Rajasthan Current Affairs ( 25-MAY-2026) // RPSC RAS//RPSC EO-RO #RPSC #RSSB

 

rajasthan-current-affairs-25-may-2026

1. 'नाट्यशास्त्र' (पंचम वेद) पर एकाग्र ग्रंथ का विमोचन

  • विमोचनकर्ता: राज्यपाल हरिभाऊ किशन राव बागड़े।
  • संपादक: डॉ. राजेश कुमार व्यास।
  • प्रकाशन: उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला द्वारा।

2. राजस्थान की वर्तमान चर्चित पुस्तकें व लेखक

  • प्रेरणा से परिवर्तन की ओर: एन.के. शर्मा (विमोचन: राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े द्वारा लोक भवन/राजभवन, जयपुर में)।
  • अभ्युदय की ओर: हरिभाऊ बागड़े (विमोचन: रामदेवरा में एक भील महिला द्वारा)।
  • सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि एवं संसदीय संस्कृति का उत्कर्ष (नवाचारों के दो वर्ष): वासुदेव देवनानी (16वीं विधानसभा अध्यक्ष)।
  • सुरक्षा सखी: सीमा हिंगोनिया।
  • स्त्री की दिव्यता एवं स्त्री देह से आगे: गुलाब कोठारी।

3. सिवाना रिंग कॉम्प्लेक्स में रेयर अर्थ एलिमेंट्स के भंडार

  • स्थान: सिवाना (बालोतरा जिला)। यह 775 वर्ग किमी में फैला ज्वालामुखी क्षेत्र है।
  • खनिज: यहाँ रेयर अर्थ एलिमेंट्स (REE), हैवी रेयर अर्थ एलिमेंट्स (HREE) और क्रिटिकल रेयर मेटल्स (नियोबियम, जिरकोनियम, हाफनियम आदि) के विशाल भंडार मिले हैं।
  • उपयोग: एयरोस्पेस, सुपर एलॉय, सुपर कंडक्टिव मैग्नेट और सेमीकंडक्टर में।
  • सिवाना/बालोतरा से जुड़े अन्य तथ्य: सिवाना में वीर दुर्गादास राठौड़ का पैनोरमा बनेगा। बालोतरा में पेट्रोजोन स्थित है। सिवाना दुर्ग का निर्माण 10वीं शताब्दी में वीर नारायण पंवार ने करवाया था (इसे कुमट दुर्ग भी कहते हैं)।

4. निर्भया फंड - समावेशी शहर परियोजना

  • शामिल शहर: महिलाओं और बालिकाओं के लिए समावेशी शहर परियोजना (देश के 10 शहरों में) में राजस्थान से कोटा को शामिल किया गया है।
  • बजट: प्रत्येक शहर के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये।
  • सुविधाएं: एआई कैमरे, पिंक ई-रिक्शा, पिंक एंबुलेंस, कॉल बॉक्स, पिंक टॉयलेट आदि।

5. चौथी कुडो नेशनल टूर्नामेंट (पुणे)

  • विजेता: जोधपुर की अध्या माथुर (10 वर्ष) ने अंडर-10 (24 किग्रा भार वर्ग) में स्वर्ण पदक जीता है।

6. राजस्थान निर्यात प्रोत्साहन नीति 2024 (संशोधन)

  • तकनीकी अपग्रेडेशन (प्रौद्योगिकी उन्नयन) हेतु अनुदान: पहले की 50 लाख रुपये की अधिकतम सीमा को बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दिया गया है (75% प्रतिपूर्ति)।
  • अन्य प्रावधान: दस्तावेजीकरण सहायता (अधिकतम 5 लाख), विपणन सहायता (अधिकतम 3 लाख), उत्पाद परीक्षण (अधिकतम 3 लाख वार्षिक)।

7. संसद रत्न पुरस्कार

  • विजेता: पी.पी. चौधरी (पाली से लोकसभा सांसद)। इन्हें यह पुरस्कार चौथी बार मिला है।

8. वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान

  • शुभारंभ: 25 मई 2026 से।
  • स्थान: बीसलपुर बांध, टोंक (मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किया गया)।

9. अन्य महत्वपूर्ण सुजस अपडेट्स

  • GRM का पूर्ण रूप: Grievance Redressal Mechanism (शिकायत निवारण तंत्र)।
  • सेमीकंडक्टर कॉरिडोर: राजस्थान सेमीकंडक्टर नीति के तहत जोधपुर, पाली, मारवाड़ और कांकाणी औद्योगिक क्षेत्रों को प्राथमिकता के रूप में विकसित किया जाएगा।
  • गुड स्टेट प्रैक्टिसेस: नीति आयोग की रिपोर्ट में राजस्थान के 'शाला स्वास्थ्य अभियान' और 'एआई आधारित मूल्यांकन प्रणाली' की सराहना की गई है।
  • वंदे भारत एक्सप्रेस विस्तार: जोधपुर-दिल्ली कैंट ट्रेन में कोच 8 से बढ़ाकर 20 कर दिए गए हैं। साबरमती-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार अब जैसलमेर तक कर दिया गया है।
  • 6वीं राजस्थान विधानसभा की वर्तमान स्थिति (मई 2026 तक)

कुल सीटें: 200 भाजपा (BJP): 118 कांग्रेस (INC): 67 भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP): 4

बहुजन समाज पार्टी (BSP): 2 राष्ट्रीय लोकदल (RLD): 1 निर्दलीय: 8 नोट: अध्यक्ष - वासुदेव देवनानी,

नेता प्रतिपक्ष - टीकाराम जूली।




How would you rate this post?

Post a Comment

0 Comments