1. अस्मिता खेलो इंडिया महिला साइकिलिंग सिटी लीग 2026
- आयोजन अवधि: 1 जून से 14 जून 2026 तक (विश्व साइकिल दिवस से शुरू)।
- आयोजक: साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (खेलो इंडिया और फिट इंडिया अभियान के सहयोग से)।
- विस्तार: यह पूरे देश के 200 शहरों में आयोजित की जा रही है।
- राजस्थान में आयोजन: राज्य के 6 शहरों को शामिल किया गया है - जयपुर, उदयपुर, प्रतापगढ़, श्रीगंगानगर, कोटपूतली और बालोतरा।
- उद्देश्य: महिलाओं और बालिकाओं की खेल में भागीदारी बढ़ाना (जूनियर, सब-जूनियर व यूथ गर्ल्स इसमें भाग ले रही हैं)।
2. बिसलपुर बांध: समृद्धि पायलट प्रोजेक्ट
- महत्वपूर्ण उपलब्धि: देश भर की 32 पायलट परियोजनाओं में राजस्थान से एकमात्र बिसलपुर परियोजना का चयन किया गया है।
- बजट व कवरेज: कुल 81,800 हेक्टेयर कमांड एरिया में से 5,000 हेक्टेयर का चयन किया गया है। अनुमानित लागत ₹75 करोड़ है।
- लाभ: जल महल, दूनी और दाखिया सिस्टम के 13 गांवों के लगभग 10,000 किसान लाभान्वित होंगे। खेतों तक प्रेशराइज्ड पाइपलाइन नेटवर्क से पानी पहुंचाया जाएगा ताकि पानी की चोरी और हानि रुक सके।
- बिसलपुर बांध (स्टेटिक GK):
- टोंक जिले में बनास नदी पर स्थित।
- 1999 में नाबार्ड के सहयोग से निर्माण पूरा।
- यह राजस्थान की सबसे बड़ी पेयजल परियोजना है।
- राजस्थान का पहला वन्य जीव कंजर्वेशन रिजर्व (रंगीन मछली एक्वेरियम भी स्थापित)।
- 25 मई 2026 को यहीं से 'वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान 2.0' की शुरुआत हुई थी।
3. प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना
- शुरुआत: 2023 से।
- राजस्थान को आवंटन: कुल 1150 इलेक्ट्रिक बसें आवंटित की गई हैं।
- शहरों के अनुसार बसें:
- जयपुर - 450 (सर्वाधिक) जोधपुर - 125 बीकानेर - 125 अजमेर - 100 अलवर - 100
- कोटा - 100 उदयपुर - 50 सीकर - 50 भीलवाड़ा - 50
4. अरावली पर्वतमाला के लिए सुप्रीम कोर्ट की समिति
- समिति: अरावली पर्वतमाला की परिभाषा और 100 मीटर ऊंचाई वाले मानदंड की वैज्ञानिक समीक्षा हेतु 5 सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन।
- अध्यक्ष: कंचन देवी (महानिदेशक, इंडियन काउंसिल ऑफ फॉरेस्ट्री रिसर्च एंड एजुकेशन)।
- उद्देश्य: अरावली क्षेत्र की सही पहचान करना और अवैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाना।
- अरावली (स्टेटिक GK): गुजरात से दिल्ली तक कुल लंबाई 692 कि.मी. (राजस्थान में 550 कि.मी. - लगभग 80%)।
5. 14वीं राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप
- आयोजन: 29 मई से 2 जून तक राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय, गांधीनगर (गुजरात) में।
- विजेता: फलोदी की लावण्य पुरोहित ने 75 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
- फलोदी (स्टेटिक GK):
- पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा बनाता है।
- 'खिंचन' गांव जो अब फलोदी में है, एक रामसर साइट है।
- भड़ला और नोख (सोलर पार्क) अब फलोदी जिले में आते हैं।
6. डॉ. भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना
- उद्देश्य: गैर-कृषि क्षेत्रों में SC/ST वर्ग की भागीदारी बढ़ाना।
- शर्त: साझेदारी फर्म, LLP या कंपनी में कम से कम 51% स्वामित्व SC/ST व्यक्तियों का होना आवश्यक है।
- मार्जिन मनी अनुदान: परियोजना लागत का 25% (अधिकतम ₹25 लाख)।
- ब्याज अनुदान दरें:
- ₹25 लाख तक के ऋण पर: 9% ₹25 लाख से ₹5 करोड़ तक: 7%
- ₹5 करोड़ से ₹10 करोड़ तक: 6%


0 Comments