Rajasthan Current Affairs (27June-2026)

 

27-june-2026-rajasthan-current-affairs

1.इंडियन हेल्थ लीग (IHL) सीजन 2

  • आयोजक: वाइट कोट स्पोर्ट्स (डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता की पहल)।
  • ब्रांड एंबेसडर: रवि बिश्नोई (भारतीय क्रिकेटर)।
  • आयोजन स्थल: जयपुर, जोधपुर और देहरादून।
  • अन्य खेल तथ्य (वैभव सूर्यवंशी - IPL 2026): इन्हें बेस्ट स्ट्राइकर (237.41), बेस्ट सिक्सर (72 छक्के), ऑरेंज कैप (776 रन), मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर और मोस्ट इमर्जिंग प्लेयर का अवार्ड मिला।

2.खेल और खिलाड़ी (Sports & Players)

  • पूर्वी प्रताप कछवाहा (जयपुर): जर्मनी के सुहल में आयोजित ISSF जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल महिला टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
  • जय मूंदड़ा (टोंक, राजस्थान): तेज गेंदबाज, जिनका चयन आयरलैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में हुआ है (भारत के खिलाफ टी20 में डेब्यू)।
  • अन्य प्रमुख खिलाड़ी (रिवीजन):
    • यशवीर सिंह और उमा चौधरी: जेवलिन थ्रो (Javelin Throw)
    • कचनार चौधरी: शॉट पुट (Shot Put)
    • मानिनी कौशिक: 24वीं राज्य राइफल और पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप (50 मीटर प्रोन और थ्री पोजीशन) में स्वर्ण पदक।

3.पुरस्कार और सम्मान (Awards)

  • हीरालाल नागर (ऊर्जा राज्य मंत्री - स्वतंत्र प्रभार): इन्हें 'मल्टीनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स इंडिया' द्वारा वैश्विक अवार्ड प्रदान किया गया।
    • कारण: 2 जून 2026 को कोयला आधारित 23 इकाइयों (कुल क्षमता 7580 मेगावाट) से 94.60% उपयोगिता के साथ सर्वाधिक 7171 मेगावाट विद्युत उत्पादन का रिकॉर्ड बनाने के लिए।
  • डॉ. मीनू बेरीवाल: डायमंड ऑफ एशिया इंटरनेशनल अवार्ड 2026 से सम्मानित।

4. न्यायिक सुदृढ़ीकरण: 8 नए न्यायालयों की स्थापना

  • घोषणा: राज्य सरकार ने न्यायिक ढांचे को मजबूत करने तथा स्थानीय स्तर पर त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के लिए 8 नए न्यायालयों की स्थापना और संचालन को मंजूरी दी है।
  • परामर्शदाता: राजस्थान उच्च न्यायालय।
  • प्रमुख नए न्यायालय स्थल:
    • करेड़ा (भीलवाड़ा) – वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश और अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय। बिनाय बज्जू गुलाबपुरा
    • धोरीमना पोकरण रामगढ़ (जैसलमेर) सुमेरपुर (पाली)

5. झालावाड़ की 9 ऐतिहासिक धरोहरों को 'निशुल्क पट्टा'

  • पहल: राजस्थान में पहली बार झालावाड़ जिला प्रशासन ने ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण, संवर्धन और देखरेख के लिए 9 प्राचीन धरोहरों के निशुल्क पट्टे पुरातत्व विभाग के नाम जारी किए हैं।
  • संरक्षित की गई 9 प्रमुख धरोहरें:
    • रोमन एक्वाडक्ट (Roman Aqueduct): 150 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक जल संरचना (महाराजा पृथ्वी सिंह के काल में 1875 में निर्मित)।
    • गंगधार का किला (डग) गंगधार का रानी महल मिसरोली की बेसाल्ट चट्टानें मनोहर थाना का किला
    • बेगम का मकबरा कोटड़ा भालता के महल बकानी का किला रामानंद जी की छतरी (गागरोन किले के समीप)

6. विशेष बुलेटिन: ' (Quick Fact Dose)

  • रवि बिश्नोई (क्रिकेटर): 'इंडियन हेल्थ केयर लीग' (IHL) के दूसरे सीजन के आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर नियुक्त।
  • यमुना जल परियोजना: राजस्थान, केंद्र और हरियाणा के बीच क्रियान्वयन सहमति बनी। इससे राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र (सीकर, झुंझुनू, चूरू) को पेयजल और सिंचाई हेतु पानी मिलेगा।
  • कुंभगलढ़ वाइल्ड लाइफ सेंचुरी: एनटीसीए (NTCA) की टेक्निकल कमेटी ने इसे टाइगर रिजर्व घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है (प्रक्रियाधीन)।
  • दिव्यांशी (वुशू खिलाड़ी): भारतीय वुशू टीम में चयन। चीन के हुबई में आयोजित 'एससीओ इंटरनेशनल वुशू प्रतियोगिता' में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
  • देश का पहला पंचगव्य चिकित्सा पाठ्यक्रम: मोकलावास (जोधपुर) में शुरू किया गया है।
  • रिफाइनरी प्रोजेक्ट (पचपदरा, बाड़मेर): राजस्थान का ग्रोथ इंजन कही जाने वाली इस रिफाइनरी का लोकार्पण जल्द ही किया जाएगा।



How would you rate this post?

Post a Comment

0 Comments