Rajasthan Current Affairs (04-06-2026)

 


1. अभियान: 'इस गर्मी फर्क नजर आएगा'

  • उद्देश्य: 45°C से अधिक तापमान वाली गर्मी में खुले में काम करने वाले लोगों (दिहाड़ी मजदूर, ट्रैफिक पुलिस, रेड़ी वाले आदि) को ठंडा पानी और ORS (ओआरएस) का वितरण करना।
  • संचालन: वंडर सीमेंट (संस्थापक: विवेक पाटनी) और नीम फाउंडेशन के नेतृत्व में। 60 वैन के माध्यम से वितरण।
  • विस्तार: 6 राज्यों में संचालित (राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र)।
  • अन्य संबंधित अभियान (जल संरक्षण): 'वंदे गंगा जल जन अभियान' (25 मई से 5 जून - विश्व पर्यावरण दिवस तक)। इसकी शुरुआत 25 मई (गंगा दशहरा) को बीसलपुर बांध (टोंक) से हुई।
  • स्टेटिक GK (सीमेंट): * राज्य की प्रथम सीमेंट इकाई: लाखेरी (बूंदी)।
    • सीमेंट नगरी: चित्तौड़गढ़।
    • भविष्य की सीमेंट नगरी: जैसलमेर।

2. एआई (AI) आधारित चैटबॉट: 'अभय'

  • किसने विकसित किया: राजस्थान पुलिस और CBI (केंद्रीय जांच ब्यूरो) ने मिलकर।
  • उद्देश्य: साइबर अपराध पर नियंत्रण पाना, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लिंक और फ्रॉड से लोगों को बचाना और जन जागरूकता फैलाना।
  • साइबर क्राइम से जुड़े अन्य तथ्य:
    • साइबर हेल्पलाइन (टोल फ्री नंबर): 1930
    • राज्य का प्रथम साइबर सपोर्ट केंद्र: जयपुर (मई 2025 में स्थापित)।
    • लक्ष्य: 2030 तक राजस्थान के प्रत्येक जिले में साइबर पुलिस स्टेशन होगा।
    • I4C की तर्ज पर राजस्थान में R4C (Rajasthan Cyber Crime Control Coordination Center) की स्थापना की गई है।
  • स्टेटिक GK (राजस्थान पुलिस): गठन- जनवरी 1951, प्रथम महानिरीक्षक- आर. बनर्जी, पुलिस दिवस- 16 अप्रैल, वर्तमान DGP- राजीव कुमार शर्मा। पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली जयपुर और जोधपुर में है।

3. चर्चा में रही व्यक्तित्व: पायल माहेश्वरी

  • संबंधित क्षेत्र: महिला सशक्तिकरण एवं समाज सेवा।
  • जिला: राजसमंद।
  • स्टेटिक GK (राजसमंद जिला दर्शन):
    • पंच गौरव: उपज- सीताफल, वनस्पति- नीम, उद्योग- ग्रेनाइट व मार्बल, पर्यटन- कुंभलगढ़ किला, खेल- हॉकी।
    • नाथद्वारा: पिछवाई कला, अन्नकूट महोत्सव, गुलाबी गणगौर, राज्य में प्रथम 5G सेवा की शुरुआत, विश्व की सबसे ऊँची शिव प्रतिमा (विश्वास स्वरूपम - 369 फीट), हनुमान प्रतिमा (131 फीट)।
    • प्रमुख गाँव: * काछबली (वोटिंग से शराबबंदी वाली राज्य की प्रथम पंचायत)।
      • पिपलांत्री (बेटी के जन्म पर 111 पेड़ लगाने की परंपरा, जिस पर डॉक्यूमेंट्री बनी है)।
      • मोलेला (मोलेला टेराकोटा कला हेतु प्रसिद्ध, यहाँ एग्जीबिशन सेंटर बन रहा है)।
      • काबरा (पैदल चाल खिलाड़ी भावना जाट का गाँव)।

4. नीलम मीणा: पश्चिम बंगाल की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)

  • नियुक्ति: नीलम मीणा को पश्चिम बंगाल का मुख्य निर्वाचन अधिकारी (Chief Electoral Officer) नियुक्त किया गया है।
  • मूल निवास: बामनवास, जिला - सवाई माधोपुर।
  • स्टेटिक GK (सवाई माधोपुर): पंच गौरव (उपज- अमरूद, वनस्पति- नीम, उद्योग- मार्बल उत्पाद, पर्यटन- रणथंभौर राष्ट्रीय पार्क, खेल- फुटबॉल)।
  • स्टेटिक GK (राजस्थान निर्वाचन आयोग):
  • यह एक संवैधानिक निकाय है (संविधान के भाग 9, अनुच्छेद 243 K के तहत, 73वें संविधान संशोधन से)।
  • स्थापना: जुलाई 1994।
  • प्रथम मुख्य निर्वाचन आयुक्त: अमर सिंह राठौड़।
  • वर्तमान निर्वाचन आयुक्त: राजेश्वर सिंह।
  • वर्तमान राजस्थान मुख्य निर्वाचन अधिकारी: नवीन महाजन।

5. आभा आईडी (ABHA ID) बनाने में राजस्थान का स्थान

  • रैंक: राजस्थान पूरे देश में दूसरे (2nd) स्थान पर है।
  • आंकड़े: वर्ष 2026 तक देश में कुल 90 करोड़ आभा आईडी बनीं, जिसमें राजस्थान में 7 करोड़ 19 लाख से अधिक आईडी बन चुकी हैं।
  • आभा (ABHA) क्या है? * पूरा नाम: Ayushman Bharat Health Account.
    • शुरुआत: 2021 (आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत)।
    • विशेषता: यह 14 अंकों की एक यूनिक हेल्थ आईडी है, जिसमें मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री ऑनलाइन दर्ज होती है।

6. चर्चा में रही झील: रेवासा झील

  • स्थान: सीकर जिले में स्थित खारे पानी की झील।
  • चर्चा का कारण: यह शेखावाटी की सबसे बड़ी झील है जो भीषण गर्मी और जल आवक के रास्ते बंद होने के कारण पूरी तरह से सूखने के कगार पर है।
  • स्टेटिक GK (सीकर जिले के पंच गौरव): उपज- प्याज, वनस्पति- अड्डू, उद्योग- लकड़ी के उत्पाद, पर्यटन- खाटूश्याम जी, खेल- बास्केटबॉल।

7. 75वीं सीनियर स्टेट एक्वाटिक (तैराकी) चैंपियनशिप 2026

  • आयोजन स्थल: तरुण ताल, SMS स्टेडियम (जयपुर)।
  • विशेष उपलब्धि (2 नए रिकॉर्ड बने):
    • योग्या सिंह (भीलवाड़ा): महिला 50 मीटर फ्री स्टाइल में 27.90 सेकंड का नया रिकॉर्ड बनाकर गोल्ड जीता (प्रतियोगिता में कुल 3 गोल्ड जीते)।
    • दक्षिणा जोशी (टोंक): महिला 100 मीटर बटरफ्लाई में 1 मिनट 6.16 सेकंड का नया रिकॉर्ड बनाकर गोल्ड जीता (प्रतियोगिता में कुल 2 गोल्ड जीते)।
  • स्टेटिक GK (SMS स्टेडियम, जयपुर): यहाँ 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर स्पोर्ट्स' और 'परफॉर्मेंस इंक्रीज एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर' स्थित हैं।

8. आत्मघाती ड्रोन 'दिव्यास्त्र एमके-1' (Divyastra MK-1)

  • परीक्षण स्थल: जोधपुर से सफल परीक्षण किया गया।
  • निर्माता: होबिट (Hobit) रक्षा कंपनी द्वारा निर्मित।
  • मारक क्षमता (Range): 500 किलोमीटर।
  • उड़ान क्षमता: लगातार 5 घंटे हवा में रहने में सक्षम।

9.राजस्थान में 'खेत बचाओ अभियान'

  • अवधि: 1 जून 2026 से 30 जून 2026 तक।
  • शुभारंभ: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्य के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा द्वारा।
  • उद्देश्य: रासायनिक खादों और कीटनाशकों पर निर्भरता कम करना, मिट्टी की उपजाऊ क्षमता को बचाना तथा जैविक व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना।
  • नोडल एजेंसी: जिला स्तर पर कृषि विज्ञान केंद्र, संयुक्त निदेशक कृषि और जिला परिषद को नोडल एजेंसी बनाया गया है।
  • मुख्य घटक: जीवामृत, बीजामृत और घन जीवामृत जैसी प्राकृतिक खेती की विधियों का प्रचार-प्रसार करना।

10. हिमालय में 7 नई कवक (Fungi) प्रजातियों की खोज

  • खोजकर्ता: डॉ. योगेश जोशी के नेतृत्व वाली टीम (डॉ. निर्मला नाई, सुनीता बिष्ट आदि)।
  • संबंधित विश्वविद्यालय: राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर।
  • खोज स्थल: उत्तराखंड की नेलांग घाटी, चमोली और पिथौरागढ़ (हिमालयी क्षेत्र)।
  • विवरण: लाइकेनिकोलेस (Lichenicolous) कवक की 18 प्रजातियों की पहचान की गई है, जिनमें से 7 प्रजातियां भारत में पहली बार दर्ज की गई हैं।
  • प्रकाशन: यह शोध अंतरराष्ट्रीय जर्नल 'टाइट वाइनिया' (Taiwania) में प्रकाशित हुआ है।
  • महत्व: ये कवक 'बायो-इंडिकेटर' के रूप में काम करते हैं और हिमालयी क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का अध्ययन करने व औषधीय यौगिकों के निर्माण में सहायक हैं।

11. औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) का नया आधार वर्ष

  • नया आधार वर्ष: 2022-23 (पहले यह 2011-12 था)।
  • प्रभावी तिथि: 1 जून 2026 से लागू।
  • जारीकर्ता विभाग: राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) - सांख्यिकी व कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय।
  • संशोधन: यह आधार वर्ष का 10वां संशोधन है।
  • बदलाव: नई श्रृंखला में खनन, विनिर्माण और विद्युत के साथ-साथ गैस आपूर्ति, जल आपूर्ति, सीवरेज और अपशिष्ट प्रबंधन गतिविधियों को भी शामिल किया गया है।

12. कृषि व संबंधित क्षेत्र का GVA में योगदान (अग्रिम अनुमान 2025-26)

  • कुल सकल मूल्य वर्धन (GVA): 4.41 लाख करोड़ रुपये।
  • विभिन्न क्षेत्रों का योगदान (क्रमशः):
    • पशुधन (Livestock): 49.35% (सर्वाधिक योगदान, जिसमें 70-80% दूध का है)।
    • फसल (Crops): 42.61%
    • वानिकी (Forestry): 7.49%
    • मत्स्य (Fisheries): 0.54%

13. ऐतिहासिक एवं स्थैतिक तथ्य (Static GK)

  • बीकानेर प्रजामंडल: स्थापना 1936 में मघाराम वैद्य द्वारा की गई। 1937 में इसकी स्थापना कोलकाता में लक्ष्मी देवी आचार्य की अध्यक्षता में हुई, जिनसे रघुवर दयाल गोयल संबंधित थे।
  • जालौर अभियान (1311 ई.): अलाउद्दीन खिलजी की सेना का नेतृत्व कमालुद्दीन गुर्ग ने किया था।
  • 'राजवल्लभ' पुस्तक: मंडन द्वारा रचित।
  • रामस्नेही संप्रदाय की अन्य शाखाएं:



How would you rate this post?

Post a Comment

0 Comments