Rajasthan Current Affairs (28-June-2026)

 

rajasthan-current-affairs-28-june-2026-rpsc-rsmssb

1. अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई (MSME) दिवस और राजस्थान

  • आयोजन स्थल: कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब (Constitutional Club), जयपुर (राजस्थान विधानसभा में स्थित)।
  • आयोजन तिथि: 27 जून 2026 (राजस्थान में पहली बार)।
  • मुख्य अतिथि: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा।
  • प्रमुख लॉन्च: राजस्थान औद्योगिक विकास नीति 2026 (Industrial Development Policy), ODOP (One District One Product) कॉफी टेबल बुक, और रैंप (RAMP) पोर्टल।
  • एमएसएमई (MSME) का पूर्ण रूप: Micro, Small and Medium Enterprises (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम)।

राजस्थान एमएसएमई नीति 2024 (MSME Policy 2024):

    • लागू: दिसंबर 2024।
    • अवधि: 31 मार्च 2029 तक।
    • प्रमुख प्रावधान: एडवांस टेक्नोलॉजी के लिए 50% (या ₹5 लाख तक) अनुदान, क्वालिटी सर्टिफिकेशन के लिए ₹3 लाख तक का पुनर्भरण, ऋण पर 2% अतिरिक्त ब्याज अनुदान।
  • राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस: प्रतिवर्ष 17 सितंबर को मनाया जाता है। सूक्ष्म (Micro): निवेश ₹1 करोड़ तक और टर्नओवर ₹5 करोड़ तक।
  • लघु (Small): निवेश ₹10 करोड़ तक और टर्नओवर ₹50 करोड़ तक। मध्यम (Medium): निवेश ₹50 करोड़ तक और टर्नओवर ₹250 करोड़ तक।

2. श्रीनगर में आयोजित राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन (National Cooperative Conference)

  • आयोजन स्थल व तिथि: श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर), 25-26 जून 2026।
  • राजस्थान सहकारिता मंत्री: गौतम कुमार दक।
  • राजस्थान की उपलब्धियां (3 श्रेणियों में प्रथम स्थान):
    • 1969 बहुउद्देशीय सहकारी समितियों (Multipurpose Cooperative Societies) के गठन में।
    • भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड की सदस्यता से जुड़ने में।
    • 120 गोदामों के निर्माण और ईआरपी (ERP) में ₹10.91 करोड़ की प्रविष्टियों में।
  • सहकारिता के ऐतिहासिक तथ्य (राजस्थान):
    • मूल मंत्र: "सब एक के लिए और एक सब के लिए" (All for one, one for all)। शुरुआत: वर्ष 1904 में ब्यावर (अजमेर) से।
    • प्रथम सहकारी कृषि बैंक: वर्ष 1904 में डीग में स्थापित।

3. राज्य स्तरीय प्रधानमंत्री किसान उत्सव (State Level PM Kisan Utsav)

  • आयोजन स्थल: सुमेरपुर, पाली (यहीं जवाई बांध स्थित है, जिसे 'मारवाड़ का अमृत सरोवर' कहा जाता है; सुमेरपुर में ही 'शिल्पाली' नाम से फिल्म सिटी भी है)।
  • अवसर: 20 जून 2026 को पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त का वितरण।
  • सम्मान निधि योजनाओं का विवरण:
    • पीएम किसान सम्मान निधि (केंद्र): शुरुआत 24 फरवरी 2019। इसके तहत किसानों को प्रतिवर्ष ₹6000 (3 किस्तों में) दिए जाते हैं।
    • सीएम किसान सम्मान निधि (राजस्थान): शुरुआत 30 जून 2024 (टोंक से)। वर्ष 2024-25 में ₹2000 घोषित किए गए थे, जिसे बजट 2025-26 में बढ़ाकर ₹3000 कर दिया गया।
    • कुल राशि: अब राजस्थान के किसानों को प्रतिवर्ष कुल ₹9000 (₹6000 केंद्र + ₹3000 राज्य) मिलते हैं।

4. कृषि में नवाचार (Innovation in Agriculture)

  • MoU (समझौता): कृषि में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु 7 स्टार्टअप्स (Startups) के साथ।
  • समझौता करने वाला संस्थान: चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय कृषि विपणन संस्थान (CCS NIAM - National Institute of Agricultural Marketing), जयपुर।
    • स्थापना: 1989 (भारत सरकार का संस्थान)।
  • संबंधित योजना: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY)। 
  • (शुरुआत: 2007, 
  • वित्त पोषण अनुपात - केंद्र 60% : राज्य 40%)।
  • अतिरिक्त संस्था: SIAM (State Institute of Agriculture Management), दुर्गापुरा, जयपुर। स्थापना: 1993 (यह राजस्थान सरकार का संस्थान है)।
  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PM Fasal Bima Yojana - PMFBY):
    • शुरुआत: फरवरी 2016।
    • प्रीमियम राशि दरें (Premium Rates - Very Important):
      • व्यापारिक/वाणिज्यिक फसलें (Commercial/Horticulture Crops): 5% 
      • खरीफ फसलें (Kharif): 2% 
      • रबी फसलें (Rabi): 1.5%



How would you rate this post?

Post a Comment

0 Comments