1. राज्य राजस्व संग्रहण (Revenue Collection) की रिपोर्ट
- बैठक: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में वित्त विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
- अप्रैल 2026 के आंकड़े:
- कुल राजस्व संग्रहण: ₹11,235 करोड़ रहा, जो अप्रैल 2025 की तुलना में 15.71% अधिक (वृद्धि) है।
- कुल GST संग्रहण: ₹4,749 करोड़ रहा, जो अप्रैल 2025 की तुलना में 29.68% अधिक है।
- मुख्य सचिव (Static GK):
- प्रथम मुख्य सचिव: के. राधाकृष्णन।
- सबसे लंबा कार्यकाल: बी.एस. मेहता।
- सबसे छोटा कार्यकाल: एच.एम. माथुर।
- महिला मुख्य सचिव: 1. कुशाल सिंह (प्रथम), 2. उषा शर्मा।
2. करियर काउंसलिंग वैन
- शुभारंभ: 14 मई 2026 को बीकानेर के जिला उद्योग सभागार से केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा।
- किसे समर्पित: बीकाजी नमकीन के संस्थापक 'शिवकिशन अग्रवाल (फन्ना बाबूजी)' को।
- बीकानेर के पंच गौरव (Static GK): उपज: मोठ, वनस्पति: रोहिड़ा, उद्योग: बीकानेरी नमकीन, पर्यटन: करणी माता मंदिर, खेल: तीरंदाजी।
3. राव दूदा जी की मूर्ति का अनावरण
- स्थान: मेड़ता, नागौर।
- अनावरण: 14 मई 2026 को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा किया गया। (राव दूदा जी, राव जोधा के पुत्र थे)।
- अन्य हालिया मूर्ति अनावरण (Quick Revision):
- सगत सिंह राठौड़ की मूर्ति: चूरू (CM भजनलाल शर्मा द्वारा)।
- पूर्व CM भैरों सिंह शेखावत की मूर्ति: रातानाडा, जोधपुर (14 मई 2026 को राजनाथ सिंह द्वारा)।
- मेड़ता/नागौर (Static GK): यहाँ मालकोट दुर्ग, भवाल माता का मंदिर (ढाई प्याले शराब), मीराबाई (चारभुजानाथ) का मंदिर और बलदेव पशु मेला स्थित है। भारत की प्रथम रेल बस सेवा (अक्टूबर 1994) मेड़ता रोड से मेड़ता सिटी के बीच चली थी।
4. मनोज माथुर जर्नलिज्म (पत्रकारिता) अवार्ड
- विजेता: अर्पित शर्मा (जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित)।
- (अन्य पत्रकारिता सम्मान रिवीजन): रामनाथ गोयनका एक्सीलेंस अवार्ड 2026: अवधेश आकोदिया और विजयपाल डूडी। बिसन सिंह अवार्ड का संबंध भी पत्रकारिता से है।
5. जूनियर एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप
- आयोजन: ताशकंद, उज़्बेकिस्तान।
- राजस्थान का प्रदर्शन: भरतपुर के 14 वर्षीय मुक्केबाज़ यश कुमार ने 33 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीता है। (वे जूनियर वर्ग में गोल्ड जीतने वाले राज्य के पहले बॉक्सर बने हैं)। इसके अलावा 'एंजेल' ने भी गोल्ड जीता है।
अन्य मुक्केबाज़ (Quick Revision):
- अरुंधति चौधरी (कोटा): वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप (नोएडा, 2025) और एशियन चैंपियनशिप (मंगोलिया, 2026) में स्वर्ण पदक विजेता।
- आकांक्षा देवराय: नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दो गोल्ड मेडल विजेता।
- 24वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल शूटिंग: भोपाल में मानिनी कौशिक ने 50 मीटर राइफल 3-पोजीशन में कांस्य पदक जीता।
(पिछले दिनों के महत्वपूर्ण तथ्य)
- केंद्र सरकार के अधिवक्ता: राजस्थान हाई कोर्ट की जयपुर बेंच में डॉ. विनयकांत सक्सेना को नियुक्त किया गया।
- वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान: 25 मई (गंगा दशमी) से 5 जून 2026 (पर्यावरण दिवस) तक संचालित होगा।
- कर्मश्री अवार्ड: डॉ. हेमंत भाई गोयल को दिया गया (अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा)।


0 Comments