Rajasthan Current Affairs (26 May 2026) // RPSC RAS // RPSC EO-RO // RSSB

 

rajasthan-current-affairs-26-may-2026

1. राजस्थान में विशिष्ट अतिथियों के दौरे (मई 2026)

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह: 25-26 मई 2026 को बीकानेर के दो दिवसीय दौरे पर आए। उन्होंने बीकानेर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित सांचू BSF पोस्ट का दौरा किया (नोट: सांचू माता का मंदिर भी यहीं स्थित है)।
  • मार्को रूबियो (अमेरिकी विदेश मंत्री): अपनी पत्नी जेनेट डी रूबियो के साथ 25 मई 2026 को जयपुर आए। उन्होंने आमेर महल का दौरा किया।
  • विशेष तथ्य: जयपुर में उनका स्वागत घूमर और कालबेलिया नृत्य के साथ किया गया। (कालबेलिया नृत्य की प्रसिद्ध नृत्यांगना गुलाबो देवी हैं, 'स्कूल ऑफ कालबेलिया डांस' जयपुर में है और इसे 2010 में यूनेस्को की धरोहर सूची में शामिल किया गया था)।

2. दुर्लभ खनिजों (Rare Earth Elements) के नए भंडार

  • स्थान: बालोतरा जिले के सिवाना क्षेत्र के भाटी गाँव (सिवाना रिंग कॉम्प्लेक्स) में रेयर अर्थ एलिमेंट्स, हेवी अर्थ एलिमेंट्स और क्रिटिकल मिनरल्स के दुर्लभ भंडार मिले हैं।
  • प्रमुख तथ्य:
    • सिवाना रिंग कॉम्प्लेक्स में लगभग 70 लाख टन खनिजों का भंडार होने का अनुमान है।
    • भारत की पहली 'हार्ड रॉक ब्लॉक' की नीलामी भी इसी भाटी खेड़ा क्षेत्र में हुई है।
    • राजस्थान में 'रेयर अर्थ एक्सीलेंस सेंटर' की स्थापना भी की जा रही है।
    • हाल ही में बालेश्वर (जोधपुर) और बाली/मारवाड़ (पाली) में भी इसके भंडार खोजे गए हैं।
    • डेगाना (नागौर) में टंगस्टन और लिथियम के भंडार पाए जाते हैं।

3. जोधपुर एयरबेस (वायुसेना स्टेशन) का नया रनवे

  • रनवे का विस्तार: जोधपुर (रातानाडा) एयरबेस के रनवे का निर्माण/पुनर्निर्माण तीन चरणों में पूरा किया गया है। यह अब 2.5 किलोमीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा है।
  • तैनाती: इस एयरबेस पर सुखोई-30 (Sukhoi-30 MKI) की 31वीं स्क्वाड्रन तैनात है, जिसे 'द लायंस' (The Lions) के नाम से जाना जाता है।
  • राजस्थान के अन्य सैन्य हवाई अड्डे (स्टैटिक जीके): 1. सूरतगढ़ (गंगानगर) 2. बीकानेर (नाल - यह एक भूमिगत हवाई अड्डा है) 3. जैसलमेर 4. बाड़मेर (उत्तरलाई) 5. फलोदी 6. जोधपुर (रातानाडा)

4. 15वां संसद रत्न अवार्ड 2026

  • विजेता: पाली से लोकसभा सांसद पी.पी. चौधरी को 2026 का संसद रत्न अवार्ड प्रदान किया गया।
  • कारण: संसद में उनकी 99% उपस्थिति और 269 सवाल पूछने के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए।
  • विशेष तथ्य: इन्हें यह अवार्ड चौथी बार (2015, 2016, 2025 और 2026) मिला है। वर्ष 2025 में राजस्थान से पी.पी. चौधरी और मदन सिंह राठौड़ दोनों को यह अवार्ड मिला था। (इस अवार्ड की शुरुआत 2010 में हुई थी)।

5. डॉ. एस.आर. मेहता का निधन ('गॉडफादर ऑफ मेडिसिन')

  • परिचय: जयपुर के SMS अस्पताल से जुड़े डॉ. एस.आर. मेहता (95 वर्ष) का निधन हो गया है। उन्हें चिकित्सा जगत में 'गॉडफादर ऑफ मेडिसिन' कहा जाता था।
  • सम्मान: चिकित्सा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें वर्ष 1985 में तत्कालीन राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

पद्म पुरस्कार 2026 (स्टैटिक जीके रिवीजन):

  • कुल 131 पुरस्कार (5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण, 113 पद्मश्री)। इनमें 19 महिलाएं, 6 विदेशी और 16 मरणोपरांत शामिल हैं।
  • राजस्थान के 3 व्यक्तियों को पद्मश्री (2026):
    • गफूरुद्दीन मेवाती (डीग) - भपंग वादक
    • तगाराम भील (जैसलमेर) - अलगोजा वादक
    • स्वामी ब्रह्मदेव (गंगानगर) - अंध विद्यालय के संस्थापक

6. माउंट एवरेस्ट विजेता मनस्वी अग्रवाल

  • उपलब्धि: राजस्थान के उदयपुर जिले की पर्वतारोही मनस्वी अग्रवाल ने हाल ही में दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया है।
  • अन्य चोटियाँ फतह: इससे पहले वे माउंट एल्ब्रुस, किलिमंजारो, एकांकागुआ और विंसन मैसिफ जैसी प्रमुख चोटियों को भी फतह कर चुकी हैं।

7. राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

  • आयोजन स्थल: आंध्र प्रदेश (मई 2026)।
  • विजेता: जोधपुर की ग्रेसी प्रजापत ने जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।



How would you rate this post?

Post a Comment

0 Comments