1. राजस्थान स्टेट एंटी नारकोटिक्स ट्रेनिंग सेंटर
- स्थापना स्थल: जयपुर (नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी कैंपस के अधीन)। उद्देश्य: पुलिस कांस्टेबल से लेकर एसपी तक को नशा मुक्ति और रोकथाम की ट्रेनिंग देना।
- नशा मुक्ति से जुड़े भारत सरकार के प्रयास:
- नशा मुक्त भारत अभियान: शुरुआत 15 अगस्त 2020 (प्रारंभ में 273 जिलों में)। अगस्त 2023 से इसे संपूर्ण भारत में लागू किया गया।
- नशा मुक्त युवा संकल्प अभियान: शुरुआत 2 अगस्त 2026 से। यह 100 सप्ताह का जन भागीदारी कार्यक्रम है जिसमें युवाओं को नशा न करने की शपथ दिलाई जाती है।
- नशा मुक्ति से जुड़े राजस्थान सरकार के प्रयास:
- नया सवेरा: राजस्थान में नशा मुक्ति केंद्रों की स्थापना। राज ममता कार्यक्रम: बजट 2026-27 में नशे के खिलाफ इस कार्यक्रम की घोषणा की गई।
- एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स: इसका गठन भी जयपुर में किया गया है।
2. राज्य का पहला ऑटोमेटिक बीज प्लांट
- स्थापना स्थल: कृषि विश्वविद्यालय, कोटा। (कोटा कृषि वि.वि. की वीसी: विमला डूकवाल)। निर्माणकर्ता: ICAR (महानिदेशक: मांगीलाल जाट) द्वारा।
- विशेषता: यह देश का दूसरा (पहला ICAR दिल्ली कैंपस में है) और राजस्थान का प्रथम ऑटोमेटिक बीज प्लांट है।
- राजस्थान के अन्य कृषि विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य:
- स्वामी केशवानंद कृषि वि.वि. (बीकानेर): राजस्थान की प्रथम कृषि यूनिवर्सिटी।
- महाराणा प्रताप कृषि एवं तकनीकी वि.वि. (उदयपुर): मक्का की किस्म 'प्रताप शंकर-6' और अफीम की किस्म 'चेतक' विकसित की।
- जोधपुर कृषि वि.वि.: पत्रिका 'मरुधरा', नमो दीदी ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र और संविधान पार्क स्थित है। जीरा की किस्म 'JC-1' (जोधपुर जीरा) और पौष्टिक अनाज 'राजगीरा 0.2' विकसित किया।
- श्री कर्ण नरेंद्र कृषि वि.वि. (जोबनेर): यह राज्य की दूसरी वेटनरी यूनिवर्सिटी है।
3. राजभाषा गौरव सम्मान 2026
- प्रदानकर्ता: केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा (हिंदी में मौलिक लेखन या अनुवाद हेतु)।
- विजेता (राजस्थान): आईटी एक्सपर्ट बालेंदु शर्मा।
- किस रचना हेतु: 'यंत्र बुद्धि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' (Yantra Buddhi Artificial Intelligence) के लिए।
- अन्य महत्वपूर्ण पुरस्कार (रिवीजन):
- साहित्य अकादमी अवार्ड 2026: डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी को उनकी रचना 'भारम्मा' (कहानी संग्रह) के लिए।
- राष्ट्रपति पुलिस पदक (15 अगस्त 2026): मनीष शर्मा (झुंझुनू के निवासी, CRPF में असिस्टेंट कमांडेंट)।
4. सरकारी स्कूलों में उपस्थिति हेतु 'शिक्षक ऐप'
- उद्देश्य: राजस्थान के सरकारी स्कूलों में क्लास टीचर द्वारा विद्यार्थियों की दैनिक उपस्थिति (अटेंडेंस) दर्ज करने हेतु 'शिक्षक ऐप' लॉन्च किया गया है।
- अन्य महत्वपूर्ण ऐप (रिवीजन):
- शाला दर्पण ऐप: शिक्षा विभाग और स्कूलों की सूचनाओं हेतु। पिंक गार्ड ऐप: जयपुर पुलिस द्वारा पर्यटक सहायता हेतु।
- नजर ऐप: राजस्थान पुलिस (जयपुर पुलिस) द्वारा किरायेदारों का डेटा रखने हेतु (इसे हाल ही में SKOCH अवार्ड मिला है)।
- स्कूल हेल्थ प्रोग्राम: राज्य के 15 स्कूलों (जयपुर, भरतपुर और कोटा में 5-5) में इसे मंजूरी दी गई है।
5. राजस्थान की महिला पुलिसकर्मी बनेंगी NSG कमांडो
- चयनित पुलिसकर्मी: राजस्थान की 25 महिला पुलिसकर्मियों को NSG कमांडो ट्रेनिंग के लिए चयनित किया गया है।
- ट्रेनिंग स्थल: NSG सेंटर, मानेसर (12 सप्ताह की ट्रेनिंग)।
- राजस्थान में महिला पुलिस बटालियन (स्टेटिक GK):
- हाड़ी रानी बटालियन - अजमेर अमृता देवी बटालियन - बाड़मेर
- पद्मिनी बटालियन - सीकर कालीबाई बटालियन - अलवर
6. स्पेस एंड चिल्ड्रन गैलरी
- स्थापना स्थल: जयपुर और जोधपुर में।
- बजट/घोषणा: बजट 2026-27 की घोषणा के अनुसार 10 करोड़ रुपये की लागत से।
7. राज्य अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप
- आयोजन स्थल: सीकर।
- प्रमुख विजेता: रेस वॉक में हनुमान और मनीषा ने तथा 100 मीटर दौड़ में करतार सिंह और डोना ने स्वर्ण पदक जीते।
8. वाहक-6 (Vahak-6)
- क्या है: यह एक मल्टी-ड्रोन मदरशिप (Multi-drone mothership) है।
- विशेषता: इसमें हवा में एक साथ कई ड्रोन तैनात करने की क्षमता है और यह बिना GPS के भी हमला कर सकता है। इसके विकास/परीक्षण में DRDO जोधपुर का सहयोग है।



0 Comments