Rajasthan & National Current Affairs: 15 May 2026

 

rajasthan-current-affairs-15-may-2026

1. सोमनाथ स्वाभिमान पर्व

  • राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन: झारखंड महादेव मंदिर, जयपुर में (11 मई 2026 को)।
  • आयोजन का कारण: सोमनाथ मंदिर (सौराष्ट्र, गुजरात) पर महमूद गजनवी के आक्रमण (1025-26 ई.) के 1000 वर्ष पूर्ण होने तथा डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा मंदिर के पुनर्निर्माण की आधारशिला (12 नवंबर 1947) रखे जाने के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में।
  • अन्य तथ्य: इस अवसर पर भारत सरकार द्वारा ₹75 का डाक टिकट भी जारी किया गया।
  • (स्टेटिक GK: सोमनाथ मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रथम माना जाता है)।

2. दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत (2026)

  • आयोजन: राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ में।
  • संवैधानिक प्रावधान (Static GK):
    • अनुच्छेद 39A: यह नागरिकों को समान न्याय और निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करने का निर्देश देता है।
    • इसे 42वें संविधान संशोधन अधिनियम (1976) द्वारा जोड़ा गया था (लागू: 3 जनवरी 1977)।
  • विधिक सेवा प्राधिकरण (Static GK):
    • NALSA / RSLSA: 'लीगल सर्विसेज अथॉरिटी एक्ट 1987' (लागू 1995) के तहत राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर प्राधिकरणों का गठन हुआ।
    • RSLSA (राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण): इसकी स्थापना 9 अप्रैल 1978 को हुई थी। इसका मुख्यालय उच्च न्यायालय, जयपुर में है और इसके संरक्षक 'चीफ जस्टिस ऑफ हाई कोर्ट' होते हैं।

3. धोलिया बाऊजी रोपवे व इको-टूरिज्म डेस्टिनेशन

  • कहाँ बनाया जाएगा: गोगुन्दा (उदयपुर) में धोलिया बाऊजी के स्थान पर।
  • राजस्थान के प्रमुख रोपवे (Quick Revision):
    • सुंधा माता रोपवे (जालौर) - राज्य का सबसे लंबा रोपवे
    • मंशापूर्ण करणी माता रोपवे (उदयपुर - पिछोला झील)
    • सावित्री माता रोपवे (पुष्कर, अजमेर)
    • सामोद बालाजी रोपवे (जयपुर)
    • खोले के हनुमान जी रोपवे (जयपुर)
    • नीमच माता रोपवे (उदयपुर - फतहसागर झील)
    • काजल शिखर रोपवे (जीण माता, सीकर)

4. डॉ. राम प्रसाद दाधीच साहित्य सम्मान 2026

  • विजेता: डॉ. मदन गोपाल लड्ढा।
  • क्विक रिवीजन (पुरस्कार एवं सम्मान):
    • पद्मश्री 2026: तगाराम भील (जैसलमेर - अलगोजा वादक), गफूरुद्दीन मेवाती (डीग - भपंग वादक), और ब्रह्मदेव महाराज (गंगानगर - अंध विद्यालय की स्थापना)।
    • सुंदरकांती जोशी अवार्ड 2026 (महिला क्रिकेट): सीनियर- डिंपल कंवर/यादव, जूनियर- तनिका शर्मा, सब-जूनियर- रोसेल यादव, लाइफटाइम अचीवमेंट- आभा श्रीवास्तव।
    • रामनाथ गोयनका पत्रकारिता अवार्ड 2026: अवधेश आकोदिया और विजयपाल डूडी।
    • बिसन सिंह अवार्ड: इसका संबंध 'पत्रकारिता' क्षेत्र से है (बजट 2024-25 में घोषित)।

5. खेल समाचार: अंडर-18 एशिया कप (आइस हॉकी)

  • आयोजन स्थल: किर्गिस्तान।
  • राजस्थान का खिलाड़ी: भारतीय टीम में राजस्थान के अजय डांगी (नीम का थाना/अजमेर) का चयन हुआ है।

6. आहड़ संस्कृति के नवीन साक्ष्यों की खोज

  • स्थान: नागौर (लूनी नदी के किनारे)।
  • क्या मिला है: यहाँ लाल-काले बर्तन और नुकीले पत्थर (हथियार बनाने के काम आने वाले) प्राप्त हुए हैं, जिन्हें आहड़ संस्कृति से जोड़ा जा रहा है।
  • नागौर - तीन सभ्यताओं का संगम:
    • उत्तर-पूर्व: गणेश्वर और जोधपुरा सभ्यता का प्रभाव।
    • उत्तर-पश्चिम: सिंधु घाटी सभ्यता (कालीबंगा, पीलीबंगा, रंगमहल) का प्रभाव।
    • दक्षिण: आहड़ सभ्यता (ग्रामीण सभ्यता) का प्रभाव।

7. भैरों सिंह शेखावत की प्रतिमा का अनावरण

  • स्थान: रातानाडा चौराहा, जोधपुर।
  • उद्घाटनकर्ता: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (14 मई 2026 को)।
  • प्रतिमा की विशेषता: 12 फीट ऊँची, 1100 किलो की पंच धातु से निर्मित। इसके वास्तुकार नरेश कुमावत हैं।
  • भैरों सिंह शेखावत (Static GK):
    • राजस्थान के प्रथम 'गैर-कांग्रेसी' मुख्यमंत्री।
    • 3 बार मुख्यमंत्री रहे। इनके कार्यकाल में 2 बार राष्ट्रपति शासन लगा।
    • 10 बार विधानसभा सदस्य चुने गए।
    • देश के 11वें उपराष्ट्रपति बने।
    • इन्हें 1977 में 'अंत्योदय अन्न योजना' शुरू करने का श्रेय जाता है।

8. मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के नए कुलगुरु (Vice-Chancellor)

  • नियुक्ति: प्रोफेसर कैलाश डागा को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (उदयपुर) का कुलगुरु नियुक्त किया गया है।
  • कुलगुरु (Vice-Chancellor) अपडेट (GK):
    • बजट 2024-25 में 'कुलपति' पदनाम को बदलकर 'कुलगुरु' करने की घोषणा की गई थी। इसके लिए मार्च 2025 में 'राजस्थान विश्वविद्यालयों की विधियों का अध्यादेश' पारित हुआ था।
    • इस बदलाव के बाद नियुक्त होने वाले प्रथम कुलगुरु अखिल रंजन गर्ग (बीकानेर टेक्निकल यूनिवर्सिटी- BTU) थे।
    • हाल ही में प्रोफेसर मदन राठौड़ को महाराजा सूरजमल ब्रज विश्वविद्यालय (भरतपुर) का कुलगुरु नियुक्त किया गया है।
  • विश्वविद्यालय (Static GK): 1962 में स्थापित इस वि.वि. को 'योग यूनिवर्सिटी' भी कहा जाता है। यह 'संविधान पार्क' स्थापित करने वाला राज्य का पहला विश्वविद्यालय है।

9. सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती समारोह 2026

  • आयोजन: 840वीं जयंती समारोह अजमेर में (ज्येष्ठ कृष्ण द्वादशी को) आयोजित किया जा रहा है।
  • रासो चित्रण (नवीन अपडेट): साहित्यकार पी.सी. देवल द्वारा 350 साल पुराने 602 चित्रों और दोहों के आधार पर पृथ्वीराज चौहान की जीवनी का 'रासो चित्रण' (सचित्र वर्णन) तैयार किया जा रहा है।
  • सम्राट पृथ्वीराज चौहान (Static GK):
    • उपाधि: 'राय पिथौरा'।
    • तराइन का प्रथम युद्ध (1191) और द्वितीय युद्ध (1192) मोहम्मद गोरी के साथ लड़ा। (तराइन वर्तमान में हरियाणा में है)।
    • ये दिल्ली की गद्दी पर बैठने वाले अंतिम हिंदू शासक माने जाते हैं।

10. उप-क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र (Sub-Regional Science Center)

  • स्थापना: उदयपुर में स्थापित किया जा रहा है।
  • विशेषता: यहाँ खगोलीय घटनाओं का 3D अनुभव देने के लिए एक 'डिजिटल प्लेनेटेरियम' (Digital Planetarium) और एक 'इनोवेशन हब' बनाया जाएगा।

11. राजस्थानी सृजन सम्मान 2026

  • विजेता: युवा साहित्यकार कुमार अजय।
  • प्रदानकर्ता: सृजन सेवा संस्थान, श्रीगंगानगर।

12. खेल समाचार

  • इंटर यूनिवर्सिटी वुशु (Wushu) प्रतियोगिता:
    • आयोजन: कश्मीर (J&K) में।
    • राजस्थान की खिलाड़ी: मोहनलाल सुखाड़िया वि.वि. की सकीना बानो ने 52 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता है।
  • शतरंज (Chess):
    • उदयपुर की दक्षिता कुमावत ने शतरंज में 2000 FIDE रेटिंग पार कर 'वुमेन कैंडिडेट मास्टर' (WCM) का खिताब जीता है। वे यह रेटिंग पार करने वाली राज्य की पहली महिला खिलाड़ी हैं।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.rwzijq.cgvxfm&hl=en_IN


How would you rate this post?

Post a Comment

0 Comments