1. देवास परियोजना (Dewas Project)
- नदी और उद्गम: गोगुंदा की पहाड़ियां (उदयपुर) से वाकल नदी का उद्गम होता है। कोटड़ा के आगे यही नदी साबरमती नदी कहलाती है (अहमदाबाद और गांधीनगर इसी के किनारे हैं)।
- सहायक नदियाँ: माजम, सेई, मानसी, मधुमती, हाथमती।
- सेई जल सुरंग: राजस्थान की प्रथम जल सुरंग। इससे जवाई बांध (पाली - मारवाड़ का अमृत सरोवर) में जलापूर्ति होती है।
- मानसी वाकल जल सुरंग: राजस्थान की सबसे लंबी जल सुरंग।
- देवास परियोजना क्या है: मानसी वाकल जल सुरंग को ही देवास बांध परियोजना कहा जाता है। यह हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड और राजस्थान सरकार की संयुक्त परियोजना है, जिससे उदयपुर में जलापूर्ति होती है।
- करंट अपडेट: हाल ही में गोगुंदा क्षेत्र (उदयपुर) में देवास की तृतीय (III) और चतुर्थ (IV) परियोजना (बांध निर्माण) को मंजूरी दी गई है।
- बजट: इसके लिए ₹1690.55 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
2. पीएम श्री (PM SHRI) और ट्विनिंग ऑफ स्कूल (Twinning of Schools)
- पीएम श्री योजना: केंद्र सरकार की योजना (अनुमोदन: 7 सितंबर 2022)। अवधि 2022-23 से 2026-27 तक। लक्ष्य: देश के 14,000 स्कूलों का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में आधारभूत विकास।
- राजस्थान में स्थिति: प्रथम चरण में 402 विद्यालय (346 प्राथमिक, 56 माध्यमिक) और द्वितीय चरण में 237 विद्यालय शामिल।
- करंट अपडेट (बजट 2026-27): राजस्थान बजट में घोषणा की गई है कि पीएम श्री की तर्ज पर राज्य में 400 'सीएम राइज' (CM Rise) स्कूल शुरू किए जाएंगे।
- ट्विनिंग ऑफ स्कूल: इसके तहत इन विद्यालयों को निकटतम सैनिक स्कूल, आर्मी स्कूल, नवोदय विद्यालय या केंद्रीय विद्यालयों से जोड़ा जाएगा ताकि वे वहां की बेहतर शिक्षा प्रणाली और सुविधाओं को साझा कर सकें।
3. रेलवे अपडेट और मेगा कोचिंग टर्मिनल
- मेगा कोचिंग टर्मिनल: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा 21 जून 2026 को खातीपुरा (जयपुर) में मेगा कोचिंग टर्मिनल का शुभारंभ किया गया।
- अमृत भारत एक्सप्रेस: खातीपुरा (जयपुर) से दरभंगा के मध्य नई अमृत भारत एक्सप्रेस (किफायती नॉन-एसी ट्रेन) की शुरुआत की गई।
- अन्य रेलवे तथ्य:
- राजस्थान की पहली वंदे भारत: अजमेर से जयपुर होते हुए चंडीगढ़ (13 अप्रैल 2023)।
- एशिया का सबसे बड़ा मीटर गेज यार्ड: फुलेरा (जयपुर)।
- RTI पार्क: नर्मदखेड़ा (ब्यावर)।
3. स्लोवाकिया के राष्ट्रपति को उपहार
- उपहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी यूरोप यात्रा (मई 2026) के दौरान स्लोवाकिया के राष्ट्रपति को 'थेवा कला' (Thewa Kala) से बने सोने के बटन (Cufflinks) उपहार में दिए।
- थेवा कला क्या है: कांच पर सोने का महीन कार्य। यह प्रतापगढ़ के सोनी परिवार की प्रसिद्ध कला है।
- प्रमुख कलाकार: नाथू जी सोनी (जनक माने जाते हैं), महेश सोनी (जिन्हें 2015 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था)।
- अन्य उपहार: नीदरलैंड के राजा को जयपुर की ब्लैक पॉटरी और रानी को मीनाकारी व कुंदनकारी का उपहार दिया गया।
4. 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2026)
- थीम: स्वस्थ बुढ़ापे हेतु योग (Yoga for Healthy Aging)।
- राष्ट्रीय स्तरीय समारोह: रेड रोड, कोलकाता (प्रधानमंत्री द्वारा भाग लिया गया)।
- राज्य स्तरीय समारोह (राजस्थान): आबूराज (माउंट आबू का नया नाम), सिरोही। (नोट: 2025 में यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम खुड़ी, जैसलमेर में हुआ था)।
- हाल ही में राजस्थान सरकार द्वारा बदले गए नाम:
- माउंट आबू का नाम बदलकर -> आबूराज
- कामां का नाम बदलकर -> कामवन
- जहाजपुर का नाम बदलकर -> यज्ञपुर
- खैरथल-तिजारा का नाम बदलकर -> भर्तृहरि नगर
5. भौतिकी का प्रतिष्ठित 'वुल्फ पुरस्कार' (Wolf Prize)
- विजेता: प्रोफेसर जैनेंद्र के. जैन (मूल रूप से सांभर, राजस्थान के निवासी)।
- विवरण: बचपन में एक पैर कटने के बाद 'जयपुर फुट' की मदद से इन्होंने विज्ञान जगत में वैश्विक पहचान बनाई और अमेरिका से पीएचडी की। भौतिकी (Physics) के क्षेत्र का सर्वोच्च 'वुल्फ अवार्ड' इन्हें प्रदान किया गया है।
- स्टेटिक फैक्ट: कृत्रिम अंग 'जयपुर फुट' का विकास पी.के. सेठी ने किया था।
6.संत हरिराम शास्त्री महाराज (लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स)
- करंट अपडेट: रामस्नेही संप्रदाय के संत हरिराम शास्त्री जी (जोधपुर) को 'लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' द्वारा सम्मानित किया गया है।
- रामस्नेही संप्रदाय (स्टेटिक GK):
- स्थापना: 1760 में संत रामचरण जी द्वारा।
- प्रार्थना स्थल: 'रामद्वारा' कहलाता है।
- प्रमुख पीठें: 1. शाहपुरा (भीलवाड़ा) - प्रधान पीठ (यहाँ 'फुलडोल महोत्सव' आयोजित होता है)। 2. रेण (नागौर) - संस्थापक: दरियाव जी। 3. खेड़ापा (जोधपुर) - संस्थापक: रामदास जी। 4. सिंहथल (बीकानेर) - संस्थापक: हरिरामदास जी महाराज।
6. अंतरराष्ट्रीय भूटान भारत साहित्य रत्न सम्मान
- विजेता: कौशल्या अग्रवाल (बावड़ी स्कूल, जोधपुर की प्रधानाचार्या)।
- विवरण: 21 जून 2026 को थिम्पू (भूटान) में इन्हें इस सम्मान से नवाजा गया। (नोट: भूटान भारत शांति रत्न अवार्ड सेवेंद्रजीत सिंह को दिया गया)।
7. फ्रेंच ओपन पैरा बैडमिंटन टूर्नामेंट
- खिलाड़ी: कृष्णा नागर (एस.एच. 6 कैटेगरी के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी)।
- करंट अपडेट: फ्रांस में आयोजित टूर्नामेंट में इन्होंने कुल 3 पदक (1 स्वर्ण, 2 कांस्य) जीते:
- पुरुष एकल (Men's Singles): स्वर्ण पदक (Gold)
- पुरुष युगल (Men's Doubles): कांस्य पदक (Bronze)
- मिश्रित युगल (Mixed Doubles): कांस्य पदक (Bronze)
8. कृष्णा नागर (पैरा बैडमिंटन) का उत्कृष्ट प्रदर्शन
- प्रतियोगिता: फ्रेंच ओपन पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप
- कैटेगरी: SH6 (नाटे कद के खिलाड़ियों का वर्ग)
- कुल पदक: 3 पदक (1 स्वर्ण, 2 कांस्य)
- स्वर्ण पदक (Gold): पुरुष एकल वर्ग में (पेरिस ओलंपिक 2024 के स्वर्ण विजेता चार्ल्स नोएक्स को हराकर)।
- कांस्य पदक (Bronze): मिश्रित युगल में (नित्या श्री सुमती सिवान के साथ)।
- कांस्य पदक (Bronze): पुरुष युगल में (शिव राजन सोलाई मलाई के साथ)।
9. राजस्थान में मकड़ी की नई प्रजाति की खोज
- प्रजाति का नाम: Langelurial udaipurensis (लेंगेरियस उदयपुर एनसिस)
- खोज का स्थान: अरावली पर्वतमाला, उदयपुर क्षेत्र।
- विशेषता: यह एक जंपिंग स्पाइडर (कूदने वाली मकड़ी) है।
- महत्व: इसकी आंतरिक संरचना अफ्रीका में पाई जाने वाली मकड़ियों से मिलती-जुलती है, जो भारत और अफ्रीका के बीच प्राचीन जैव विकासीय संबंधों का प्रमाण है।
- (नोट: पश्चिमी घाट पर 'लेंगेलुरियस सहयाद्री' नामक प्रजाति भी खोजी गई है।)
10. वुल्फ प्राइज (Wolf Prize) 2026
- विजेता: प्रोफेसर जैनेंद्र के. जैन (मूल रूप से जयपुर/सांभर, राजस्थान के निवासी और अमेरिकी वैज्ञानिक)।
- उपलब्धि: 'मिश्रित फर्मियन' (Composite Fermions) की खोज के लिए भौतिकी का यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया गया।
- प्रदानकर्ता: इजराइल के राष्ट्रपति आइजेक हरजोग द्वारा।
- विशेष: यह नोबेल पुरस्कार के बाद सबसे बड़ा पुरस्कार माना जाता है और इसे पाने वाले यह पहले भारतीय व्यक्ति हैं।
11.राजस्थान में रेलवे के नए विकास कार्य
- 21 जून 2026 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा दी गई प्रमुख सौगातें:
- खातीपुरा (जयपुर): ₹205 करोड़ की लागत से मेगा कोचिंग टर्मिनल का उद्घाटन।
- नई ट्रेन: जयपुर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई गई।
- मॉडल स्टेशन: खाटूश्यामजी के पास 'सुंदरपुरा' और 'सीकर' स्टेशन को मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा।
12.राजस्थान के जिलों की प्रति व्यक्ति आय (2023-24)
- आर्थिक समीक्षा 2025-26 के अनुसार राजस्थान के शीर्ष 5 जिले (अवरोही क्रम में):
- प्रचलित/चालू कीमतों (Current Prices) पर: 1. अलवर (₹2,48,081) 2. भीलवाड़ा 3. जयपुर 4. अजमेर 5. जैसलमेर (याद रखने की ट्रिक: "अभी जे" - अलवर, भीलवाड़ा, जयपुर)
- स्थिर मूल्यों (Constant Prices - आधार वर्ष 2011-12) पर: 1. अलवर (₹1,44,784) 2. जयपुर 3. राजसमंद 4. भीलवाड़ा 5. जैसलमेर (याद रखने की ट्रिक: "अजरा बीजे" - अलवर, जयपुर, राजसमंद)


0 Comments