1. जौ (Barley) उत्पादन में राजस्थान का स्थान
- करंट अपडेट: वर्ष 2025-26 के आंकड़ों के अनुसार भारत में जौ का कुल उत्पादन 17.95 लाख टन हुआ।
- राजस्थान का योगदान: इसमें राजस्थान का हिस्सा लगभग 10.07 लाख टन रहा, जो देश के कुल उत्पादन का लगभग 56.14% है।
- रैंकिंग: इस उत्पादन के साथ राजस्थान पूरे देश में प्रथम स्थान पर है (दूसरे स्थान पर मध्य प्रदेश है)।
- नया अनुसंधान केंद्र: भारत का दूसरा जौ अनुसंधान केंद्र RARI (राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान), दुर्गापुरा (जयपुर) में प्रस्तावित है। (पहला अनुसंधान केंद्र करनाल, हरियाणा में है)।
जौ से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य (Static GK):
- फसल का प्रकार: रबी की फसल। राजस्थान में प्रमुख उत्पादक जिले: जयपुर और श्रीगंगानगर।
- प्रमुख किस्में: ज्योति, आजाद, रत्ना, डोलमा और RD-2508।
- RARI के बारे में: इसकी फुल फॉर्म Rajasthan Agriculture Research Institute है। यह दुर्गापुरा (जयपुर) में स्थित है। यहीं पर राजस्थान का 'जैविक मार्ट' भी स्थापित किया गया है।
2. यात्रा एवं पर्यटन मेला (TTF - Travel and Tourism Fair) 2026
- आयोजन स्थल: जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, मुंबई।
- उद्देश्य: राजस्थान पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान पर्यटन विभाग की सहभागिता से इस तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया।
पर्यटन से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य (Static GK):
- ब्रिक्स पर्यटन सम्मेलन का आयोजन हाल ही में जयपुर में किया गया था। राजस्थान पर्यटन निदेशालय की स्थापना: 1955
- राजस्थान पर्यटन विभाग की स्थापना: 1956 RTDC का गठन: नवंबर 1978 / अप्रैल 1979 (विकल्प के अनुसार)।
- नई पर्यटन नीति: 10 दिसंबर 2025 (प्रवासी राजस्थानी दिवस के अवसर पर लागू)।
- पर्यटन को उद्योग का दर्जा: मार्च 1989 (मोहम्मद यूनुस समिति की सिफारिश पर)।
3. 15 अगस्त 2026 को राष्ट्रपति भवन में आमंत्रित राजस्थान की महिला सरपंच
- आमंत्रित अतिथि: भूरी देवी (हाथला गांव की सरपंच, बाड़मेर)।
- क्यों बुलाया गया? बेहतर सीमा प्रबंधन और वाइब्रेंट विलेज (Vibrant Village) कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए।
- नोट: 15 अगस्त 2026 का राज्य स्तरीय कार्यक्रम श्री करणी स्टेडियम, बीकानेर में आयोजित हुआ था।
संबंधित योजनाएं व तथ्य (Static GK):
- मुख्यमंत्री थार क्षेत्र विकास कार्यक्रम: 2025-26 के बजट में घोषित, 150 करोड़ का बजट, अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती 1206 गांवों के विकास के लिए (सर्वाधिक गांव गंगानगर से)।
- वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम: शुरुआत अप्रैल 2023 में किबिथू (अरुणाचल प्रदेश) से। दूसरे चरण में राजस्थान को जोड़ा गया।
- गौरी देवी (बाड़मेर): प्रसिद्ध मांड गायिका, जिनका हाल ही में निधन हुआ।
- नीरू यादव (झुंझुनू): बुहाना तहसील के लांबी अहीर गांव की निवासी। इन्हें 'हॉकी वाली सरपंच' कहा जाता है। इनका FPO 'सच्ची सहेली महिला एग्रो' है। हाल ही में इन्हें ब्रिक्स (BRICS) समूह द्वारा सम्मानित किया गया।
- रूमा देवी (बाड़मेर): राजीविका की ब्रांड एंबेसडर। इन्होंने हाल ही में 'आंक के फूल' से कपड़ा निर्माण की तकनीक विकसित की है।
4. 'नजर' फोटो एवं पेंटिंग प्रदर्शनी (Exhibition)
- आयोजन: विश्व फोटोग्राफी दिवस (19 अगस्त) के अवसर पर 21 से 23 अगस्त 2026 तक।
- स्थान: जवाहर कला केंद्र, जयपुर। उद्घाटनकर्ता: राजस्थान के डीजीपी (DGP) राजीव शर्मा।
5. लड़ाकू हेलीकॉप्टरों की इमरजेंसी लैंडिंग
- घटना: जैसलमेर और बाड़मेर सेक्टर में चल रहे सेना के युद्धाभ्यास के दौरान भारतीय वायु सेना के 'अपाचे' और 'रुद्र' लड़ाकू हेलीकॉप्टरों की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।
- स्थान: भारतमाला हाईवे पर।
- संबंधित तथ्य (Static GK): बाड़मेर के बाखासर में NH-925A पर भी एक सैन्य हवाई पट्टी बनी हुई है, जहाँ पहले जगुआर, तेजस और C-130J हरक्यूलिस जैसे विमान उतारे जा चुके हैं।
- भारतमाला प्रोजेक्ट: शुरुआत जुलाई 2015 (उद्देश्य: पूरे भारत को सड़क नेटवर्क से जोड़ना)।
6. आयुर्वेद दिवस 2026 पर राष्ट्रीय कार्यशाला
- आयोजन: 17 और 18 सितंबर 2026 (दो दिवसीय)। स्थान: राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (NIA), जयपुर।
- आयुर्वेद दिवस के बारे में: पहले यह धनतेरस को मनाया जाता था, लेकिन 2025 से इसे प्रतिवर्ष 23 सितंबर को मनाने की घोषणा की गई है।
- आयुर्वेद से जुड़े अन्य तथ्य (Static GK): डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर में स्थित है (यह राज्य की पहली और देश की दूसरी आयुर्वेद यूनिवर्सिटी है)। यहीं पर 'इंटरनेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर पंचकर्म' की स्थापना भी की गई है।
7. सेपक टेकरा (Sepak Takraw) एशियन चैंपियनशिप
- आयोजन स्थल: जापान (20वीं एशियन चैंपियनशिप)। राजस्थान के चयनित खिलाड़ी: श्याम सिंह चुंडावत (जोधपुर)। इन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया है।



0 Comments