Rajasthan Current Affairs (14-June-2026)

 

1. प्रसिद्ध मांड गायिका गवरी देवी का निधन

  • जन्म: कोरण गांव (बाड़मेर)।
  • कर्मभूमि: पाली।
  • उम्र: 98 वर्ष (8 दशकों तक मांड गायन किया)।
  • प्रमुख मांड गीत: केसरिया बालम पधारो म्हारे देस, ढोला थारे देश में, मोर बोले रे आदि।
  • सम्मान व पुरस्कार:
    • संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार (1986)
    • राजस्थान रत्न अवार्ड (2013)
    • वीर दुर्गादास राठौड़ लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
    • जवाहर कला केंद्र सम्मान

2. डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी को विष्णुकांत शास्त्री पुरस्कार

  • पुरस्कार: अखिल भारतीय प्रोफेसर विष्णुकांत शास्त्री पुरस्कार 2024 (मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी द्वारा)।
  • रचना: यात्रा वृतांत 'ओकू हेपा' (1 लाख रुपये की राशि)।
  • वर्तमान पद: मुख्यमंत्री के सचिव व सूचना व जनसंपर्क विभाग के शासन सचिव।
  • निवासी: धन्नासर (हनुमानगढ़)।
  • अन्य तथ्य: 2025 में राजस्थानी भाषा के लिए केंद्रीय साहित्य अकादमी पुरस्कार इनकी कहानी 'भरखमा' को मिल चुका है।

3. गेहूं पर एमएसपी (MSP) और बोनस

  • वर्तमान भुगतान: ₹2735 प्रति क्विंटल (पूर्व MSP ₹2585 + ₹150 प्रति क्विंटल बोनस)।
  • गेहूं खरीद लक्ष्य: 23.50 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 28.50 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है।
  • उत्पादन आंकड़े (2022-23): राजस्थान में सर्वाधिक गेहूं उत्पादन हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में।
  • राष्ट्रीय स्थिति: देश के कुल गेहूं उत्पादन में राजस्थान की हिस्सेदारी 9-10% है (देश में चौथा स्थान)।

4. शिशु मृत्यु दर (IMR) - SRS 2024 रिपोर्ट

  • राजस्थान की कुल शिशु मृत्यु दर: 28 (प्रति हजार जीवित जन्म पर)। पिछले 5 सालों में यह 35 से घटकर 28 हो गई है।
  • क्षेत्रवार आंकड़े: ग्रामीण IMR - 30, शहरी IMR - 24.
  • राष्ट्रीय स्तर पर स्थान: इस मामले में राजस्थान का देश में पांचवां स्थान है।
  • सर्वाधिक/न्यूनतम (भारत में): सर्वाधिक IMR छत्तीसगढ़ (36) में और सबसे कम केरल (8) में है।

5. देश का सर्वश्रेष्ठ रूफ टॉप सोलर इंस्टॉलर सम्मान

  • विजेता कंपनी: सोलर स्क्वायर (उत्तर और पश्चिम भारत के लिए)।
  • प्रदानकर्ता: प्रह्लाद जोशी (नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री)।
  • योजना: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (राजस्थान में 5 लाख छतों पर सोलर लगाने का लक्ष्य है)।

6. प्रमुख खिलाड़ी और उनके खेल

  • धृति शर्मा (जयपुर): तीरंदाजी (NTPC खेलो इंडिया जूनियर रिकर्व गर्ल्स में कांस्य पदक)।
  • योगेश कुमार खीचड़: निशानेबाजी/शूटिंग (24वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल चैंपियनशिप में 5 पदक)।
  • मानिनी कौशिक: निशानेबाजी/शूटिंग (50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में कांस्य)।
  • विदेही पारीक: वुशू (अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय चैंपियनशिप में रजत व कांस्य)।

7. सुजस बुलेटिन व अन्य महत्वपूर्ण अपडेट

  • क्रिटिकल मिनरल्स का अध्ययन: राजस्थान के खनिज डंप्स (मलबे) से निकल, कोबाल्ट, क्रोमियम आदि निकालने हेतु खान विभाग, RSMET और IIT धनबाद के बीच समझौता (उदयपुर के पिंक और ग्रीन मार्बल डंप्स का अध्ययन)।
  • राजधारा ऐप (Rajdhara App): राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) राजनीतिक प्रतिनिधित्व आयोग द्वारा आरक्षण के सर्वे हेतु तैयार किया गया है।
  • वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर: 1.24 लाख करोड़ की लागत वाले इस कॉरिडोर का 39% हिस्सा राजस्थान से होकर गुजरेगा।




How would you rate this post?

Post a Comment

0 Comments