Rajasthan & National Current Affairs: 14 May 2026

 

rajasthan-current-affairs-14-may-2026

1. नीति आयोग की रिपोर्ट: स्कूल एजुकेशन सिस्टम इन इंडिया

  • नीति आयोग:
    • स्थापना: 1 जनवरी 2015। अध्यक्ष: प्रधानमंत्री।
    • वर्तमान उपाध्यक्ष: अशोक लाहिरी। वर्तमान CEO: निधि छिब्बर।
  • रिपोर्ट के प्रमुख बिंदु:
    • कक्षा 1 से 12वीं तक की 'एकीकृत शिक्षा' (Integrated Education) उपलब्ध करवाने में राजस्थान देश में अग्रणी (प्रथम) है।
    • भारत के कुल 5.4% एकीकृत विद्यालयों में से राजस्थान का योगदान लगभग 35% है। (देश का हर तीसरा 1 से 12वीं तक का एकीकृत विद्यालय राजस्थान में है)।
    • एकीकृत विद्यालयों से विद्यार्थियों को बार-बार स्कूल नहीं बदलना पड़ता, जिससे 'ड्रॉप आउट' दर कम होती है।
  • शैक्षिक प्रशासन (Static GK):
    • उच्च माध्यमिक स्कूल (कक्षा 1-12) का प्रधानाध्यापक 'PEEO' होता है।
    • ब्लॉक स्तर पर CBEO और जिला स्तर पर DEO होता है।
    • शिक्षा निदेशालय 'बीकानेर' में स्थित है।

2. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY)

  • योजना (Static GK): शुरुआत: 25 दिसंबर 2000 (सुशासन दिवस)।
  • नवीन अपडेट्स:
    • योजना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर जारी रिपोर्ट में, 'सर्वाधिक सड़क लंबाई पूर्ण करने' में राजस्थान को देश में द्वितीय (दूसरा) स्थान मिला है (जम्मू-कश्मीर के बाद)।
    • गुणवत्ता नियंत्रण तंत्र (Quality Control) में भी राजस्थान (तमिलनाडु के साथ संयुक्त रूप से) द्वितीय स्थान पर है।
    • योजना की अवधि मार्च 2028 तक बढ़ा दी गई है।
    • राजस्थान में अब तक 75,868 किमी सड़क निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं।

3. 'केराकल' संरक्षण हेतु पहला बकरी बैंक

  • स्थान: जैसलमेर में।
  • केराकल (Caracal): यह एक दुर्लभ जंगली बिल्ली है (देश में केवल ~50 बची हैं)। यह बकरियों का शिकार करती है, जिस कारण पशुपालक इसे मार देते हैं।
  • बकरी बैंक अभियान: वन विभाग और 'वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया' की संयुक्त पहल। यदि केराकल किसी की बकरी का शिकार करता है, तो पशुपालक को बैंक से तुरंत नई बकरी दी जाएगी (बदले में बाद में एक मेमना बैंक को लौटाना होगा)। इससे केराकल को मरने से बचाया जा सकेगा।
  • (अन्य वन्यजीव तथ्य: डेजर्ट नेशनल पार्क (DNP) में हुई वाटर होल गणना 2026 में राज्य पक्षी 'गोडावण' की संख्या 41 पाई गई है)।

4. राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) आयोग

  • अध्यक्ष: मदन लाल भाटी (सेवानिवृत्त न्यायाधीश)।
  • नवीन अपडेट: पंचायतों और नगरीय निकायों में OBC आरक्षण तय करने हेतु गठित इस आयोग की रिपोर्ट में देरी के कारण, राज्य सरकार ने इसका कार्यकाल तीसरी बार 30 सितंबर 2026 तक बढ़ा दिया है। इस कारण स्थानीय चुनाव स्थगित हैं।

अपडेट्स

  • शल टूरिज्म जोन: खूड़ी (जैसलमेर) में 'अल्ट्रा लग्जरी स्पेशल टूरिज्म जोन' विकसित किया जाएगा।
  • सूक्ष्म सिंचाई: सूक्ष्म सिंचाई (Micro Irrigation) क्षेत्र में राजस्थान देश में प्रथम है।
  • अन्न भंडारण योजना: विश्व की वृहद अन्न भंडारण योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में प्रथम है।
  • धोलिया बाऊजी रोपवे: गोगुन्दा, उदयपुर में बनेगा।
  • डॉ. राम प्रसाद दाधीच साहित्य सम्मान: डॉ. मदन गोपाल लड्ढा को।
  • नीति आयोग रिपोर्ट: 'मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान' और 'पढ़ाई विद AI' मॉडल को सराहा गया।
  • राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस (11 मई): राज्य में गणित/विज्ञान हेतु 'ब्रह्मगुप्त पुरस्कार' की घोषणा की गई।
  • अंडर-18 एशिया कप (आइस हॉकी): किर्गिस्तान में आयोजित इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में राजस्थान के अजय डांगी (नीम का थाना) का चयन हुआ है।




How would you rate this post?

Post a Comment

0 Comments