Rajasthan Current Affairs 1 June 2026 | RPSC & RSMSSB Important Questions

 

rajasthan-current-affairs-1-june-2026

1. नियुक्तियाँ / कुलपति (Appointments / Vice-Chancellors)

  • बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय (Baba Amte Divyang University), जयपुर:
    • राज्यपाल द्वारा डॉ. देव स्वरूप (Dr. Dev Swarup) को कुलपति पद से बर्खास्त किया गया।
    • अतिरिक्त कार्यभार (Additional Charge): प्रो. त्रिभुवन शर्मा (Prof. Tribhuvan Sharma) को सौंपा गया है (यह वर्तमान में श्री करण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर के कुलपति हैं)।
  • विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी (Vishwakarma Skill University), जयपुर:
    • अतिरिक्त कार्यभार (Additional Charge): प्रो. के.एन. पांडे (Prof. K.N. Pandey) को सौंपा गया है (यह वर्तमान में हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति हैं)।

2. खेल परिदृश्य (Sports - IPL)

  • वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi):
    • राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाड़ी (मूल रूप से बिहार से)।
    • रिकॉर्ड: आईपीएल के एक ही सीज़न में 700+ रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी (Youngest player) बन गए हैं।
    • इन्होंने एक सीज़न में सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर बनाकर क्रिस गेल (Chris Gayle) का रिकॉर्ड भी तोड़ा है।

3. पर्यावरण एवं वन्यजीव (Environment & Wildlife)

  • सरिस्का टाइगर रिज़र्व (Sariska Tiger Reserve):
    • राजस्थान सरकार ने TACO (The Animal Care Organization - वेदांता समूह के अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की पहल) के साथ एक MoU (समझौता) पर हस्ताक्षर किए हैं।
    • उद्देश्य: सरिस्का में "अग्निवेश अग्रवाल नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर" (Agnivesh Agarwal Nature Interpretation Centre) स्थापित करना।

4. पुरस्कार एवं सम्मान (Awards & Honours)

  • प्रथम नारायण बारेठ पत्रकारिता पुरस्कार (First Narayan Bareeth Journalism Award):
    • विजेता: अवधेश आकोदिया (Awadhesh Akodia)।
    • अतिरिक्त जानकारी: अवधेश आकोदिया को हाल ही में दानिश सिद्दीकी जर्नलिज्म अवार्ड और रामनाथ गोयनका जर्नलिज्म अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

5. चर्चित पुस्तकें (Books & Authors)

  • पुस्तक का नाम: महाराणा: द स्टोरी ऑफ द रूलर्स ऑफ उदयपुर (Maharana: The Story of the Rulers of Udaipur) - पांचवां संशोधित संस्करण।
  • लेखक: ब्राइन मास्टर्स (Brian Masters)।
  • विमोचनकर्ता: गुलाब कोठारी (राजस्थान पत्रिका) और डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़।

6. सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

  • मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना (Mukhyamantri Yuva Swarozgar Yojana):
    • शुरुआत: 12 जनवरी 2026 (राष्ट्रीय युवा दिवस पर)।
    • आयु सीमा: 18 से 45 वर्ष।
    • ऋण प्रावधान (Loan Provisions - Graduates/ITI): * सेवा/व्यापार (Service/Trade) के लिए अधिकतम 5 लाख रुपये तक का ऋण।
      • विनिर्माण (Manufacturing) क्षेत्र के लिए अधिकतम 10 लाख रुपये तक का ऋण।
    • मार्जिन मनी: 10% मार्जिन मनी सहायता का प्रावधान (अधिकतम 35,000 रुपये तक)।

7.प्रमुख योजनाएं, नीतियां और अभियान (Schemes & Campaigns)

  • पोषण पखवाड़ा (8वां संस्करण): राजस्थान ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
  • पंचायत उन्नति सूचकांक (PAI 2.0): स्वच्छ एवं हरित पंचायत श्रेणी में दादिया रामपुरा (सीकर) को प्रथम स्थान मिला।
  • मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना: 1 अप्रैल से प्रभावी। परिवार के दो या दो से अधिक सदस्यों की दुर्घटना मृत्यु पर ₹1 लाख की आर्थिक सहायता।
  • चंदन की खेती व संरक्षण: राज्य सरकार द्वारा उदयपुर, बांसवाड़ा और सिरोही जिलों को विकसित किया जा रहा है।
  • स्वच्छ सहकार, समृद्ध सहकार अभियान: 4 मई से 29 मई तक तीन चरणों में आयोजित। इसका उद्देश्य '5S' पद्धति से स्वच्छता और सुव्यवस्था को बढ़ावा देना है।
  • श्रम सेतु मोबाइल ऐप: श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के कल्याण और रोजगार अवसरों के लिए लॉन्च किया गया।
  • साइबर पुलिस थाने: वर्ष 2030 तक राजस्थान के सभी जिलों में साइबर पुलिस थानों की स्थापना का लक्ष्य।
  • वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान: 25 मई से 5 जून तक। शुरुआत बीसलपुर बांध (टोंक) से की गई।
  • इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट पॉलिसी: 23 मई को नई औद्योगिक विकास नीति को मंजूरी दी गई।
  • वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) नीति: उद्यम विस्तार पर ₹15 लाख की मार्जिन मनी और अपग्रेडेशन पर ₹5 लाख का अनुदान।
  • वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम (द्वितीय चरण): सीमावर्ती जिलों के 185 गांवों का चयन (सर्वाधिक श्रीगंगानगर से, न्यूनतम फलोदी से)।

8.प्रमुख सूचकांक, रिपोर्ट और नवाचार (Reports & Innovations)

  • नीति आयोग रिपोर्ट (स्कूल एजुकेशन सिस्टम): 'मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान' और 'पढ़ाई विद AI मॉडल' को प्रभावशाली शैक्षणिक पहलों में शामिल किया गया। 'परख' में राजस्थान टॉप-10 राज्यों में।
  • आउट ऑफ स्कूल बच्चे: शिक्षा की मुख्यधारा से वापस जोड़ने में भीलवाड़ा जिला प्रथम स्थान पर रहा।
  • सॉलिफिकेशन तकनीक (Soilification): राजस्थान सेंट्रल यूनिवर्सिटी (अजमेर) द्वारा रेगिस्तानी मिट्टी को उपजाऊ बनाने का सफल परीक्षण (जैसलमेर और पुष्कर में)।
  • अनमेड ग्राउंड व्हीकल (UGV) रोबोट 'कृष्णा': भुवनेश मिश्रा और डॉ. नीलिमा मिश्रा द्वारा तैयार किया गया।
  • नया तंत्री वाद्ययंत्र 'कोड़िया वीणा': डॉ. अश्विन एम. दलवी द्वारा निर्माण और आधिकारिक पेटेंट प्राप्त।
  • तंबाकू नियंत्रण: WHO के 'वर्ल्ड नो टोबैको डे' पर राजस्थान को विश्व स्तर पर प्रथम स्थान मिला।

9.इंफ्रास्ट्रक्चर, पार्क और नवीन स्थापनाएं (Infrastructure & Establishments)

  • जिंक मेगा पार्क: रीको (RIICO) द्वारा खाखला (भीलवाड़ा) में निर्मित।
  • विद्या कुंज: अलवर में स्थापित राजस्थान की पहली पार्क लाइब्रेरी।
  • प्रथम पंचगव्य चिकित्सा पाठ्यक्रम: कक्षाएं मोकलावास (जोधपुर) में विधिवत रूप से शुरू।
  • पहला गोट (Goat) बैंक: वन विभाग द्वारा जैसलमेर में स्थापित।
  • धोलिया बाऊजी रोपवे व इको-टूरिज्म: उदयपुर में बनाया जाएगा।
  • पहला सेमीकंडक्टर प्लांट: भिवाड़ी (अलवर) में स्थापित किया जा रहा है।
  • माटी कला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस: बहराना धाम, बिचून (जयपुर) में स्थापित।
  • रूपा हेली टेक्सटाइल पार्क: रीको द्वारा भीलवाड़ा में स्थापित।
  • बकरी के दूध से शैंपू/साबुन प्लांट: राजीविका (RAJEEVIKA) द्वारा पाली में स्थापित किया जाएगा।
  • एशिया की सबसे बड़ी कृत्रिम झील: जैसलमेर में निर्मित (28 किमी लंबी, 33 फीट गहरी, जिगजैग आकार)।
  • पहला ड्यूल सोर्स पावर सप्लाई डेटा सेंटर: जयपुर में स्थापित किया जा रहा है।
  • नमो भारत कॉरिडोर: इसके तहत राजस्थान में 6 स्टेशन प्रस्तावित हैं।
  • जोधपुर एयरबेस रनवे: 2.5 किमी लंबा और 45 मीटर चौड़ा, 3 चरणों में पूर्ण। यहाँ सुखोई-30 MKI की 31वीं स्क्वाड्रन तैनात है।

10.पुरस्कार और सम्मान (Awards & Honors)

  • भामाशाह सम्मान समारोह: ₹1 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पर 'शिक्षा विभूषण पुरस्कार' दिया जाएगा।
  • राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार (पोकरमल राजानी गोयल स्मृति): संतोष चौधरी को सम्मानित किया गया। (युवा साहित्यकार: पूनमचंद गोदारा, बाल साहित्यकार: भोगीलाल पाटीदार)।
  • डॉ. रामप्रसाद दाधीच साहित्य सम्मान: डॉ. मदन गोपाल लड्ढा।
  • पद्म भूषण कोमल कोठारी सम्मान: प्रोफेसर जॉन डी. स्मिथ (जोधपुर नगर स्थापना समारोह में)।
  • राज्य स्तरीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड: तेज कंवर (नर्सिंग कर्मी)।
  • संसद रत्न अवार्ड: सांसद पी.पी. चौधरी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चौथी बार दिया गया।
  • मनोज माथुर जर्नलिज्म अवार्ड: अर्पित शर्मा।
  • कर्मश्री अवार्ड (अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच): डॉ. हेमंत भाई गोयल।

11.खेल परिदृश्य (Sports)

  • शूटिंग: 24वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल शूटिंग में अंजलि शेखावत (10 मीटर एयर पिस्टल) ने स्वर्ण जीता।
  • साइकिलिंग: खेलो इंडिया विमेंस लीग नेशनल (उत्तराखंड) में मंजू चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता।
  • किक बॉक्सिंग: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झुंझुनू को चैंपियन जिला घोषित किया गया।
  • व्हीलचेयर क्रिकेट: भरत पंवार (पाली) का चयन भारतीय नेशनल टीम में हुआ।
  • मुक्केबाजी: * अनुराग मीणा (ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी, भोपाल - 69 किग्रा रजत)।
    • यश कुमार (जूनियर एशियन बॉक्सिंग, ताशकंद - 33 किग्रा स्वर्ण)।
    • अरुंधति चौधरी (कॉमनवेल्थ गेम्स की भारतीय बॉक्सिंग टीम में चयनित)।
  • आइस हॉकी: अजय डांगी का चयन IIHF अंडर-18 एशिया कप के लिए भारतीय टीम में।
  • शतरंज: दक्षिता कुमावत ने 2000 FIDE रेटिंग पार कर WCM खिताब जीता।
  • क्रिकेट: मानव सुथार (श्रीगंगानगर, स्पिन गेंदबाज) का टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में चयन।
  • पावरलिफ्टिंग: ग्रेसी प्रजापत (जोधपुर) ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
  • कूडो (Kudo) नेशनल चैंपियनशिप: पुणे में आयोजित, राजस्थान ने 45 स्वर्ण जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप जीती।
  • आयरनमैन 70.3 (चीन): आसिन बड़गोती (जयपुर) ने 6 घंटे 38 मिनट में रेस पूरी की।

12.महत्वपूर्ण खोज और स्थान (Discoveries & Locations)

  • जैन धर्म की मूर्ति: डीडवाना-कुचामन से ध्यान मुद्रा में 2.5 फीट लंबी और 1.5 फीट चौड़ी मूर्ति प्राप्त हुई।
  • आहड़ संस्कृति के नवीन स्थल: नागौर में खोजे गए।
  • प्राकृतिक गैस के नए भंडार: डांडेवाला, जैसलमेर में मिले।
  • रेयर अर्थ एलिमेंट्स (REE): सिवाना रिंग (बालोतरा) में दुर्लभ भंडार प्राप्त हुए।
  • सिंदूर नगर: बालोतरा के एक राजस्व ग्राम का नाम 'ऑपरेशन सिंदूर' से प्रेरित होकर रखा गया।

13.विविध (Miscellaneous)

  • ऑपरेशन सिंदूर: 7 मई को प्रथम वर्षगांठ पर जयपुर में सप्तशक्ति कमान द्वारा कार्यक्रम (थीम: Military Capability in New Domain)।
  • राजस्थान विधानसभा: परिसर में 'नक्षत्र एवं हर्बल वाटिका' का विकास। नया प्रतीक चिन्ह जारी (खेजड़ी, ऊंट, अशोक स्तंभ, गोडावण शामिल), अभिकल्पक: शेर सिंह।




How would you rate this post?

Post a Comment

0 Comments