1. 20 किलोवाट एफएम ट्रांसमीटर का उद्घाटन
- उद्घाटनकर्ता: अश्विनी वैष्णव (केंद्रीय सूचना व प्रौद्योगिकी तथा रेल मंत्री)।
- स्थान: रामगढ़ (जैसलमेर)।
- उद्घाटन का माध्यम: आकाशवाणी जयपुर परिसर से वर्चुअल।
- क्षमता व दायरा: 20 किलोवाट। यह सीमावर्ती क्षेत्र में 80 किमी के दायरे (लगभग 20,000 वर्ग किमी) तक रेडियो प्रसारण करेगा।
- महत्व: इसके शुरू होने से राजस्थान में एफएम ट्रांसमीटरों की संख्या 39 हो गई है।
2. रेलवे व तकनीकी क्षेत्र में घोषणाएं
- रेल बजट: राजस्थान के लिए 10,228 करोड़ रुपये का रेल बजट पास हुआ है।
- अमृत स्टेशन: प्रदेश के 85 रेलवे स्टेशनों को 'अमृत स्टेशन' के रूप में विकसित किया जा रहा है।
- दुर्गापुरा (जयपुर) प्रबुद्ध जन सम्मेलन: रेल मंत्री द्वारा MAIT में सेमीकंडक्टर लैब, AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) लैब और क्वांटम लैब खोलने की घोषणा की गई।
3. नीति आयोग व सरकारी रैंकिंग (सुजस अपडेट)
- नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद बैठक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें राजस्थान की तरफ से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाग लिया।
- माय भारत अभियान: राष्ट्र निर्माण से युवाओं को जोड़ने वाले इस अभियान में राजस्थान 18 लाख पंजीकरण के साथ देश में दूसरे स्थान पर है।
- पीएम पोषण योजना: राजस्थान लगातार दो वर्षों से देश में प्रथम स्थान पर है।
- पीएम मातृ वंदना योजना: राजस्थान जनवरी में प्रथम था, लेकिन फरवरी माह की रिपोर्ट के अनुसार दूसरे स्थान पर आ गया है।
- राज उन्नति प्लेटफॉर्म: यह केंद्र सरकार के 'प्रगति प्लेटफॉर्म' से प्रेरित होकर शुरू किया गया है।
- आकांक्षी ब्लॉक रैंकिंग (2025-26 की तृतीय तिमाही): नीति आयोग की रैंकिंग में राजस्थान के नीमराणा ब्लॉक ने राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। (नोट: राजस्थान में 5 आकांक्षी जिले हैं - जैसलमेर, धौलपुर, करौली, बारां, सिरोही और 27 आकांक्षी ब्लॉक हैं)।
- पीएम कुसुम योजना:
- कंपोनेंट A: प्रथम स्थान
- कंपोनेंट B: प्रथम स्थान
- कंपोनेंट C: तृतीय स्थान
4. प्रदेश में सेवा शिविर 2026
- अवधि: 12 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक।
- दायरा: ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में।
- विभाग: राजस्व विभाग सहित कुल 22 विभागों की कार्यप्रणाली इसमें शामिल।
- मुख्य लाभ: लीज होल्ड से फ्री होल्ड पट्टे जारी किए जाएंगे। वर्ष 2025-26 तक की बकाया लीज राशि एकमुश्त जमा कराने पर ब्याज में 100% छूट और नामांतरण शुल्क में 50% छूट दी जाएगी।
5. राजस्थान राज्यसभा चुनाव 2026
- राजस्थान की 3 राज्यसभा सीटों पर हुए चुनाव में तीनों प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए:
- डॉ. सतीश पूनिया (भाजपा)
- डॉ. अलका सिंह/गुर्जर (भाजपा)
- नीरज डांगी (कांग्रेस)
- वर्तमान स्थिति: राजस्थान की कुल 10 राज्यसभा सीटों में से अब 5 भाजपा और 5 कांग्रेस के पास हैं।
6. 'सबसे दूर सबसे पहले' जनभागीदारी अभियान
- स्थान: जयपुर।
- आयोजक: जनजातीय कार्य मंत्रालय और राज्य सरकार।
- विवरण: 18 से 25 मई के बीच 10 पंचायत समितियों के 117 जनजातीय बहुल गांवों में आयोजित। 17 विभागों की योजनाओं का लाभ घर-घर पहुंचाया गया।

0 Comments