारत गौरव अवार्ड 2026

  • आयोजन स्थल: पार्लियामेंट ऑफ विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया (Australia)
  • संस्करण: 13वां संस्करण (10 जून 2026)
  • कुल सम्मानित व्यक्ति: 25
  • राजस्थान से सम्मानित व्यक्ति (04 व्यक्ति):
    • सनवर हर्षवाल
    • पीयूष पांडे
    • प्रवीण शर्मा
    • ढाकाराम

अन्य प्रमुख पुरस्कार (संबंधित चर्चा):

  • साहित्य अकादमी पुरस्कार 2026 (राजस्थानी भाषा): जितेंद्र सोनी को उनके कहानी संग्रह 'बरखम्मा' के लिए दिया गया (इस कहानी पर राजस्थानी फिल्म भी बनी है)।
  • जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (JLF) 2026 पुरस्कार:
    • कन्हैया लाल सेठिया अवार्ड: यतिेंद्र मिश्र
    • द्वारका प्रसाद अग्रवाल अवार्ड: पीयूष मिश्रा
    • सविता माली अवार्ड: विजय राही

3. शाला संवाद कार्यक्रम (शिक्षा विभाग का नवाचार)

  • संबद्धता: यह एकीकृत शाला दर्पण पोर्टल के अंतर्गत संचालित है।
  • विकासकर्ता: राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद + राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
  • लक्षित वर्ग: कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थी।
  • उद्देश्य: विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्तापूर्ण डिजिटल अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना।

समग्र शिक्षा अभियान (Background):

  • विलय: सर्व शिक्षा अभियान (SSA), राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (RMSA) और शिक्षक शिक्षा (TE) को मिलाकर 'समग्र शिक्षा अभियान' बनाया गया।
  • प्रकृति: भारत सरकार का कार्यक्रम।
  • वित्त पोषण (राजस्थान में): 60 : 40 (केंद्र : राज्य)
  • नोडल एजेंसी: राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद (पंजीकरण तिथि: 3 सितंबर 2020)

शिक्षा विभाग के अन्य नवाचार:

  • टॉक टू टीचर: शाला दर्पण पोर्टल पर विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए विकल्प।
  • माय कैरियर एडवाइजर: विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी परामर्श देने के लिए चलाया गया अभियान।
  • शूद्रग्रह 2021 DBS का नया नाम 'परमिष्का': झालावाड़ के पिपलोदी गांव में स्कूल भवन ढहने से मृत हुए 7 बच्चों की याद को चिरस्थाई बनाने के लिए शूद्रग्रह का नाम 'परमिष्का' रखा गया है।

4. इंडिया फूड बिज़नेस एक्सपो 2026

  • आयोजक: राजस्थान उद्योग व्यापार महासंघ
  • आयोजन स्थल: राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC), झालाना, जयपुर
  • अवधि: 5 से 7 जून 2026

संबंधित महत्वपूर्ण संस्थान एवं तथ्य:

  • राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC): उद्घाटन अप्रैल 2023 में; इसके प्रथम निदेशक एन. सी. गोयल बने थे।
  • राजस्थान रेरा (RERA - Real Estate Regulatory Authority): * केंद्रीय एक्ट: 1 मई 2016
    • राजस्थान रेरा नियम: 1 मई 2017
    • राजस्थान रेरा अथॉरिटी का गठन: 6 मार्च 2019 (प्रथम अध्यक्ष एन. सी. गोयल थे)।
    • वर्तमान अध्यक्ष: विनू गुप्ता
  • जवाहर कला केंद्र (JKK), जयपुर: निर्माण वर्ष 1993; वास्तुकार - चार्ल्स कोरिया। वर्ष 2026 में इसका 33वां स्थापना दिवस मनाया गया। यहाँ 'राज्य स्तरीय आरोग्य महोत्सव' तथा 'राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला 2026' का आयोजन किया गया।

राजस्थान में फूड व स्पाइस पार्क:

  • ग्रीनटेक मेगा फूड पार्क: रूपनगढ़, किशनगढ़ (अजमेर) — यह राजस्थान का क्रियाशील मेगा फूड पार्क है। (मथानिया-जोधपुर और पलाना-बीकानेर में नए पार्क निर्माणाधीन हैं)।
  • एग्रो फूड पार्क: जोधपुर, कोटा, अलवर और श्रीगंगानगर।
  • स्पाइस पार्क: जोधपुर और कोटा।

5. उद्यम पंजीकरण (MSME) में राजस्थान की स्थिति

  • स्रोत: एमएसएमई (MSME) मंत्रालय द्वारा जारी नवीनतम आंकड़े।
  • देश में कुल पंजीकृत इकाइयाँ: 8.63 करोड़ से अधिक।
  • राजस्थान की हिस्सेदारी: 4.72% (देश में 11वां स्थान)।
  • राजस्थान में स्थिति: सर्वाधिक एमएसएमई इकाइयाँ जयपुर में हैं तथा न्यूनतम सलूंबर में हैं।

राजस्थान एमएसएमई नीति व नियम:

  • राजस्थान एमएसएमई एक्ट: 17 जुलाई 2019 से लागू।
  • राज उद्योग मित्र पोर्टल: जून 2019 में लॉन्च। इसके तहत एमएसएमई इकाइयों को निरीक्षणों में मिलने वाली छूट की अवधि को 3 वर्ष से बढ़ाकर 5 वर्ष किया गया है।
  • एमएसएमई दिवस: 17 सितंबर (17 सितंबर 2022 को एमएसएमई नीति आई थी)।
  • नवीनतम एमएसएमई नीति 2024: लागू तिथि - दिसंबर 2024; प्रभावी अवधि - 31 मार्च 2029 तक।
    • मुख्य प्रावधान: ऋण पर अतिरिक्त 2% ब्याज अनुदान, एमएसएमई एक्सचेंज से फंड जुटाने पर 15 लाख तक की सहायता, एडवांस टेक्नोलॉजी व सॉफ्टवेयर पर 50% या 5 लाख तक का अनुदान।

6. प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026

  • आयोजन स्थल: अहमदाबाद (गुजरात)।
  • भारत का प्रदर्शन: कुल 114 पदक (102 स्वर्ण, 9 रजत, 3 कांस्य) के साथ पूरे विश्व में प्रथम स्थान।
  • राजस्थान के प्रमुख पदक विजेता: राजस्थान के 3 खिलाड़ियों ने योगा में कुल 4 स्वर्ण पदक जीते।
    • देवांशी शर्मा (जयपुर): सीनियर बी हैंड बैलेंस इंडिविजुअल में स्वर्ण पदक।
    • गायत्री देवी (सीकर, राजस्थान पुलिस): सीनियर सी महिला बैक बैलेंस बेंडिंग इंडिविजुअल में स्वर्ण पदक।
    • आर्याशी स्वामी: स्वर्ण पदक।
    • अशोक कुमार: सीनियर एज ग्रुप (18-35 वर्ष) रिदमिक इवेंट में कांस्य पदक।
    • प्रदीप कुमार: रिदमिक इवेंट में कांस्य पदक।
    • प्रीति जैमिनी (मूल रूप से जयपुर, ओमान निवासी): रजत पदक।
  • अन्य तथ्य: योगाचार्य केशव सिंह (भरतपुर) ने चैंपियनशिप में जज की भूमिका निभाई।

7. पीएम कुसुम योजना (PM-KUSUM)

  • वर्तमान स्थिति (जून 2026): इस योजना के 'कंपोनेंट C' में राजस्थान का देश में तीसरा स्थान है।
  • वित्तीय सहायता: 553 ऊर्जा दाताओं के लिए भारत सरकार ने 531 करोड़ रुपये की केंद्रीय वित्तीय सहायता मंजूर की है।
  • मुख्य तथ्य:
    • शुरुआत: 2019-20.
    • ध्येय वाक्य: "अन्नदाता से ऊर्जा दाता"।
    • पहला संयंत्र: भालोजी गांव (पहले जयपुर, अब कोटपूतली-बहरोड़)।
    • लागत अनुपात: 30% केंद्र, 30% राज्य, 30% बैंक ऋण और 10% (या 40%) किसान।
    • राजस्थान में 'कंपोनेंट C' के तहत कुल स्थापित परियोजनाएं 1312 हैं (कुल क्षमता 3371 मेगावाट)।
    • डिस्कॉम वार क्षमता: जोधपुर (2647 मेगावाट), अजमेर (373 मेगावाट) और जयपुर (352 मेगावाट)।

8. प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान

  • 10 वर्ष पूर्ण: 9 जून 2026 को इस अभियान के 10 वर्ष पूरे हो गए हैं (शुभारंभ 9 जून 2016 को हुआ था)।
  • मंत्रालय: स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय (भारत सरकार)।
  • आयोजन तिथि: केंद्र स्तर पर हर महीने की 9 तारीख को, जबकि राजस्थान में 9, 18 और 27 तारीख को विशेष सत्र आयोजित किए जाते हैं।
  • राज्य की मातृत्व पोषण योजना: केंद्र इसमें 5000 रुपये देता है, जबकि राजस्थान सरकार इसमें 6500 रुपये देती है। दिव्यांग गर्भवती महिला को 10,000 रुपये दिए जाते हैं। दूसरी संतान होने पर भी सहायता शुरू की गई है (लड़का होने पर 6000 रुपये, लड़की होने पर 8000 रुपये)।

9. औद्योगिक क्षेत्रों में ZLD-CETP प्लांट

  • राजस्थान सरकार ने औद्योगिक क्षेत्रों में जीरो लिक्विड डिस्चार्ज (ZLD) तकनीक वाले कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (CETP) स्थापित करने की नई योजना लागू की है। (मॉडल: हाइब्रिड मॉडल)।
  • अनुदान: राज्य सरकार परियोजना लागत का 80% या अधिकतम 150 करोड़ रुपये तक का अनुदान देगी। इसका उद्देश्य अपशिष्ट जल का पुनः उपयोग कर जल संरक्षण को बढ़ावा देना है।

10. भारत गौरव अवार्ड्स 2026

  • आयोजन: 10 जून 2026 (13वां संस्करण), विक्टोरिया संसद, मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया)।
  • सम्मानित राजस्थानी हस्तियां: समारोह में कुल 25 भारतीयों को सम्मानित किया गया, जिनमें राजस्थान के निम्न व्यक्ति शामिल हैं:
    • सनवर हर्षवाल
    • योगाचार्य ठकाराम
    • पीयूष पांडे (मरणोपरांत, पद्म विभूषण)
    • प्रवीण शर्मा

11. नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-6 (NFHS-6) 2023-24 रिपोर्ट

  • बुजुर्ग आबादी (60+ वर्ष): राजस्थान में 10.5% से बढ़कर 12.1% हो गई है।
  • बच्चों की आबादी (15 वर्ष से कम): 28.3% से घटकर 27.7% रह गई है।
  • महिलाओं में इंटरनेट उपयोग: भारी वृद्धि दर्ज की गई है, यह 36.9% से बढ़कर 66.3% हो गया है।
  • बाल विवाह: 18 वर्ष से कम आयु में विवाह करने वाली महिलाओं का प्रतिशत 28.8% है।
  • प्रजनन दर: शहरी क्षेत्रों में 1.7 और ग्रामीण क्षेत्रों में 2.2 है। (SRS 2024 रिपोर्ट के अनुसार ग्रामीण में 2.4 और शहरी में 2.1)।

How would you rate this post?

Post a Comment

0 Comments