राजस्थान समसामयिकी (1 - MAY - 2026)
- रमन कुमार दवे: राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय (अलवर) के नए कुलगुरु नियुक्त।
- मुक्तेश माहेश्वरी (जोधपुर): गोताखोर, जिन्होंने लक्षद्वीप के कवरत्ती द्वीप के पास अरब सागर में 100 मीटर से अधिक गहराई में गोता लगाने में सफलता हासिल की।
- आकांक्षा मोदी (जयपुर): बावड़ियों के संरक्षण (189 बावड़ियों का डॉक्यूमेंटेशन) के लिए इन्हें 'बावड़ी बाईसा' के नाम से जाना जाता है।
- अंतरराष्ट्रीय गुड डिजाइन अवार्ड 2025: रेखा मीणा (रामपुरा, खेतड़ी, झुंझुनू) को प्रदान किया गया (ये वोल्वो में इंटीरियर डिजाइनर हैं)।
- स्कोच गोल्ड अवार्ड (SKOCH Gold Award): राजस्थान आवासन मंडल (Housing Board) की 'समृद्धि अपार्टमेंट योजना' को दिया गया।
- नेशनल मीडिया अवार्ड (नई दिल्ली): वीरेंद्र कुमार परिहार को सम्मानित किया गया।
- रामनाथ गोयनका एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म अवार्ड 2026: अवधेश आकोदिया और विजयपाल डडी को प्रदान किया गया।
- गांधीवादी बृजकिशोर सिंह पुरस्कार 2024: प्रोफेसर भगवती प्रसाद शर्मा को।
- साहित्य अकादमी पुरस्कार: राजस्थानी भाषा के लिए डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी को उनके कहानी संग्रह 'बारखमा' के लिए दिया गया।
- डॉ. चांदकौर जोशी: इनकी कृति 'बिलखता बादल' को सम्मानित किया गया।
- वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड: मोती खान को प्रदान किया गया।
- मिस इंडिया राजस्थान 2026: तारुशी रॉय ने यह खिताब जीता।
- मछली नेशनल अवार्ड: फॉरेस्ट गार्ड अनीता चौधरी को सम्मानित किया गया।
- बायो-ब्रिक्स नवाचार: IIT जोधपुर ने कृषि अवशेषों और प्लास्टिक कचरे का उपयोग करके 'बायो-ब्रिक्स' और 'एग्रोप्लास्टिक ब्लॉक्स' तैयार किए हैं।
- पिंक गार्ड ऐप (Pink Guard App): पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए जयपुर पुलिस द्वारा लॉन्च।
- ऑपरेशन क्लीन स्वीप: जयपुर पुलिस द्वारा नशा करने वालों के विरुद्ध चलाया गया अभियान।
- एक कदम सुधार की ओर: केंद्रीय कारागार (सेंट्रल जेल), जयपुर में कैदियों के कौशल विकास (Skill Development) के लिए शुरू किया गया नवाचार।
- आपनो खेत - आपनो खाद अभियान: 6 से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित (जैविक खाद को बढ़ावा देने हेतु)।
- राजस्थान कृषक समर्थन योजना: रबी विपणन सीजन 2026-27 में गेहूं की खरीद पर ₹150 प्रति क्विंटल बोनस की घोषणा।
- ई-लाइब्रेरी घोषणा: 135वीं अंबेडकर जयंती के अवसर पर नगरीय क्षेत्रों में 200 ई-लाइब्रेरी खोलने की घोषणा।
- खेल-खिलाड़ी
- समृद्धि व्यास और राधिका सोनी: गुजरात में आयोजित UTT 87 इंटर स्टेट जूनियर एवं कैडेट नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में रजत पदक जीता।
- श्याम सुंदर स्वामी: चीन में आयोजित पैरा एशिया कप तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता।
- धापू चौधरी (बाड़मेर): तेलंगाना में आयोजित 'अस्मिता खेलो इंडिया वूमेन साइकिलिंग प्रतियोगिता' में रजत पदक जीता।
- मोलेला कला (राजसमंद):
- आर्ट एग्जीबिशन सेंटर: खमनोर (राजसमंद) में बनेगा।
- प्रशिक्षण केंद्र: पोकरण (जैसलमेर) में बनेगा।
- ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM) 2026: कृषि निर्यात को अग्रणी बनाने के लिए 23-25 मई को आयोजन प्रस्तावित।
- चंबल नदी: इस पर देश का सबसे बड़ा 'एक्वाडक्ट ब्रिज' बनाया जा रहा है।
.png)
0 Comments