1. राजस्थान का पहला सेमीकंडक्टर प्लांट
- उद्घाटन: 15 मई 2026 को सलारपुर, खुशखेड़ा (भिवाड़ी/खैरथल-तिजारा/अलवर) में।
- किसके द्वारा: केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री और केंद्रीय वन, पर्यावरण व श्रम कल्याण मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा।
- कंपनी का नाम: सहस्रा सेमीकंडक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड (Sahasra Semiconductors Pvt. Ltd.)।
- विशेषता: यह भारत का पहला लघु व मध्यम उद्योग (SME) के नेतृत्व वाला सेमीकंडक्टर प्लांट है। यहाँ माइक्रो एसडी, फ्लैश स्टोरेज, एलईडी ड्राइवर, ई-सिम आदि की पैकेजिंग की जाएगी।
- (स्टेटिक GK: भिवाड़ी को 'नवीन मैनचेस्टर' कहा जाता है। खुशखेड़ा में 'स्पोर्ट्स एंड टॉयज बैंक' स्थापित है)।
2. राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी 2026 (Quick Revision)
- अनुमोदन: 21 जनवरी 2026।
- प्रमुख प्रावधान/प्रोत्साहन:
- 7 वर्ष तक विद्युत शुल्क में 100% की छूट।
- स्टाम्प ड्यूटी और भू-रूपांतरण शुल्क में 75% की छूट और 25% का पुनर्भरण।
- पूंजी सब्सिडी का 60% राज्य अनुदान।
- टर्म लोन पर 5% ब्याज अनुदान।
- पर्यावरणीय परियोजनाओं की लागत पर 50% की प्रतिपूर्ति।
3. यूएई (UAE) के साथ अक्षय ऊर्जा समझौता
- स्थान: जैसलमेर (यहाँ 1.50 लाख हेक्टेयर भूमि चयनित की गई है)।
- क्षमता: 60,000 मेगावाट (रिन्यूएबल एनर्जी- सोलर, विंड, बैटरी स्टोरेज और बायोमास)।
- निवेश: लगभग 3 लाख करोड़ रुपये का निवेश (यह राज्य में ग्रीन एनर्जी क्षेत्र का सबसे बड़ा विदेशी निवेश है)।
- (नोट: राजस्थान सौर ऊर्जा उत्पादन (लगभग 41,000 MW) में देश में प्रथम है। देश की कुल पवन व सौर ऊर्जा में राजस्थान का योगदान 45% है)।
4. खेल समाचार: जूनियर एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप
- आयोजन स्थल: ताशकंद (उज़्बेकिस्तान)।
- राजस्थान का प्रदर्शन: भरतपुर के 14 वर्षीय मुक्केबाज़ यश कुमार ने 33 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।
5. प्रमुख सरकारी योजनाएँ (सुजस अपडेट)
- सरस मायरा योजना: दुग्ध उत्पादक सदस्य की बेटी की शादी में ₹21,000 की नकद सहायता।
- मां वाउचर योजना: गर्भवती महिलाओं को मुफ्त सोनोग्राफी की सुविधा।
- मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना: दुग्ध उत्पादकों को ₹5 प्रति लीटर का अनुदान।
- राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना: पशुपालकों को उद्यमिता हेतु ₹50 लाख तक का अनुदान।
- पीएम ई-ड्राइव (PM e-Drive) योजना: इसके तहत राजस्थान में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशनों के लिए 250 स्थानों का चयन किया गया है।
7. विविध / वन-लाइनर्स
- ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM) 2026: इसे रद्द (Cancel) कर दिया गया है। (यह 23 से 25 मई को प्रस्तावित था)।
- इनोवेशन हब और AI डेटा सेंटर: जयपुर में स्थापित किया जाएगा।
- OBC आयोग का कार्यकाल: मदनलाल भाटी की अध्यक्षता वाले इस आयोग का कार्यकाल 30 सितंबर 2026 तक बढ़ा दिया गया है।
- टपूकड़ा (भिवाड़ी): यहाँ पहला हीरो होंडा इलेक्ट्रिक संयंत्र/इलेक्ट्रिक बस निर्माण केंद्र स्थापित होगा।
8. क्विक रिवीजन (पिछले दिनों के महत्वपूर्ण तथ्य)
- जोधपुर-पाली-मारवाड़ औद्योगिक क्षेत्र: यह राज्य की सबसे बड़ी औद्योगिक टाउनशिप (लगभग 3600 हेक्टेयर) है।
- डॉ. सविता बेन अंबेडकर अंतरजातीय विवाह योजना: 1 अप्रैल 2023 से प्रोत्साहन राशि ₹10 लाख कर दी गई है।
- कालीबाई भील उड़ान योजना: 10 से 45 वर्ष की महिलाओं को प्रतिमाह 12 निशुल्क सेनेटरी नैपकिन दिए जाते हैं।
- भुवनेश्वरी कुमारी: स्क्वैश खेल से संबंधित हैं।


0 Comments