Rajasthan Current Affairs (28 May 2026) // RPSC RAS // RPSC EO-RO // RSSB

 

rajasthan-current-affairs-28-may-2026

1. जैसलमेर में प्राकृतिक गैस के नए भंडार की खोज

  • मुख्य स्थान: डाडेवाला फील्ड (जैसलमेर)।
  • खोजकर्ता संस्था: ऑयल इंडिया लिमिटेड (Oil India Limited)।
  • अनुमानित भंडार: लगभग 75 मिलियन क्यूबिक मीटर।
  • वर्तमान स्थिति: डाडेवाला फील्ड से वर्तमान में 25,000 क्यूबिक मीटर प्रतिदिन गैस का उत्पादन किया जा रहा है।
  • जैसलमेर के अन्य प्रमुख गैस क्षेत्र: तनोट, घोटारू (हीलियम गैस के भंडार तथा आसमान से 'INDIA' लिखा दिखने वाला थीम पार्क), चिमनेवाला और मनिहारी टीबा।
  • जैसलमेर से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य:
    • संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की कंपनी मिनरवा एनर्जी लिमिटेड द्वारा यहाँ सौर ऊर्जा क्षेत्र में 3 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है, जिससे 60,000 मेगावाट विद्युत का उत्पादन होगा।
    • राज्य का पहला 'गोट बैंक' (Goat Bank) जैसलमेर में स्थित है।
    • हाल ही में जैसलमेर के 'रातड़िया की डेरी' क्षेत्र में प्राचीन सभ्यता के अवशेष खोजे गए हैं।

2. सोलिफिकेशन तकनीक (Desert Soilification Technique)

  • विकासकर्ता: राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University of Rajasthan), बांदरसिंदरी, किशनगढ़ (अजमेर)।
  • उपयोगिता: इस तकनीक के माध्यम से पश्चिमी राजस्थान की रेतीली/बालू मिट्टी की संगठन क्षमता (Binding Capacity) और जल ग्रहण क्षमता (Water Retention Capacity) में वृद्धि की जाती है।
  • सफल परीक्षण: जैसलमेर और पुष्कर में इस तकनीक का सफल परीक्षण कर मरुस्थलीय रेत पर गेहूं की फसल उगाई गई है। अब बाजरा और मूंग पर परीक्षण की तैयारी है।
  • विश्वविद्यालय से जुड़े अन्य हालिया अनुसंधान:
    • पुष्कर झील में जैविक खाद निर्माण के लिए 'पुष्करनेमा कुराजाई' बैक्टीरिया की खोज।
    • फल और सब्जियों के कचरे से 'पेक्टिन' (जेली निर्माण में उपयोगी) का विकास।

3. राजस्थान इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट पॉलिसी 2026

  • मंजूरी तिथि: 23 मई 2026
  • प्रमुख फोकस क्षेत्र (4 मेजर सेक्टर): सेमीकंडक्टर (Semiconductor), डाटा सेंटर (Data Center), ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (Global Capability Center) और रिन्यूएबल एनर्जी (Renewable Energy)।
  • विशेष प्रावधान: इस नीति के अंतर्गत 'डाटा सेंटर' और 'लॉजिस्टिक सेंटर' को स्पष्ट रूप से उद्योग का दर्जा दिया जाएगा।
  • ऐतिहासिक संदर्भ: राजस्थान में पर्यटन को उद्योग का दर्जा मार्च 1989 में 'मोहम्मद यूनुस समिति' की सिफारिश पर दिया गया था।

4. वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स सम्मान, लंदन

  • सम्मानित व्यक्तित्व: डॉ. मंजू बाघमार (महिला एवं बाल विकास मंत्री, राजस्थान सरकार)।
  • तिथि: 28 मई 2026 को लंदन में आयोजित कार्यक्रम में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
  • अन्य संबंधित नियुक्तियां/पुरस्कार:
    • दिया कुमारी: बेस्ट टूरिज्म मिनिस्टर का अवार्ड मिला।
    • पीपी चौधरी: वर्ष 2026 में चौथी बार 'संसद रत्न अवार्ड' (15वां संस्करण) से सम्मानित किया गया।
    • डॉ. प्रेमचंद बैरवा: उपमुख्यमंत्री, राजस्थान (विधानसभा क्षेत्र: दूदू, जयपुर)।

5. एशियन पेसिफिक यूथ कॉन्फ्रेंस (नेपाल)

  • आयोजन: 26 मई 2026 को नेपाल में अंतर्राष्ट्रीय एशियन पेसिफिक यूथ कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ।
  • भारत का प्रतिनिधित्व: राजस्थान की बेटी सलोनी टेलर ने इस कॉन्फ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
  • सलोनी टेलर का परिचय: यह गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा की छात्रा हैं।
  • चर्चा में रहे अन्य नाम:
    • बतूल बेगम: जयपुर की प्रसिद्ध मांड गायिका, जिन्हें वर्ष 2022 में नारी शक्ति पुरस्कार और वर्ष 2025 में पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया।
    • सुरुचि शर्मा एवं रुचि गुर्जर: कांस फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

6. चौथी कूडो नेशनल चैंपियनशिप (4th Kudo National Championship)

  • आयोजन स्थल: पुणे (महाराष्ट्र)।
  • परिणाम: राजस्थान लगातार चौथी बार इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन बना।
  • राजस्थान की पदक तालिका: कुल 125 पदक जीते, जिसमें 45 स्वर्ण (Gold), 30 रजत (Silver) और 50 कांस्य (Bronze) पदक शामिल हैं।


How would you rate this post?

Post a Comment

0 Comments