1. हीरोज़ ऑफ इंडिया अवार्ड 2026
- सम्मान: वुमेन अचीवर ऑफ द ईयर (Women Achiever of the Year)।
- विजेता: ज्योति महाजन (ब्राइट बिगिनिंग्स न्यू डॉन वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापक)।
- क्षेत्र: शिक्षा व सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए।
2. राजस्थान पुलिस का 'ऑपरेशन स्माइल'
- उद्देश्य: ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें समाज की मुख्यधारा (सामाजिक समावेशन) से जोड़ना।
- प्रमुख बिंदु: * पुलिस अधिकारियों को ट्रांसजेंडर अधिनियम 2019 के प्रावधानों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
- प्रत्येक थाने में एक विशेष नोडल अधिकारी की नियुक्ति।
- हर महीने की 10 से 12 तारीख तक सभी थानों में विशेष कार्यक्रम व शिविर आयोजित किए जाते हैं।
- राजस्थान पुलिस के अन्य प्रमुख ऑपरेशन (रिवीजन):
- ऑपरेशन नजर: किरायेदारों पर नजर रखने हेतु।
- ऑपरेशन खुशी / उमंग-7: बच्चों के लिए।
- ऑपरेशन वज्र प्रहार: हथियारबंद अपराधियों के खिलाफ।
3. 75वीं सीनियर स्टेट तैराकी (Aquatic) चैंपियनशिप
- योग्या सिंह (भीलवाड़ा): महिला 50 मीटर फ्री स्टाइल में 27.90 सेकंड का नया रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीता। इन्होंने 50 मीटर बैक स्ट्रोक सहित कुल 3 स्वर्ण पदक जीते।
- दक्षिणा जोशी (टोंक): महिला 100 मीटर बटरफ्लाई में नया रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीता।
- अतिरिक्त विजेता: रतिका खट्टा (फ्री स्टाइल - स्वर्ण) और परी भोजवानी (धौलपुर - 800 मीटर फ्री स्टाइल - स्वर्ण)।
4. राजस्थान में दुग्ध उत्पादन (बेसिक एनिमल हसबेंडरी स्टैटिस्टिक्स 2025)
- भारत का कुल दुग्ध उत्पादन: 247.87 मिलियन टन।
- राजस्थान का योगदान/हिस्सेदारी: 14.82%।
- रैंकिंग: देश में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन और पशुधन दोनों मामलों में पहला स्थान उत्तर प्रदेश (UP) का और दूसरा स्थान राजस्थान का है।
- आर्थिक समीक्षा 2025-26 के अनुसार पशुधन उत्पादों का प्रतिशत:
- दूध: 79.60% (सर्वाधिक योगदान)
- मांस: 7.46%
- अंडे: 0.67%
5. पीएम स्वनिधि योजना (PM SVANidhi Yojana)
- 1.0 की शुरुआत: जून 2020 (कोरोना काल में)।
- 2.0 की शुरुआत: 9 सितंबर 2025।
- विस्तार: इस योजना को अब 31 मार्च 2030 तक बढ़ा दिया गया है।
- लाभार्थी: शहरी क्षेत्रों के स्ट्रीट वेंडर्स (रेहड़ी-पटरी वाले)। लक्ष्य 1.15 करोड़ वेंडर्स को लाभ पहुँचाना।
- ऋण राशि: बिना गारंटी के तीन चरणों में ऋण दिया जाता है- ₹15,000, ₹25,000, और ₹50,000 (कुल ₹90,000)। (नोट: राजस्थान की सीएम स्वनिधि योजना में यह सीमा ₹8,000 है)
- ब्याज अनुदान: केंद्र सरकार द्वारा 7% वार्षिक ब्याज अनुदान दिया जाता है।
- डिजिटल लेनदेन प्रोत्साहन: ₹1600 तक का कैशबैक (प्रतिमाह ₹100)।
6. एशिया कप वर्ल्ड कप रैंकिंग टूर्नामेंट - स्टेज 1 (बैंकॉक, थाईलैंड)
- आयोजन: मार्च 2026.
- खिलाड़ी: रजत चौहान (राजस्थान के प्रसिद्ध तीरंदाज)।
- पदक: कुल 3 पदक जीते (1 स्वर्ण, 2 कांस्य)।
- स्वर्ण पदक: मिश्रित टीम इवेंट में चिकता के साथ (मलेशिया को हराकर)।
- कांस्य पदक: पुरुष टीम इवेंट में उदय कंबोज और ऋषभ यादव के साथ (भूटान को हराकर)।
- कांस्य पदक: व्यक्तिगत स्पर्धा में।
7. अरावली संरक्षण हेतु सुप्रीम कोर्ट द्वारा कमेटी का गठन
- विवरण: अरावली पर्वतमाला की नई परिभाषा (जिसमें कहा गया था कि 100 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली और 500 मीटर के दायरे में दो चोटियां होने पर ही उसे अरावली माना जाएगा) के विरोध के बाद, सुप्रीम कोर्ट ने संरक्षण हेतु एक 5 सदस्यीय हाई पावर कमेटी का गठन किया है।
- कमेटी के सदस्य: 1. कंचन देवी 2. राजेंद्र कुमार शर्मा 3. बृजमोहन सिंह राठौड़ 4. अशोक भटनागर 5. सुभाष आशुतोष
- रिपोर्ट व सुनवाई: कमेटी को 31 अगस्त 2026 तक रिपोर्ट पेश करनी है, जिसकी सुनवाई 7 सितंबर को होगी।
- अरावली से जुड़ा स्टेटिक GK:
- यह विश्व की सबसे प्राचीनतम अवशिष्ट (प्रारंभ में वलयाकार) पर्वतमाला है।
- निर्माण: प्री-कैंब्रियन युग में (गोंडवाना लैंड का हिस्सा)।
- यह पश्चिमी मरुस्थल के पूर्व की ओर विस्तार को रोकती है।
- कुल लंबाई: 692 किमी (राजस्थान में 550 किमी, जो कुल का लगभग 80% है)।
- समकालीन पर्वतमालाएं: विंध्याचल, धारवाड़ (भारत) और अप्लेशियन (USA)।
- सर्वप्रथम भूगर्भिक अध्ययन: ए. एम. हेरोन (A.M. Heron) द्वारा।
8. रेलवे स्टेशन पर 'बेबी फीडिंग रूम' (Baby Feeding Room) की शुरुआत
- स्टेशन का नाम: जोधपुर रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में इसकी शुरुआत की गई है, ताकि स्तनपान कराने वाली माताओं को सुविधा मिल सके।
- स्टेशन आधारित अन्य महत्वपूर्ण तथ्य (स्टेटिक GK):
- जोधपुर रेलवे स्टेशन: देश का प्रथम प्लैटिनम रेटेड (Platinum Rated) रेलवे स्टेशन (ऊर्जा संरक्षण के लिए)।
- भगत की कोठी (जोधपुर): राज्य का सबसे बड़ा एलिवेटेड रेलवे ब्रिज यहीं है, तथा यहाँ वंदे भारत ट्रेन का मेंटेनेंस डिपो है।
- जयपुर रेलवे स्टेशन: राज्य का प्रथम कैशलेस (Cashless) रेलवे स्टेशन।
- गांधीनगर रेलवे स्टेशन (जयपुर): राज्य का प्रथम पूर्णतः महिला संचालित रेलवे स्टेशन।
9. खेत बचाओ अभियान (Khet Bachao Abhiyan)
- अवधि: 1 जून 2026 से 30 जून 2026 तक।
- शुरुआत: रामसिया गाँव, रायसेन (मध्य प्रदेश) से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा।
- उद्देश्य: रासायनिक उर्वरकों का संतुलित उपयोग, मृदा परीक्षण और प्राकृतिक/जैविक कृषि को बढ़ावा देना ताकि खेतों की उत्पादन क्षमता बची रहे।
- संचालन एजेंसियां: ICAR, कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि विश्वविद्यालय और कृषि विभाग।
- मृदा स्वास्थ्य से जुड़ा स्टेटिक GK:
- मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना: 19 फरवरी 2015 को सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर) से पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई।
- नारा (Slogan): "स्वस्थ धरा, खेत हरा"।
10. एडवेंचर टूरिज्म (नेचर ड्राइव व पैरासेलिंग) का विकास
- स्थान: धन्नासर गाँव, हनुमानगढ़ जिले में एडवेंचर टूरिज्म (कैंपेनिंग, पैरासेलिंग, नेचर ड्राइव) विकसित किया जा रहा है।
- हाल ही में विकसित अन्य इको-टूरिज्म स्पॉट:
- धोलिया बाऊजी (उदयपुर) - यहाँ रोपवे व इको-टूरिज्म विकसित हो रहा है।
- कायलाना झील (जोधपुर) - फाउंटेन आदि लगाकर इको-टूरिज्म के रूप में विकास।
- हनुमानगढ़ जिले का स्टेटिक GK:
- पंच गौरव: उपज- किन्नू, वनस्पति- शीशम, उद्योग- कृषि आधारित उत्पाद, पर्यटन- गोगामेड़ी मंदिर, खेल- हॉकी।
- कालीबंगा सभ्यता: खोज 1952 में अमलानंद घोष द्वारा।
- मैनावाली: यहाँ IGNP (इंदिरा गांधी नहर) पर राज्य का प्रथम और देश का दूसरा नहरी सोलर प्लांट लगा है।
- नोहर: राज्य का प्रथम नहरी पुलिस थाना।
- शीतला माता मंदिर: यहाँ चर्म रोग दूर करने के लिए नमक का पानी चढ़ाया जाता है।
- खेल का सामान बनाने के लिए हनुमानगढ़ प्रसिद्ध है।
- बड़ोपल: राज्य में सर्वाधिक 'सेम' (जलभराव) की समस्या वाला क्षेत्र।
11. नेपाल में दक्षिण एशियाई सम्मेलन व राजस्थान का प्रतिनिधित्व
- छठा दक्षिण एशियाई सम्मेलन (नेपाल): राजस्थान की खुशी चौधरी को सबसे कम उम्र की 'स्वतंत्र शोधकर्ता' (Independent Researcher) के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करने हेतु आमंत्रित किया गया है।
- अन्य चर्चित व्यक्तित्व:
- सलोनी टेलर: नेपाल में ही आयोजित 'इंटरनेशनल एशियन पैसिफिक यूथ कॉन्फ्रेंस' में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
- डॉ. मंजू बाघमार (मंत्री): हाल ही में 'वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' द्वारा सम्मानित।
- नीलम यादव: वर्ष 2025 के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित।
12. एक दिन का जिला कलेक्टर पहल (डीडवाना-कुचामन)
- विवरण: डीडवाना-कुचामन के जिला कलेक्टर अवधेश मीणा ने मस्कुलर डिस्ट्रॉफी (Muscular Dystrophy) बीमारी से ग्रसित दिव्यांग छात्र गर्वित रेवाड़ को 'एक दिन का कलेक्टर' बनाया।
- डीडवाना-कुचामन जिले का स्टेटिक GK:
- पंच गौरव: उपज- प्याज, वनस्पति- खेजड़ी, उद्योग- मार्बल व ग्रेनाइट, पर्यटन- डीडवाना झील, खेल- बास्केटबॉल।
- मकराना मार्बल: इसे GI टैग प्राप्त है। इसमें 98% कैल्शियम कैल्साइट होता है, जिससे यह पीला नहीं पड़ता।
- डीडवाना झील: यहाँ का नमक खाने योग्य नहीं है (सोडियम सल्फेट के कारण)। 'राजस्थान स्टेट केमिकल वर्क्स लिमिटेड' द्वारा यहाँ उत्पादित नमक का उपयोग कागज, कपड़ा और चमड़ा उद्योग में होता है।
- कुचामन का किला: इसे "जागीरी किलों का सिरमौर" और "अणखिला किला" कहा जाता है।
- कुचामनी ख्याल: इसके प्रमुख प्रवर्तक 'लच्छीराम' हैं।
- बालमुकुंद बिस्सा: इन्हें 'राजस्थान का जतिन दास' कहा जाता है। इन्होने जोधपुर में खादी भंडार की स्थापना की थी।
- संत हरिदास: मूल नाम 'हरि सिंह सांखला'। इन्हें 'कलयुग का वाल्मीकि' कहा जाता है।
13. अस्मिता खेलो इंडिया महिला साइकिलिंग सिटी लीग 2026
- विश्व साइकिल दिवस: 3 जून।
- आयोजन अवधि: 1 जून से 14 जून 2026 तक।
- विवरण: देश के 200 शहरों में इसका आयोजन किया जा रहा है।
- राजस्थान के शामिल शहर: जयपुर, उदयपुर, प्रतापगढ़, श्रीगंगानगर, कोटपूतली और बालोतरा।


0 Comments