Rajasthan & National Current Affairs: 16 May 2026

 

rajasthan-current-affairs-16-may-2026

1. राजस्थान हाई कोर्ट में केंद्र सरकार के अधिवक्ता

  • नियुक्ति: डॉ. विनयकांत सक्सेना को राजस्थान हाई कोर्ट की जयपुर बेंच में केंद्र सरकार के मामलों की पैरवी हेतु अधिवक्ता (Advocate) नियुक्त किया गया है।
  • राजस्थान हाई कोर्ट (Quick Revision):
    • उद्घाटन: 29 अगस्त 1949 (जयपुर में महाराजा सवाई मानसिंह द्वारा)।
    • स्थापना के समय जज: 12 (1 मुख्य न्यायाधीश के.के. वर्मा + 11 अन्य)।
    • प्रारंभिक सुनवाई स्थल: जयपुर, बीकानेर, उदयपुर, कोटा। (22 मई 1950 को बीकानेर, उदयपुर व कोटा में सुनवाई समाप्त कर दी गई)।
    • जोधपुर स्थानांतरण: पी.आर. पटेल, टी.सी. सूरी और एस.पी. सिंह समिति की सिफारिश पर।
    • जयपुर पीठ की समाप्ति: पी. सत्यनारायण राव समिति की सिफारिश पर (1958 में)।
    • जयपुर पीठ की पुनः स्थापना: 1976 के आदेश पर (30 जनवरी 1977 से कार्य प्रारंभ)।

2. जल संरक्षण: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान

  • अवधि: 25 मई से 5 जून 2026 तक (गंगा दशमी से विश्व पर्यावरण दिवस तक)।
  • शुभारंभ: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा JECC (सीतापुरा, जयपुर) से।
  • अन्य प्रमुख जल संरक्षण अभियान (GK):
    • कर्मभूमि से मातृभूमि: 15 जनवरी 2025 को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 6 जिलों (झुंझुनू, सीकर, जयपुर, भीलवाड़ा, जोधपुर, सिरोही) में शुरू। (लक्ष्य: 2027-28 तक 45,000 रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर बनाना)।
    • मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान: प्रथम चरण- 27 जनवरी 2016 (गर्दनखेड़ी, झालावाड़ से)। द्वितीय चरण- 18 फरवरी 2024।

3. कर्मश्री अवार्ड

  • विजेता: डॉ. हेमंत भाई गोयल।
  • प्रदानकर्ता: अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच।
  • (अन्य महत्वपूर्ण सम्मान):
    • डॉ. रामप्रसाद दाधीच साहित्य सम्मान 2026: डॉ. मदन गोपाल लड्ढा।
    • अंतर्राष्ट्रीय डॉ. अब्दुल कलाम लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025: डॉ. नरेंद्र भूषण सिंह।

4. RCDF (राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन) की परियोजनाओं को मंजूरी

  • नवीन अपडेट: केंद्र सरकार ने RCDF की प्रमुख परियोजनाओं के लिए ₹1500 करोड़ की सैद्धांतिक मंजूरी दी है।
    • ₹1000 करोड़: JICA (जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी) के सहयोग से (इसके तहत कोटा में 'चारा बैंक' की इकाई स्थापित की जा रही है)।
    • ₹500 करोड़: 'नेशनल प्रोग्राम फॉर डेयरी डेवलपमेंट' के तहत।
  • नवीन लक्ष्य: RCDF ने प्रतिदिन दूध संकलन क्षमता को 45 लाख लीटर से बढ़ाकर 65 लाख लीटर करने का लक्ष्य रखा है।
  • डेयरी उद्योग (Static GK):
    • राज्य का डेयरी उद्योग गुजरात के 'अमूल' मॉडल पर आधारित है।
    • 1975 में 'राजस्थान राज्य डेयरी विकास निगम' की स्थापना हुई थी, जिसे 1977 में RCDF में बदल दिया गया (मुख्यालय: जयपुर)।

5. खेल समाचार: 24वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप

  • आयोजन: भोपाल (मध्य प्रदेश) में।
  • राजस्थान का प्रदर्शन: मानिनी कौशिक ने 50 मीटर राइफल 3-पोजिशन इवेंट में कांस्य पदक (Bronze Medal) जीता है। (नोट: मानिनी भारत की फर्स्ट रैंक शूटर हैं। इन्होंने 2025 की एशियन चैंपियनशिप (दिल्ली) में गोल्ड जीता था)।

अन्य विजेता (क्विक रिवीजन):

  • अंजलि शेखावत: इसी चैंपियनशिप के नई दिल्ली में हुए इवेंट (10 मीटर एयर पिस्टल) में गोल्ड मेडल जीता।
  • अनुष्का भाटी: एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था।

6. आहड़ संस्कृति के नवीन साक्ष्य

  • स्थान: नागौर (लूनी नदी के किनारे)।
  • प्राप्त साक्ष्य: यहाँ लाल-काले बर्तन और नुकीले पत्थर प्राप्त हुए हैं, जो आहड़ संस्कृति से मेल खाते हैं। इसके अलावा 4000 वर्ष पुरानी सिक्के बनाने की इकाई (टकसाल) भी मिली है।
  • विशेष: नागौर को तीन सभ्यताओं का संगम/केंद्र माना जाता है:
    • उत्तर-पूर्व में गणेश्वर और जोधपुरा सभ्यता
    • उत्तर-पश्चिम में सिंधु घाटी सभ्यता (कालीबंगा/पीलीबंगा)
    • दक्षिण में आहड़ (ग्रामीण) सभ्यता
  • (स्टेटिक GK: नागौर के पंच गौरव - उपज: मूंग, वनस्पति: खेजड़ी, उद्योग: पान मेथी व मसाला, पर्यटन: मीराबाई स्मारक, खेल: कबड्डी)

7. जोधपुर-पाली-मारवाड़ औद्योगिक क्षेत्र (JPMIA)

  • यह पश्चिमी राजस्थान में निवेश हेतु सबसे बड़ी औद्योगिक टाउनशिप (लगभग 3600 हेक्टेयर) बन रही है।
  • इसे 'विशेष निवेश क्षेत्र' घोषित किया गया है जिसका उत्तरदायित्व RIICO के पास है।
  • इसके विकास के लिए RICDC लिमिटेड का गठन किया गया है (इसमें RIICO की 51% और NICDIT की 49% हिस्सेदारी है)।
  • प्रथम चरण में 1578 एकड़ भूमि शामिल है और इसमें पाली जिले के 9 गाँव शामिल हैं। (यह NH-62 व NH-64 से जुड़ा है)।

8. डॉ. सविता बेन अंबेडकर अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना

  • ताजा संशोधन: 1 अप्रैल 2023 से प्रोत्साहन राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी गई है।
  • राशि का वितरण: ₹5 लाख की 8 वर्ष के लिए फिक्स डिपॉजिट (FD) और ₹5 लाख जीवन निर्वाह हेतु संयुक्त खाते में। (वित्त पोषण: केंद्र 1.25 लाख, राज्य 8.75 लाख)।
  • पात्रता: एक पक्ष स्वर्ण हिंदू और दूसरा पक्ष अनुसूचित जाति (SC) का होना चाहिए। उम्र: लड़का 21, लड़की 18 (अधिकतम उम्र 35 वर्ष)। आय ₹2.5 लाख से अधिक न हो। विवाह के 1 वर्ष के भीतर ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य है।

9. पालनहार योजना (अनाथ बच्चों हेतु)

  • सहायता राशि:
    • अनाथ श्रेणी: 0-6 वर्ष के बच्चों को ₹1500 प्रतिमाह और 6-18 वर्ष के बच्चों को ₹2500 प्रतिमाह।
    • अन्य श्रेणी (विधवा/तलाकशुदा/विशेष योग्यजन आदि के बच्चे): 0-6 वर्ष को ₹750 और 6-18 वर्ष को ₹1500 प्रतिमाह।
  • कपड़े/जूते हेतु अतिरिक्त ₹2000 वार्षिक दिए जाते हैं।

10. कालीबाई भील उड़ान योजना

  • शुभारंभ: 19 दिसंबर 2021 (महिला अधिकारिता निदेशालय द्वारा)।
  • प्रावधान: 10 से 45 आयु वर्ग की लड़कियों और महिलाओं को प्रतिमाह 12 सेनेटरी नैपकिन निशुल्क प्रदान किए जाते हैं।
  • खरीद: नैपकिन की खरीद 'राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन' और 'राजीविका' द्वारा की जाती है।

11. सुजस बुलेटिन / विविध तथ्य

  • राव दूदा जी की मूर्ति: मुख्यमंत्री द्वारा मेड़ता (नागौर) में राव दूदा जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया।
  • पंच गौरव (जोधपुर): उपज: जीरा, वनस्पति: जाल, उद्योग: लकड़ी का फर्नीचर, पर्यटन: मेहरानगढ़, खेल: जिम्नास्टिक।
  • खिलाड़ी व खेल (सुमेलन): कृष्णा पूनिया (डिस्कस थ्रो), अवनि लेखरा (पैरा-शूटिंग), देवेंद्र झाझड़िया (भाला फेंक), भुवनेश्वरी कुमारी (स्क्वैश)।
  • प्रमुख मंदिर (सुमेलन): एकलिंग जी (उदयपुर), हर्षत माता (आभानेरी, दौसा), किराडू (बाड़मेर), सचिया माता (ओसियां, जोधपुर)।

(क्विक अपडेट्स)

  • राजस्थानी सृजन सम्मान 2026: युवा साहित्यकार कुमार अजय को दिया गया (सृजन सेवा संस्थान, श्रीगंगानगर द्वारा)।
  • इंटर यूनिवर्सिटी वुशु (Wushu) प्रतियोगिता: कश्मीर में आयोजित। मोहनलाल सुखाड़िया वि.वि. की सकीना बानो ने 52 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता।
  • शतरंज (WCM खिताब): उदयपुर की दक्षिता कुमावत 2000 FIDE रेटिंग पार कर 'वुमेन कैंडिडेट मास्टर' (WCM) का खिताब जीतने वाली राज्य की पहली महिला बनीं।



How would you rate this post?

Post a Comment

0 Comments