RAJASTHAN CURRENT AFFAIRS (2-JUNE-2026)// RPSC RAS PRE 2027 CURRENT AFFAIRS //RPSC//RSMSSB

 

rajasthan-current-affairs-2-june-2026

1. रिडको (RIDCO) की नई भूमि नीति 2026

  • DMIC (Delhi Mumbai Industrial Corridor): कुल लंबाई लगभग 1500 km है, जिसमें राजस्थान का हिस्सा 39% है।
  • राजस्थान में DMIC के 5 नोड:
    • नीमराणा-भिवाड़ी-खुशखेड़ा (निवेश क्षेत्र)
    • जयपुर-दौसा (औद्योगिक क्षेत्र)
    • किशनगढ़-अजमेर (निवेश क्षेत्र)
    • जोधपुर-पाली-मारवाड़ (औद्योगिक क्षेत्र)
    • भीलवाड़ा-राजसमंद (औद्योगिक क्षेत्र)
  • RIDCO (Rajasthan Industrial Corridor Development Corporation Limited):
    • स्थापना: 15 मार्च 2022
    • कार्य: DMIC क्षेत्र का विकास (यह कार्य पहले RIICO द्वारा किया जाता था)।
  • नई भूमि नीति 2026 के मुख्य बिंदु:
    • जोधपुर-पाली-मारवाड़ औद्योगिक क्षेत्र में 1186 एकड़ भूमि बिक्री योग्य उपलब्ध होगी।
    • सामान्य औद्योगिक भूखंड की लीज अवधि: 99 वर्ष।
    • प्लग एंड प्ले (Plug & Play) या वेयरहाउस के लिए लीज अवधि: 33 से 66 वर्ष।
  • Note: RIDCOR (Road Infrastructure Development Company of Rajasthan) एक अलग संस्था है, जिसकी स्थापना 2004 में हुई थी और यह मेगा हाईवे के विकास का कार्य करती है।

2. 39वां वृक्ष बंधु पुरस्कार समारोह (5 जून 2026)

  • विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून):
    • शुरुआत: UNEP द्वारा 1973 में।
    • 2025 मेजबान: दक्षिण कोरिया (थीम: 'प्लास्टिक प्रदूषण को हराएं')।
    • 2026 मेजबान: अज़रबैजान।
  • समारोह में वितरित प्रमुख पुरस्कार:

पुरस्कार का नाम                 विजेता का नाम                                              विशेष तथ्य

वृक्ष बंधु अवार्ड                    महंत नारायण गिरी महाराज (तिंवरी)              ओरण (मंदिर के पास की पवित्र

                                                                                                                     भूमि) और गोचर (पशु चारण)

भूमि संरक्षण के लिए। राजमाता कृष्णा कुमारी अवार्ड     विवेक अग्रवाल

अनमोल रत्न अवार्ड          रतन पुरोहित

रूख भायला अवार्ड          दुर्गाराम पटेल

3. टिफनी ट्रंप (Tiffany Trump) का राजस्थान दौरा

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी का दौरा जैसलमेर में हुआ।
  • इन्होंने सोनार किला (सोनारगढ़) और पटुओं की हवेली का भ्रमण किया।
  • विशेष: इस हाई-प्रोफाइल यात्रा के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिवेट किया गया था।

4. सिस्तान सैंडबोवा (Sistan Sand Boa) सर्प प्रजाति

  • राजस्थान के पश्चिमी मरुस्थल (बीकानेर, चूरू, सीकर) के धोरों में इस दुर्लभ प्रजाति को 35 साल बाद देखा गया।
  • स्थानीय नाम: धामण, दमुई, बांडी, या गुलबी।
  • यह ज़हरीला सांप नहीं होता है। मुख्य रूप से चूहों का शिकार करने के कारण इसे "किसान का मित्र" (Farmer's Friend) भी कहा जाता है।
  • यह मूल रूप से ईरान की प्रजाति है और भारत में इसे 1991 में दर्ज किया गया था।
  • अन्य संबंधित जीके: राजस्थान का सबसे ज़हरीला सांप 'पीवणा' है। (शाकाहारी डायनासोर के प्राचीन प्रमाण जेठवाई गांव से प्राप्त हुए थे)।

5. कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) 2026

  • जोधपुर की डॉ. सोनल परिहार ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में रेड कारपेट पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

6. भारत में दुग्ध उत्पादन (Milk Production) और राजस्थान

  • विश्व दुग्ध दिवस: 1 जून (शुरुआत: FAO द्वारा वर्ष 2001 में)।
  • देश में दुग्ध उत्पादन रैंकिंग:
    • प्रथम: उत्तर प्रदेश (15.66%)
    • द्वितीय: राजस्थान (14.82%)
  • निष्कर्ष: भारत में उत्पादित होने वाला लगभग हर सातवां लीटर दूध राजस्थान से आता है।

7. 22वीं एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप

  • आयोजन स्थल: हांगकांग
  • डेकाथलॉन (Decathlon) स्पर्धा: राजस्थान के राहुल जाखड़ (निवासी: सीकर) ने स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीता।

8. थार ड्राई पोर्ट (Thar Dry Port) का शुभारंभ

  • स्थान: हिरनौदा, फुलेरा (जयपुर)
  • शुभारंभ तिथि: 30 मई 2026
  • उद्देश्य: पीएम गति शक्ति मिशन के तहत मरुधरा (राजस्थान) के व्यापार को सीधे समुद्री व्यापार नेटवर्क से जोड़ना और लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना।

9. पहली थ्री-वे हाइब्रिड बाजरा किस्म (RHB-273)

  • किस्म का नाम: RHB-273
  • विकासकर्ता: रारी (RARI - राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान, जयपुर) द्वारा ICRISAT के सहयोग से।
  • विशेषताएं: यह देश की कम पानी में बंपर पैदावार वाली पहली थ्री-वे हाइब्रिड बाजरा किस्म है। यह सूखा व रोग प्रतिरोधी है।
  • महत्वपूर्ण तथ्य: रारी (RARI) की स्थापना वर्ष 1943 में हुई थी। केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा 2026 में जारी 184 उन्नत फसल किस्मों में इसे शामिल किया गया है।

3. 'उमंग-7' (Umang-7) विशेष अभियान

  • संचालनकर्ता: राजस्थान पुलिस (डीजीपी: राजीव शर्मा)
  • अवधि: 1 जून 2026 से 30 जून 2026 (एक माह)
  • उद्देश्य: बाल श्रम और बाल तस्करी का उन्मूलन करना।
  • स्लोगन: "आइए मिलकर बनाएं बाल श्रम मुक्त और सुरक्षित राजस्थान" (हर बच्चा सुरक्षित, हर बच्चा शिक्षित)।

10. राजस्थान में 'पीएम श्री विद्यालय' को राष्ट्रीय पुरस्कार

  • विजेता विद्यालय: पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राहोली (टोंक)
  • पुरस्कार का नाम: स्कूल चैलेंज टीएफआई (TFI - बिना तंबाकू / तंबाकू मुक्त पीढ़ी) राष्ट्रीय पुरस्कार।
  • विशेष तथ्य: यह पुरस्कार प्राप्त करने वाला यह राजस्थान का एकमात्र राजकीय विद्यालय है। पुरस्कार विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र सिंह नरूका को नई दिल्ली में प्रदान किया गया।

11. साइबर अपराध रोकथाम केंद्र (R4C)

  • केंद्र का नाम: R4C (Rajasthan Cyber Crime Control Center)
  • उद्देश्य: एआई (AI) आधारित साइबर अपराध विश्लेषण और डिजिटल अरेस्ट जैसी ठगी को रोकना।
  • बजट 2026 के प्रमुख प्रावधान:
    • साइबर हेल्पलाइन 1930 को मजबूत करना।
    • वर्ष 2030 तक सभी पुलिस जिलों में साइबर पुलिस स्टेशन स्थापित करना।
    • जयपुर, जोधपुर, कोटा आदि में अतिरिक्त साइबर थाने और फॉरेंसिक साइंस लैब (साइबर फॉरेंसिक डिवीजन) स्थापित करना।


How would you rate this post?

Post a Comment

0 Comments