Rajasthan Current Affairs: 2 May 2026 (For RPSC, RSSB & RPSC EO-RO) // CURRENT AFFAIRS TODAY

 Rajasthan Current Affairs: 2 May 2026 (For RPSC, RSSB & RPSC EO-RO)


Rajasthan Current Affairs 2 May 2026 Quality Test Series

1. जिंक मेगा पार्क (Zinc Mega Park)

  • स्थान: खाखला (भीलवाड़ा)। यहाँ 111 एकड़ भूमि पर  इसका निर्माण किया जाएगा।

  • किसके द्वारा: रीको (RIICO) और हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के मध्य समझौते के तहत।

  • संदर्भ: राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट  (9-11 दिसंबर 2024) में इसकी घोषणा हुई थी।

  • अन्य महत्वपूर्ण तथ्य (GK):

    • जावर (उदयपुर): सीसा-जस्ता और राज्य की सबसे बड़ी चांदी की खान।

    • खेतड़ी (झुंझुनू): एशिया की सबसे बड़ी तांबे की खान (हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड यहीं स्थित है)।

    • देबारी (उदयपुर): हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड का संयंत्र।

2. फॉरेन लैंग्वेज कम्युनिकेशन स्किल प्रोग्राम

  • आयोजन: 1 मई 2026 को बिड़ला ऑडिटोरियम, जयपुर में।

  • उद्देश्य: राजस्थान सरकार द्वारा जयपुर में 'फॉरेन लैंग्वेज लैब' की स्थापना की गई है। इसके प्रथम चरण में 1000 युवाओं को विदेशी भाषाएं (जर्मन, फ्रेंच, कोरियन, जापानी, स्पेनिश) सिखाई जा रही हैं ताकि उन्हें टूरिज्म और BPO सेक्टर में बेहतर रोजगार मिल सके। इसी की कम्युनिकेशन स्किल को परखने के लिए यह प्रोग्राम आयोजित किया गया।

3. विद्या कुंज (राज्य की पहली पार्क लाइब्रेरी)

  • उद्घाटन: 30 अप्रैल 2026 को अलवर में।

  • उद्घाटनकर्ता: भूपेंद्र यादव (केंद्रीय पर्यावरण मंत्री) और संजय शर्मा (वन मंत्री)।

  • अलवर से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य (GK):

    • सिलीसेढ़ झील: राजस्थान की नवीनतम रामसर साइट (12 दिसंबर 2025 को शामिल)।

    • सरिस्का अभयारण्य: बाघ परियोजना (1978-79) और राजमाता का स्मारक।

    • भानगढ़ का किला: यहाँ राजस्थान का पहला 'शस्त्र संग्रहालय' (Weapon Museum) स्थित है।

    • NCR का पहला बायोलॉजिकल पार्क अलवर में बन रहा है।

    • अलवर के 'पंच गौरव': कृषि (प्याज), पेड़ (अर्जुन), खेल (कुश्ती), उद्योग (ऑटोमोबाइल), पर्यटन (सरिस्का)।

    • बजट 2026-27 के अनुसार 'प्याज का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' भी अलवर में स्थापित किया जाएगा।

4. किफायती इलाज खर्च रिपोर्ट 2025 (NSO रिपोर्ट)

  • राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) की रिपोर्ट के आंकड़े:

    • देश में प्रति व्यक्ति औसत इलाज खर्च: ₹37,858

    • देश में सबसे सस्ता इलाज: लद्दाख (₹6,315)

    • राजस्थान में औसत इलाज खर्च: ₹21,829

    • किफायती इलाज में राजस्थान का स्थान: देश में 8वां।

  • संबंधित स्वास्थ्य योजनाएँ (GK):

    • मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना: 2 अक्टूबर 2011 को शुरू। वर्तमान में इसमें 1829 दवाइयां/सर्जिकल आइटम शामिल हैं। इसका वित्त पोषण केंद्र (60%) और राज्य (40%) के अनुपात में होता है।

    • मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना: 7 अप्रैल 2013 को शुरू।

5. रीको (RIICO) द्वारा अग्निशमन केंद्रों की स्थापना

  • औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा के लिए रीको द्वारा 12 अग्निशमन केंद्रों (Fire Stations) की स्थापना की जा रही है।

  • रीको (RIICO) के महत्वपूर्ण तथ्य (GK):

    • 28 मार्च 1969 को RSIMDC की स्थापना हुई थी।

    • 1979 में इसका विभाजन RIICO और RSMDC में हुआ।

    • रीको ने स्वतंत्र रूप से कार्य करना शुरू किया: 1 जनवरी 1980।

    • यह राजस्थान में औद्योगिक विकास की सबसे बड़ी संस्था है। यह औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे (सड़क, पानी, बिजली) और थीम पार्कों (SEZ, DMIC, फूड पार्क आदि) का विकास करती है।

6. अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) का समझौता

  • नई दिल्ली के 'अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA)' ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन आयुर्वेद विश्वविद्यालय (जोधपुर) के साथ MoU साइन किया है।

  • उद्देश्य: आधुनिक चिकित्सा प्रणाली के साथ आयुर्वेद को जोड़ना।

  • विश्वविद्यालय के तथ्य: 2003 में स्थापित। वर्तमान कुलपति: गोविंद सहाय। यह राजस्थान की पहली और देश की दूसरी आयुर्वेद यूनिवर्सिटी है। 'इंटरनेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर पंचकर्म' भी यहीं स्थित है।

  • (नोट: हाल ही में आए योग, आयुर्वेद और आयुष चिकित्सा यूनिवर्सिटी अधिनियम 2025 के तहत एक नई आयुष यूनिवर्सिटी अजमेर में बनाई जा रही है)।

7. नेशनल पिन बॉलिंग यूनिफाइड चैंपियनशिप

  • आयोजन: नई दिल्ली।

  • राजस्थान के खिलाड़ी रुद्राक्ष पारीक ने इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक (Bronze Medal) जीता है।



Post a Comment

0 Comments