1. सर्वश्रेष्ठ AICRP तिल अनुसंधान केंद्र पुरस्कार
- विजेता: जोधपुर कृषि विश्वविद्यालय (Jodhpur Agriculture University) को देश का सर्वश्रेष्ठ AICRP तिल अनुसंधान केंद्र का पुरस्कार मिला है।
- मुख्य तथ्य: * इस केंद्र द्वारा तिल की 9 नई किस्मों का विकास किया गया है, जिनमें सबसे प्रमुख किस्म RT 392 है।
- जोधपुर कृषि विवि के अंतर्गत 'डॉ. बी.आर. चौधरी कृषि अनुसंधान केंद्र' (गुलगुल) आता है, जिसे 2025 में मसालों के लिए 'बेस्ट रिसर्च सेंटर' का अवार्ड भी मिला था।
- यह विश्वविद्यालय 'मरुधरा' नामक पत्रिका का प्रकाशन करता है और जीरे (JC 1) व राजगीरा 0.2 (पौष्टिक अनाज) की किस्में भी विकसित कर चुका है।
राजस्थान के 5 कृषि विश्वविद्यालय (स्टैटिक जीके):
- स्वामी केशवानंद कृषि विवि (बीकानेर): यह राजस्थान की पहली कृषि यूनिवर्सिटी है।
- महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि (उदयपुर): मक्का की किस्म (प्रताप शंकर 6) और अफीम की किस्म (चेतक) विकसित की।
- जोधपुर कृषि विवि (जोधपुर)
- कोटा कृषि विवि (कोटा)
- श्री करण नरेंद्र कृषि विवि (जोबनेर, जयपुर): चना (करण चना 20) और सौंफ (RF 290) की किस्मों का विकास। राजस्थान की दूसरी वेटरनरी (पशु चिकित्सा) यूनिवर्सिटी यहीं स्थापित की जा रही है।
2. वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान (2026)
- अवधि: 25 मई 2026 (गंगा दशमी) से 5 जून 2026 (विश्व पर्यावरण दिवस) तक।
- शुभारंभ स्थल: बीसलपुर बांध (टोंक), बनास नदी पर स्थित गोकर्णेश्वर महादेव मंदिर से।
- शुभारंभकर्ता: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा।
- (नोट: 2025 में यह अभियान 5 से 20 जून तक चला था, जिसकी शुरुआत जमवारामगढ़ से और समापन जैसलमेर की गड़सीसर झील पर हुआ था)।
जल संरक्षण से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण योजनाएं (रिवीजन):
- कैच द रेन: 22 मार्च 2021 से शुरू।
- अटल भूजल योजना: घोषणा 25 दिसंबर 2019, शुरुआत 1 अप्रैल 2020। (6000 करोड़ का प्रोजेक्ट जिसमें 50% वर्ल्ड बैंक और 50% भारत सरकार का हिस्सा है। यह राजस्थान के 17 जिलों में संचालित है)।
- मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान: पहला चरण - 27 जनवरी 2016 (गर्दनखेड़ी, झालावाड़ से), दूसरा चरण - 18 फरवरी 2024।
- कर्मभूमि से मातृभूमि योजना: 15 जनवरी 2025 से शुरू। इसमें प्रवासी और भामाशाहों के सहयोग से जल संरक्षण किया जाएगा (पायलट प्रोजेक्ट में झुंझुनू, जयपुर, भीलवाड़ा, जोधपुर, पाली और सिरोही शामिल)।
3. वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) नीति 2024 में बदलाव
- लागू होने की तिथि: दिसंबर 2024 (अवधि: 31 मार्च 2029 तक)।
- नीति में किए गए 2 बड़े बदलाव:
- मार्जिन मनी: उद्यम विस्तार के लिए सूक्ष्म और लघु इकाइयों को अब 15 लाख से 20 लाख रुपये तक का मार्जिन मनी अनुदान दिया जाएगा।
- तकनीकी अपग्रेडेशन: पहले 5 लाख रुपये तक का अनुदान केवल 'सरकारी संस्था' से अपग्रेडेशन पर मिलता था, लेकिन अब 'निजी संस्थाओं' के माध्यम से तकनीकी अपग्रेडेशन कराने पर भी 5 लाख रुपये का अनुदान मिलेगा।
- अन्य प्रावधान: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फीस का 75% या अधिकतम 1 लाख रुपये तक का पुनर्भरण।
4. BSF के नए DIG की नियुक्ति
- नियुक्ति: राजस्थान कैडर के IPS अधिकारी पारिस देशमुख (Paris Deshmukh) को प्रतिनियुक्ति पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) में DIG के पद पर नियुक्त किया गया है।
BSF और राजस्थान से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य:
- BSF की स्थापना: 1 दिसंबर 1965 (मुख्यालय- नई दिल्ली, महानिदेशक- प्रवीण कुमार)।
- राजस्थान फ्रंटियर का मुख्यालय: जोधपुर (IG - एम.एल. गर्ग)।
- BSF का डॉग ट्रेनिंग सेंटर: बीकानेर।
- ऑपरेशन सर्द हवा: प्रतिवर्ष 26 जनवरी के आस-पास BSF द्वारा चलाया जाता है।
- जैसलमेर स्थित 'तनोट माता मंदिर' का रखरखाव भी BSF द्वारा ही किया जाता है।
अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां:
- काजरी (CAZRI) के डायरेक्टर: डॉ. एच.एस. जाट
- राजस्थान राज्य मुख्य निर्वाचन आयुक्त: राजेश्वर सिंह


0 Comments