1. सोमनाथ स्वाभिमान पर्व
- राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन: झारखंड महादेव मंदिर, जयपुर में।
- आयोजन का कारण: सोमनाथ मंदिर (गुजरात) पर महमूद गजनवी के आक्रमण (1025-26 ई.) के 1000 वर्ष पूर्ण होने तथा डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा मंदिर के पुनर्निर्माण की आधारशिला (12 नवंबर 1947) रखे जाने के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में।
- अन्य तथ्य: इस अवसर पर भारत सरकार द्वारा ₹75 का डाक टिकट भी जारी किया गया।
- (स्टेटिक GK: सोमनाथ मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रथम माना जाता है)।
2. दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत (2026)
- आयोजन: राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ में।
- संवैधानिक प्रावधान (Static GK):
- अनुच्छेद 39A: यह नागरिकों को समान न्याय और निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करने का निर्देश देता है।
- इसे 42वें संविधान संशोधन अधिनियम (1976) द्वारा जोड़ा गया था (लागू: 3 जनवरी 1977)।
विधिक सेवा प्राधिकरण (Static GK):
- NALSA / RSLSA: 'लीगल सर्विसेज अथॉरिटी एक्ट 1987' (लागू 1995) के तहत राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर प्राधिकरणों का गठन हुआ।
- RSLSA (राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण): इसकी स्थापना 9 अप्रैल 1978 को हुई थी। इसका मुख्यालय उच्च न्यायालय, जयपुर में है और इसके संरक्षक 'चीफ जस्टिस ऑफ हाई कोर्ट' होते हैं।
3. धोलिया बाऊजी रोपवे व इको-टूरिज्म डेस्टिनेशन
- कहाँ बनाया जाएगा: गोगुन्दा (उदयपुर) में धोलिया बाऊजी के स्थान पर।
- राजस्थान के प्रमुख रोपवे (Quick Revision):
- सुंधा माता रोपवे (जालौर) - राज्य का सबसे लंबा रोपवे
- मंशापूर्ण करणी माता रोपवे (उदयपुर - पिछोला झील)
- सावित्री माता रोपवे (पुष्कर, अजमेर)
- सामोद बालाजी रोपवे (जयपुर)
- खोले के हनुमान जी रोपवे (जयपुर)
- नीमच माता रोपवे (उदयपुर - फतहसागर झील)
- काजल शिखर रोपवे (जीण माता, सीकर)
4. डॉ. राम प्रसाद दाधीच साहित्य सम्मान 2026
- विजेता: डॉ. मदन गोपाल लड्ढा।
(पुरस्कार एवं सम्मान):
- पद्मश्री 2026: तगाराम भील (जैसलमेर - अलगोजा वादक), गफूरुद्दीन मेवाती (डीग - भपंग वादक), और ब्रह्मदेव महाराज (गंगानगर - अंध विद्यालय की स्थापना)।
- सुंदरकांती जोशी अवार्ड 2026 (महिला क्रिकेट): सीनियर- डिंपल कंवर/यादव, जूनियर- तनिका शर्मा, सब-जूनियर- रोसेल यादव, लाइफटाइम अचीवमेंट- आभा श्रीवास्तव।
- रामनाथ गोयनका पत्रकारिता अवार्ड 2026: अवधेश आकोदिया और विजयपाल डूडी।
- बिसन सिंह अवार्ड: इसका संबंध 'पत्रकारिता' क्षेत्र से है (बजट 2024-25 में घोषित)।
5. नीति आयोग की रिपोर्ट: स्कूल एजुकेशन सिस्टम इन इंडिया 2026
- नीति आयोग (Static GK): स्थापना: 1 जनवरी 2015। अध्यक्ष: प्रधानमंत्री। वर्तमान वाइस-चेयरमैन: अशोक कुमार लाहिरी। वर्तमान CEO: निधि छिब्बर।
- रिपोर्ट के प्रमुख बिंदु:
- राजस्थान के 'मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान' (घोषणा: 29 मार्च 2025) और 'पढ़ाई विद AI' मॉडल को देश की प्रभावशाली शैक्षणिक पहलों में शामिल किया गया है।
- परख (PARAKH): NEP 2020 के तहत बने इस मूल्यांकन केंद्र की रैंकिंग में राजस्थान को देश के टॉप-10 राज्यों में शामिल किया गया है।
- 6. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस (11 मई) व ब्रह्मगुप्त पुरस्कार
- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस समारोह: 11 मई 2026 को बिड़ला ऑडिटोरियम (जयपुर) में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ (मुख्य अतिथि: CM भजनलाल शर्मा)।
- घोषणा 1: राजस्थान में 'ब्रह्मगुप्त पुरस्कार' दिए जाएंगे।
- संबंधित क्षेत्र: गणित, विज्ञान, नवाचार (Innovation) और अनुसंधान (Research)।
- घोषणा 2: प्रतापनगर (जयपुर) के कोचिंग हब में एक 'इनोवेशन हब' स्थापित किया जाएगा।
7. NCRB रिपोर्ट 2024 (नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो)
- राष्ट्रीय आंकड़े: देश भर में अपराधों में 6% की कमी आई है। केस सुलझाने में 'केरल' सबसे आगे है।
- महिला अपराध: राष्ट्रीय दर 4.3% के मुकाबले राजस्थान की दर 12.2% (प्रति लाख) है। महिला अपराधों में राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर है।
- महानगरों के आंकड़े: 19 महानगरों में प्रति लाख आबादी पर अपराध दर में जयपुर (34.3%) देश में प्रथम स्थान पर है। (जबकि संख्या के आधार पर सर्वाधिक अपराध दिल्ली में दर्ज हुए)।
8. खेल समाचार: अंडर-18 एशिया कप (आइस हॉकी)
- आयोजन स्थल: किर्गिस्तान।
- राजस्थान का खिलाड़ी: भारतीय टीम में राजस्थान के अजय डांगी (नीम का थाना/अजमेर) का चयन हुआ है।
9. राजस्थान में सूखे की पुनरावृत्ति
- 8 वर्ष में एक बार: धौलपुर, भरतपुर।
- 6 वर्ष में एक बार: चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, उदयपुर, टोंक, राजसमंद, बारां।
- 5 वर्ष में एक बार: अलवर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, जयपुर, झुंझुनू, पाली, सवाई माधोपुर, सीकर, दौसा, करौली।
- 4 वर्ष में एक बार: अजमेर, बीकानेर, बूंदी, डूंगरपुर, श्रीगंगानगर, नागौर, हनुमानगढ़, चूरू।
- 3 वर्ष में एक बार: बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर, सिरोही।
सिवाना दुर्ग (बालोतरा): 10वीं शताब्दी (वीर नारायण पंवार द्वारा)।
- गागरोन दुर्ग (झालावाड़): 12वीं शताब्दी (डोड परमारों द्वारा)।
- जूनागढ़ दुर्ग (बीकानेर): 16वीं शताब्दी (रायसिंह द्वारा, 1589-94 ई.)।
- चूरू का किला: 18वीं शताब्दी (ठाकुर कुशाल सिंह द्वारा, 1739 ई.)।

0 Comments